दहन अहम हुआ और मैं भस्म हो गया
पावन अग्नि ने छुआ मैं परम हो गया
शिव ही मेरा कर्म और धर्म हो गया
मैं शिव में रमाया मैं शिवम हो गया
जीते जी काँटा बन मैं जिनको चुभा
आज फूलों सा उनको मैं नरम हो गया
चर्चा मेरी आज बीच सबके हुई
सबसे बढ़िया मैं और मेरा कर्म हो गया
शिव ही मेरा कर्म और धर्म हो गया
मैं शिव में रमाया मैं शिवम हो गया
दहन अहम हुआ और मैं भस्म हो गया
पावन अग्नि ने छुआ मैं परम हो गया
-राजीव त्यागी
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X