फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri 2021 LIVE: विभिन्न सरकारी विभागों में निकलीं हैं बंपर नौकरियां

Sun, 25 Apr 2021 07:13 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sun, 25 Apr 2021 07:13 PM IST
खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2021: इस वक्त हर युवा नौकरी की तलाश कर रहा है। ऐसे में आज हम आपको उन विभिन्न सरकारी विभागों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने हाल ही भर्ती अधिसूचना जारी की है। बता दें अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझबूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम amarujala.com के जरिए आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। आगे पढ़ें...

विज्ञापन
Sarkari Naukri 2021 Govt Job alert Results News LIVE Updates and alerts
सरकारी नौकरी लाइव अपडेट - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

06:24 PM, 25-Apr-2021

OPSC MO 2021: ओडिशा मेडिकल ऑफिसर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी

ओडिशा पब्लिक सर्विस कमीशन (OPSC) की ओर से आयोजित होने वाली मेडिकल ऑफिसर भर्ती परीक्षा का आयोजन 28 अप्रैल, 2021 को किया जा रहा है। भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट opsc.gov.in से जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।  
06:08 PM, 25-Apr-2021

OPSC MO 2021: भर्ती परीक्षा 28 अप्रैल को होगी 

ओडिशा पब्लिक सर्विस कमीशन (OPSC) की मेडिकल ऑफिसर भर्ती परीक्षा का आयोजन 28 अप्रैल, 2021 को किया जा रहा है। मेडिकल ऑफिसर के पद पर जारी इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 मार्च, 2021 को शुरू हुई थी। नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती परीक्षा का एग्जाम ऑनलाइन होगा। परीक्षा के आयोजन के लिए कुल 15 एग्जाम सेंटर बनाए जाएंगे। 
विज्ञापन
04:33 PM, 25-Apr-2021

Sarkari Vacancy: मद्रास हाईकोर्ट के 3557 पदों पर करें आवेदन

मद्रास हाईकोर्ट के ज्यूडिशियल रिक्रूटमेंट सेल ने 3557 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के मुताबिक आवेदकों की भर्ती ऑफिस असिस्टेंट, वॉचमैच, कॉपीईस्ट अटेंडर, नाइट वॉचमैन आदि पदों पर की जाएगी। 18 अप्रैल से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट www.mhc.tn.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 
03:36 PM, 25-Apr-2021

सरकारी नौकरी: भारतीय खेल प्राधिकरण में 320 पदों पर होंगी भर्तियां

भारतीय खेल प्राधिकरण ने कोच और असिस्टेंट कोच के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जारी अधिसूचना के मुताबिक भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 320 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। 20 अप्रैल से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट sportsauthorityofindia.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 
02:45 PM, 25-Apr-2021

Sarkari Jobs : आईडीबीआई बैंक के विभिन्न पदों पर शुरू हुई आवेदन की प्रक्रिया

आईडीबीआई बैंक ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। भर्ती प्रक्रिया के जरिए चीफ डाटा ऑफिसर, हेड-प्रोग्राम मैनेजमेंट एंड इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी, डिप्टी चीफ टेक्नोलॉजी, चीफ इनफार्मेशन सिक्योरिटी ऑफिसर और हेड डिजिटल के पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी को आईडीबीआई के आधिकारिक ईमेल recruitment@idbi.co.in पर अपना आवेदन पत्र भेजना होगा। चयनित अभ्यर्थियों को तीन साल के कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर आईडीबीआई के मुंबई/ नवी मुंबई की शाखा में भर्ती किया जाएगा। 
01:44 PM, 25-Apr-2021

Govt Jobs : डीएफसीसीआईएल के इन पदों पर होंगी भर्तियां

  • जूनियर एग्जीक्यूटिव - 521
  • एग्जीक्यूटिव - 442
  • जूनियर मैनेजर - 111
विज्ञापन
विज्ञापन
12:53 PM, 25-Apr-2021

Sarkari Naukri: एग्जीक्यूटिव और मैनेजर के 1074 पद खाली, अभी करें आवेदन

डेडीकेटेड फ्रेट कोरीडोर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (डीएफसीसीआईएल) ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर कुल 1074 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। भर्ती प्रक्रिया के जरिए एग्जीक्यूटिव, जूनियर एग्जीक्यूटिव और जूनियर मैनेजर के पदों पर आवेदकों की भर्तियां की जाएंगी। 24 अप्रैल से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी डीएफसीसीआईएल की आधिकारिक वेबसाइट https://dfccil.com/ पर जाकर 23 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
12:02 PM, 25-Apr-2021

Govt Job : ओएमसी के इन पदों पर होंगी भर्तियां

  • डिप्टी मैनेजर (पर्सोनेल) - 5 पद
  • डिप्टी मैनेजर (फाइनेंस)- 3 पद
  • मैनेजर फॉरेस्ट एंड एनवायरनमेंट- 2 पद
  • मेडिकल ऑफिसर- 2 पद
  • डिप्टी जनरल मैनेजर (माइनिंग)- 1 पद
  • सीनियर मैनेजर (माइनिंग)- 1 पद
  • डिप्टी जनरल मैनेजर (लीगल)- 1 पद
11:32 AM, 25-Apr-2021

Sarkari Vacancy: ओएमसी के विभिन्न पदों पर शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया

ओडिशा माइनिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड (ओएमसी लिमिटेड) द्वारा एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। भर्ती प्रक्रिया के जरिए डिप्टी जनरल मैनेजर, सीनियर मैनेजर, मैनेजर, डिप्टी मैनेजर और मेडिकल ऑफिसर के पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट omcltd.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 15 मई 2021 निर्धारित की गई है।
11:02 AM, 25-Apr-2021

Sarkari Naukri 2021: पश्चिम मध्य रेलवे के 716 पदों पर होंगी भर्तियां

पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा 716 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के तहत इलेक्ट्रिशियन, फिटर, वेल्डर, पेंटर, कारपेंटर, प्लमबर, ब्लैकस्मिथ, वायरमैन सहित अन्य पदों पर आवेदकों की भर्तियां की जाएंगी। इच्छुक अभ्यर्थी पश्चिम मध्य रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट wcr.indianrailways.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल, 2021 निर्धारित की गई है।
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed