Sarkari Naukri 2021: दसवीं-बारहवीं पास के लिए सेना में भर्ती का मौका, रजिस्ट्रेशन शुरू
{"_id":"607ce7705a8a7e60ed7b3cfa","slug":"sarkari-naukri-2021-govt-job-alert-results-news-live-updates-apply-now-for-these-vacancies","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri 2021: दसवीं-बारहवीं पास के लिए सेना में भर्ती का मौका, रजिस्ट्रेशन शुरू","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Mon, 19 Apr 2021 06:03 PM IST
वर्तिका तोलानी
जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Mon, 19 Apr 2021 06:03 PM IST
खास बातें
LIVE Sarkari Naukri 2021: देश के कई सरकारी विभागों ने विभिन्न पदों पर नौकरियां निकाली हैं। बता दें अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझबूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम amarujala.com के जरिये आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। आगे पढ़ें...
विज्ञापन
सरकारी नौकरी लाइव अपडेट
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
05:58 PM, 19-Apr-2021
सरकारी नौकरी 2021: 30 अप्रैल आवेदन की आखिरी तारीख
इन रिक्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है और आवेदन की आखिरी तारीख 30 अप्रैल है। अभ्यर्थी 30 अप्रैल से पहले हर हाल में इन पदों के लिए आवेदन कर लें। आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 16 मार्च से ही हो चुकी है। अभ्यर्थी rimsjobs.com व rimsranchi.org के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क 600 रुपये रखा गया है। इन सभी रिक्तियों के बारे में विस्तार से जानने के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक अधिसूचना जरूर पढ़ें। इन रिक्तियों पर अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के जरिए होगा।
05:24 PM, 19-Apr-2021
सरकारी नौकरी 2021: स्टाफ नर्स के कुल पदों की संख्या 370
स्टाफ नर्स के कुल पदों की संख्या 370 है। जिनके लिए बीएससी नर्सिंग अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्तियों के लिए शैक्षणिक योग्यता इंडियन नर्सिंग काउंसिल या स्टेट नर्सिंग काउंसिल से बीएससी नर्सिंग मांगी गई है। जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी में डिप्लोमा अभ्यर्थी भी स्टाफ नर्स की रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही दो साल का अनुभव भी मांगा गया है। इन सभी रिक्तियों के लिए अभ्यर्थी की अधिकतम उम्र सीमा 35 साल मांगी गई है। आरक्षित वर्गों को उम्र सीमा में छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
04:55 PM, 19-Apr-2021
सरकारी नौकरी: रिम्स में निकली हैं स्टाफ नर्स की नौकरियां
अगर आप स्टाफ नर्स की नौकरियां खोज रहे हैं, तो आपके पास सुनहरा मौका है, क्योंकि राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान रांची में स्टाफ नर्स की बंपर रिक्तियां निकली हैं। इन रिक्तियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल है। आपको बता दें कि रिम्स (RIMS) झारखंड का बड़ा सरकारी अस्पताल है। जहां स्टाफ नर्स के पदों के लिए रिक्तियां चल रही हैं। जिन अभ्यर्थियों के पास नर्सिंग की डिग्री है, वे इन नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। ये सारी भर्तियां ग्रेड-ए के अधीन हो रही हैं और इनमें चयनित अभ्यर्थियों को लेवल-7 के तहत वेतन मिलेगा।04:28 PM, 19-Apr-2021
सरकारी नौकरी 2021: 21 मई तक कर सकते हैं भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन
अभ्यर्थी सेना में भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट http://joinindianarmy.nic.in/ के जरिए अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन की शुरुआत 8 अप्रैल से हो चुकी है और 22 मई तक चलेगी। दसवीं और बारहवीं पास अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं। अधिसूचना के मुताबिक, 23 मई को अभ्यर्थियों को उनके रजिस्टर्ड ई-मेल पर एडमिट कार्ड भेजे जाएंगे।03:49 PM, 19-Apr-2021
Sarkari Naukri 2021 LIVE: दसवीं-बारहवीं पास के लिए सेना में भर्ती
सेना में सैनिक (सिपाही जीडी) की रिक्तियां निकली हैं। यह भर्ती हरियाणा के जिलों के लिए निकली हैं। अंबाला, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, पंचकुला और चंड़ीगढ़ के युवा भर्ती रैली में भाग ले सकते हैं। इस भर्ती रैली का आयोजन 7 जून से 25 जून तक तेजली स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, यमुनानगर में होगा।03:11 PM, 19-Apr-2021
सरकारी नौकरी : कोच और असिस्टेंट कोच के 320 पदों पर 20 अप्रैल से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा कोच और असिस्टेंट कोच के 320 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। 20 अप्रैल से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हाे जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 20 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:13 PM, 19-Apr-2021
Sarkari Naukri : मद्रास हाई कोर्ट के इन पदों पर होगी भर्तियां
कुल पद - 3557- ऑफिस असिस्टेंट – 1911 पद
- वॉचमैन – 496 पद
- नाईट वॉचमैन (मसालची) – 485 पद
- स्वीपर – 189 पद
- नाइट वॉचमैन कम मासलची – 108 पद
- सैनिटरी वर्कर – 110 पद
- गार्डनर – 28 पद
- स्वीपर कम क्लीनर – 18 पद
- वाचमैन कम मासलची – 15 पद
- स्कैवेंजर/स्वीकर – 7 पद
- कॉपीईस्ट अटेंडर – 3 पद
- वाटरमैन एवं वाटरवूमेन – 1 पद
- ऑफिस कम फुल टाइम वाचमैन – 1 पद
01:31 PM, 20-Apr-2021
Sarkari Naukri 2021 LIVE : ऑफिस असिस्टेंट, वॉचमैच, कॉपीईस्ट अटेंडर के 3557 पदों पर होंगी भर्तियां
मद्रास हाईकोर्ट ने 3557 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के मुताबिक आवेदकों की भर्ती ऑफिस असिस्टेंट, वॉचमैच, कॉपीईस्ट अटेंडर आदि पदों पर की जाएगी। 18 अप्रैल से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 6 जून निर्धारित की गई है।
12:34 PM, 19-Apr-2021
Sarkari Vacancy: चंडीगढ़ नगर निगम में 172 पदों पर निकली हैं नौकरियां
चंडीगढ़ नगर निगम द्वारा विभिन्न विभागों में 172 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के अनुसार 8 अप्रैल से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 3 मई निर्धारित की गई है।
11:36 AM, 19-Apr-2021
Govt Jobs: सेल के 46 पदों शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया
स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने झारखंड, ओडिशा और मध्य प्रदेश में स्थित विभिन्न खदान परिसरों में संचालित अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों में 46 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जारी अधिसूचना के मुताबिक आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित की गई है।