Sarkari Naukri 2021 LIVE : सरकार के विभिन्न महकमों ने निकालीं भर्तियां, फौरन करें आवेदन
{"_id":"611b1c538ebc3e432203187a","slug":"sarkari-naukri-2021-live-govt-job-alert-results-news-updates-17-august-apply-now","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri 2021 LIVE : सरकार के विभिन्न महकमों ने निकालीं भर्तियां, फौरन करें आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Tue, 17 Aug 2021 07:30 PM IST
वर्तिका तोलानी
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Tue, 17 Aug 2021 07:30 PM IST
खास बातें
LIVE Sarkari Naukri 2021: केंद्र और राज्य सरकार के अधीन विभिन्न विभागों द्वारा रिक्तियां निकालीं गई हैं। यदि आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है।
विज्ञापन
सरकारी नौकरी लाइव अपडेट
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
07:29 PM, 17-Aug-2021
सरकारी नौकरी: इलाहाबाद हाई कोर्ट भर्ती की चयन प्रक्रिया
इलाहाबाद हाई कोर्ट में विधि लिपिक (प्रशिक्षु) के पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन केवल साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा, जो केवल इलाहाबाद में आयोजित किया जाएगा। साक्षात्कार के लिए उम्मीदवारों को स्क्रीनिंग के बाद ही बुलाया जाएगा।
06:35 PM, 17-Aug-2021
सरकारी नौकरी 2021: इलाहाबाद हाई कोर्ट में विधि लिपिक की भर्ती
इलाहाबाद हाई कोर्ट में विधि लिपिक (प्रशिक्षु) के पदों पर भर्ती पूरे देश में किसी भी लॉ कॉलेज या मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कानून में तीन साल की व्यावसायिक / पांच साल की एकीकृत डिग्री। ऐसे 'कानून स्नातकों' के आवेदन स्वीकार किए जाएंगे, जिन्होंने अधिवक्ता के रूप में अभ्यास शुरू नहीं किया है या किसी अन्य पेशे या व्यवसाय/ सेवा में संलग्न नहीं हैं।
विज्ञापन
05:27 PM, 17-Aug-2021
Sarkari Naukri 2021 LIVE: इलाहाबाद हाई कोर्ट भर्ती की विस्तृत अधिसूचना
आवेदन पत्र इलाहाबाद उच्च न्यायालय और इसकी लखनऊ पीठ में खोले गए काउंटरों पर उपलब्ध हैं। पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य विवरणों के लिए इलाहाबाद हाई कोर्ट भर्ती की विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक कर पढ़ी एवं डाउनलोड की जा सकती है।
04:22 PM, 17-Aug-2021
sarkari naukri: इलाहाबाद हाई कोर्ट में क्लर्क पदों पर निकली भर्ती
योग्य उम्मीदवार इलाहाबाद उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट allahabadhighcourt.in के माध्यम से पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 28 अगस्त, 2021 तक है।
03:37 PM, 17-Aug-2021
sarkari naukri: इलाहाबाद हाई कोर्ट में क्लर्क पदों पर निकली भर्ती
सरकारी नौकरी की राह देख रहे युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर आया है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय में नौकरी का सुनहरा अवसर आया है। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने विधि लिपिक (प्रशिक्षु) यानी लॉ क्लर्क ट्रेनी पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
02:22 PM, 17-Aug-2021
Govt Jobs: स्नातकोत्तर करने वाले अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन
एमडी/डीएनबी/एमएस करने वाले अभ्यर्थी इस पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों का किसी भी मान्यता प्राप्त मेडिकल कॉलेज में संबंधित विषय में एक वार्ष तक सीनियर रेजिडेंट और 3 साल का जूनियर रेजिडेंट के रूप में कार्यानुभव होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:20 PM, 17-Aug-2021
Sarkari Naukri: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने निकालीं बंपर भर्तियां
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी एमपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट mpsconline.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे आवेदन की अंतिम तिथि 2 सितंबर है।
12:18 PM, 17-Aug-2021
सरकारी नौकरी: 1.80 लाख रुपये तक मिलेगा वेतन
- मेडिकल सुपरिटेंडेंट - 60,000- 1,80,000 रुपये तक
- सीनियर मेडिकल ऑफिसर - 50,000- 1,60,000 रुपये तक
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं।
11:09 AM, 17-Aug-2021
Sarkari job: यह है निर्धारित योग्यता
मेडिकल सुपरिटेंडेंट के पद पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का एमबीबीएस, एमडी, डीएनबी और डीएमआरडी की डिग्री होनी चाहिए। वहीं सीनियर मेडिकल ऑफिसर के लिए अभ्यर्थी के पास एमबीबीएस, एमएस, एमडी, डीएनबी और डीवीडी की डिग्री होना अनिवार्य है। 01 अगस्त 2021 को आवेदकों की अधिकतम आयु 45 वर्ष होनी चाहिए।
10:14 AM, 17-Aug-2021
सरकारी नौकरी: इन पदों पर होगी आवेदकों की भर्ती
|
सीनियर मेडिकल ऑफिसर |
08 पद |
| मेडिकल सुपरिटेंडेंट | 01 पद |