Sarkari Naukri 2021 LIVE: इन 7000 से भी अधिक पदों पर निकली हैं नौकरियां, अभी करें आवेदन
{"_id":"6094a21b1b42693d6e5dbdf9","slug":"sarkari-naukri-2021-govt-job-results-live-news-updates-and-alert","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri 2021 LIVE: इन 7000 से भी अधिक पदों पर निकली हैं नौकरियां, अभी करें आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Fri, 07 May 2021 07:31 PM IST
वर्तिका तोलानी
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Fri, 07 May 2021 07:31 PM IST
खास बातें
LIVE Sarkari Naukri 2021: कोरोना काल में विभिन्न सरकारी विभागों ने अलग-अलग पदों पर भर्तियों निकाली हैं। बता दें अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझबूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम amarujala.com के जरिए आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। आगे पढ़ें...
विज्ञापन
सरकारी नौकरी
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
07:31 PM, 07-May-2021
Sarkari Job 2021 : इन विद्यालयों के 3479 पदों पर कर सकते हैं आवेदन
केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय के अधीन एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों (ईएमआरएस) ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर 3479 शिक्षक के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। जारी अधिसूचना के मुताबिक पहले आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित की गई थी। किंतु वर्तमान परिस्थियों को देखते हुए आवेदन की आखिरी तारीख को बढ़ा दिया गया है। अब 31 मई 2021 तक कर सकते हैं आवेदन।
07:09 PM, 07-May-2021
एसएससी : कांस्टेबल जीडी 2021 अधिसूचना, सीएचएसएल और सीजीएल टीयर 1 परीक्षा स्थगित
कर्मचारी चयन आयोग ने परीक्षाओं और अधिसूचनाओं को स्थगित करने के संबंध में एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। SSC कांस्टेबल GD 2021 अधिसूचना को स्थगित कर दिया गया है और SSC CHSL टीयर -1 और SSC CGL टीयर- 1 परीक्षा को भी स्थगित कर दिया गया है। आधिकारिक नोटिस एसएससी की आधिकारिक साइट ssc.nic.in पर उम्मीदवारों द्वारा चेक किया जा सकता है।
विज्ञापन
06:43 PM, 07-May-2021
Sarkari Naukri 2021: दसवीं और बारहवीं पास कर सकते हैं आवेदन
इन रिक्तियों के लिए दसवीं और बारहवीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। 18 साल से लेकर 25 साल तक के अभ्यर्थी कांस्टेबल पदों की इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को इन रिक्तियों के लिए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क 250 रुपये करना होगा और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क भुगतान करने में छूट दी जाएगी। इन रिक्तियों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को 16,000 रुपये से 21,000 रुपये तक भुगतान किया जाएगा।
06:15 PM, 07-May-2021
Sarkari Naukri 2021: 31 मई तक करें कर्नाटक पुलिस भर्तियों के लिए आवेदन
कर्नाटक स्टेट पुलिस के सिविल विभाग में कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 31 मई है।
महत्वपूर्ण जानकारी
महत्वपूर्ण जानकारी
- आवेदन की अंतिम तिथि- 31 मई
- पदों की संख्या- 4000
- ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत- 23 अप्रैल
05:32 PM, 07-May-2021
Govt Vacancy: एफएलसीसी प्रभारी के विभिन्न पदों पर निकली हैं नौकरियां
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (सीबीआई) ने आपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर एफएलसीसी प्रभारी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयनित युवाओं को बरन जिले में एफएलसीसी प्रभारी के पद पर नियुक्त किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी 31 मई 2021 तक निर्धारित प्रारूप में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ( Central Bank of India ) की आधिकारिक वेबसाइट www.centralbankofindia.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
05:01 PM, 07-May-2021
सरकारी नौकरी 2021: कर्नाटक पुलिस विभाग में निकली हैं बंपर नौकरियां
कर्नाटक स्टेट पुलिस के सिविल विभाग में कांस्टेबल की बंपर भर्तियां निकली हैं। यहां कांस्टेबल की 4 हजार रिक्तियां निकली हैं। इन रिक्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। जो अभ्यर्थी कांस्टेबल पदों की रिक्तियों के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे कर्नाटक पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.ksp.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदनकी अंतिम तिथि 31 मई है। अभ्यर्थी नीचे दिए जा रहे सीधे लिंक के जरिए भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:41 PM, 07-May-2021
यूपीएससी : परीक्षाओं और साक्षात्कार का संशोधित शेड्यूल जल्द
भर्ती परीक्षाओं और साक्षात्कार का संशोधित शेड्यूल यूपीएससी की वेबसाइट पर जल्द जारी किया जाएगा। स्थगित परीक्षाओं और इंटरव्यू शुरू होने से 15 दिन पहले उम्मीदवारों को सूचित किया जाएगा। गौरतलब है कि सिविल सेवा परीक्षा 2020 के साक्षात्कार 26 अप्रैल से 18 जून 2021 तक होने थे। साक्षात्कार यूपीएससी ऑफिस, धौलपुर हाऊस, शाहजहां रोड नई दिल्ली में होने हैं। प्रवर्तन अधिकारी - लेखा अधिकारी के 421 पदों के लिए भर्ती परीक्षा भी स्थगित हो गई है।
03:07 PM, 07-May-2021
यूपीएससी : सिविल सेवा परीक्षा साक्षात्कार और ईपीएफओ परीक्षा स्थगित
संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2020 के इंटरव्यू स्थगित कर दिए हैं। सिविल सेवा परीक्षा 2020 के साक्षात्कार कोरोना वायरस की वजह से स्थगित हुए है, जो कि 26 अप्रैल से शुरू होने वाले थे। इसके साथ ही ईपीएफओ इंफोर्समेंट ऑफिसर/ अकाउंट्स ऑफिसर भर्ती परीक्षा को भी स्थगित कर दिया है। यह परीक्षा 09 मई को होनी थी। आयोग ने 20 अप्रैल से 23 अप्रैल के बीच होने वाले आईईएस/आईएसएस परीक्षा 2020 को भी अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है।
02:43 PM, 07-May-2021
Sarkari Naukri 2021: पंजाब स्टेट ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन में निकली हैं नौकरियां
पंजाब स्टेट ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने 490 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार पंजाब स्टेट ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट www.pstcl.org पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकतें हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 मई, 2021 निर्धारित की गई है।
01:43 PM, 07-May-2021
Govt Jobs: डीएफसीसीआईएल के पदों पर 23 मई तक करें आवेदन
भारत सरकार (रेलवे मंत्रालय) का उपक्रम, डेडीकेटेड फ्रेट कोरीडोर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (डीएफसीसीआईएल) द्वारा अधिसूचना जारी कर कुल 1074 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए एग्जीक्यूटिव, जूनियर एग्जीक्यूटिव और जूनियर मैनेजर के पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। 24 अप्रैल से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी डीएफसीसीआईएल की आधिकारिक वेबसाइट https://dfccil.com/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।