Sarkari Naukri 2021: इन सरकारी विभागों में निकलीं हैं बंपर भर्तियां, फौरन करें आवेदन
{"_id":"614ffae08ebc3eab7d383436","slug":"sarkari-naukri-2021-live-govt-job-alert-results-news-updates-26-september-apply-now","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri 2021: इन सरकारी विभागों में निकलीं हैं बंपर भर्तियां, फौरन करें आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Sun, 26 Sep 2021 06:53 PM IST
वर्तिका तोलानी
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Sun, 26 Sep 2021 06:53 PM IST
खास बातें
LIVE Sarkari Naukri 2021: कोरोना काल में हर कोई सरकारी नौकरी की तलाश कर रहा है। आपको बता दें कि सरकारी नौकरी पाना बेहद आसान है। बस जरूरत है तो सही अवसर की। इसलिए आज amarujala.com आपको विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा निकाली गई नौकरियों के बारे में बताने जा रहा है।
विज्ञापन
सरकारी नौकरी लाइव अपडेट
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लाइव अपडेट
05:07 PM, 26-Sep-2021
सरकारी नौकरी: यह है आवेदन की डायरेक्ट लिंक
चयनित उम्मीदवारों का साक्षात्कार लिया जाएगा और यदि आवश्यक हो, तो उनका ग्राउंड/प्रवीणता परीक्षण हो सकता है। अंतिम उम्मीदवारों को दो साल की परिवीक्षा अवधि पर रखा जाएगा जिसके बाद उनके पद स्थायी हो जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
04:07 PM, 26-Sep-2021
Sarkari job: 18 वर्ष से ऊपर की आयु वाले कर सकते हैं आवेदन
- आयकर निरीक्षक पदों के लिए 31 दिसंबर, 2020 को अभ्यर्थी की आयु सीमा 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- टैक्स असिस्टेंट और मल्टी-टास्किंग स्टाफ के लिए, 31 दिसंबर, 2020 को अभ्यर्थी की आयु सीमा 18 से 27 वर्ष होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
03:18 PM, 26-Sep-2021
सरकारी नौकरी: अभ्यर्थियों को मिलेगा इतना वेतन
वेतन 7वें सीपीसी के अनुसार दिया जाएगा।
- आयकर निरीक्षक: वेतन स्तर -7, 44,900 रुपये से 1,42,400 रुपये
- कर सहायक: वेतन स्तर -4, 25,500 रुपये से 81,100 रुपये तक
- मल्टी-टास्किंग स्टाफ: वेतन स्तर- I, 18,000 रुपये से 56,900 रुपये तक
02:01 PM, 26-Sep-2021
Sarkari Naukri Live 2021: 30 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन
इच्छुक उम्मीदवार दिए गए पदों के लिए अपने आवेदन आयकर अधिकारी (मुख्यालय) (प्रशासन), प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त कार्यालय, यूपी (पूर्व), आयकर भवन, 5, अशोक मार्ग, लखनऊ - 226001 के पते पर भेजें। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर, 2021 है। वहीं उत्तर पूर्वी राज्यों, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, जम्मू और कश्मीर, केरल में रहने वाले उम्मीदवारों के लिए, अंतिम तिथि 8 अक्टूबर, 2021 है।
01:04 PM, 26-Sep-2021
Sarkari Job: कर सहायक, आयकर निरीक्षक के पदों पर निकलीं भर्तियां
आयकर विभाग भर्ती 2021: आयकर विभाग के उत्तर प्रदेश (पूर्वी) क्षेत्र में आयकर निरीक्षक, कर सहायक और मल्टी-टास्किंग स्टाफ जैसे विभिन्न पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया जल्द ही समाप्त होने वाली है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर, 2021 है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट incometaxindia.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
11:59 AM, 26-Sep-2021
Sarkari Naukri: क्या है निर्धारित योग्यता?
उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त बोर्ड से एसएससी / मैट्रिक / 10वीं कक्षा की परीक्षा या इसके समकक्ष (10 + 2 परीक्षा प्रणाली के तहत) न्यूनतम 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए और एनसीवीटी द्वारा जारी संबंधित ट्रेड में आईटीआई उत्तीर्ण होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:07 AM, 26-Sep-2021
Govt Jobs: उत्तर रेलवे यानी इन डिविजन में होगी भर्ती
- दिल्ली-I
- दिल्ली-II
- अंबाला
- मुरादाबाद
- लखनऊ
- फिरोजपुर
10:34 AM, 26-Sep-2021
सरकारी नौकरी: 15 वर्ष से ऊपर वाले कर सकते हैं आवेदन
रेलवे की रिक्तियों के लिए आवेदन करने हेतु 20 अक्तूबर, 2021 को अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष होनी चाहिए। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के मामले में ऊपरी आयु सीमा में 05 वर्ष, ओबीसी उम्मीदवारों के मामले में 3 वर्ष की छूट दी गई है। विकलांग व्यक्तियों के लिए, ऊपरी आयु सीमा में 10 वर्ष की छूट दी गई है।
10:05 AM, 26-Sep-2021
Sarkari Naukri 2021: इन सरकारी विभागों में निकलीं हैं बंपर भर्तियां, फौरन करें आवेदन
उत्तर रेलवे, लाजपत नगर, नई दिल्ली के रेलवे भर्ती सेल (आरआरसी) ने संगठन में 3093 से अधिक अपरेंटिस पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एनआर अपरेंटिस भर्ती 2021 के लिए आधिकारिक वेबसाइट- rrcnr.org के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को यह ध्यान रखना होगा कि आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर, 2021 है।