फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri 2021: यहां 24 हजार पदों पर होंगी भर्तियां, फौरन करें आवेदन

Wed, 28 Apr 2021 10:09 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 28 Apr 2021 10:09 PM IST
खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2021: सरकारी नौकरी पाना मुश्किल नहीं है। अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझबूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम amarujala.com के जरिए आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। आगे पढ़ें... 

विज्ञापन
Sarkari Naukri 2021 Govt Job alert Results LIVE News and Updates
सरकारी नौकरी लाइव अपडेट - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

07:29 PM, 28-Apr-2021

Govt Job : ओएमसी के इन पदों पर होंगी भर्तियां

  1. डिप्टी मैनेजर (पर्सोनेल) - 5 पद
  2. डिप्टी मैनेजर (फाइनेंस)- 3 पद
  3. मैनेजर फॉरेस्ट एंड एनवायरनमेंट- 2 पद
  4. मेडिकल ऑफिसर- 2 पद
  5. डिप्टी जनरल मैनेजर (माइनिंग)- 1 पद
  6. सीनियर मैनेजर (माइनिंग)- 1 पद
  7. डिप्टी जनरल मैनेजर (लीगल)- 1 पद
07:10 PM, 28-Apr-2021

Sarkari Vacancy: ओएमसी के विभिन्न पदों पर शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया

ओडिशा माइनिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड (ओएमसी लिमिटेड) द्वारा एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। भर्ती प्रक्रिया के जरिए डिप्टी जनरल मैनेजर, सीनियर मैनेजर, मैनेजर, डिप्टी मैनेजर और मेडिकल ऑफिसर के पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट omcltd.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 15 मई, 2021 निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
06:54 PM, 28-Apr-2021

Sarkari Jobs : आईडीबीआई बैंक के विभिन्न पदों पर शुरू हुई आवेदन की प्रक्रिया

आईडीबीआई बैंक ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। भर्ती प्रक्रिया के जरिए चीफ डाटा ऑफिसर, हेड-प्रोग्राम मैनेजमेंट एंड इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी, डिप्टी चीफ टेक्नोलॉजी, चीफ इनफार्मेशन सिक्योरिटी ऑफिसर और हेड डिजिटल के पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी को आईडीबीआई के आधिकारिक ईमेल recruitment@idbi.co.in पर अपना आवेदन पत्र भेजना होगा। चयनित अभ्यर्थियों को तीन साल के कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर आईडीबीआई के मुंबई/ नवी मुंबई की शाखा में भर्ती किया जाएगा। 
06:33 PM, 28-Apr-2021

Sarkari Vacancy: मद्रास हाईकोर्ट के 3557 पदों पर करें आवेदन

मद्रास हाईकोर्ट के ज्यूडिशियल रिक्रूटमेंट सेल ने 3557 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के मुताबिक आवेदकों की भर्ती ऑफिस असिस्टेंट, वॉचमैन, कॉपीईस्ट अटेंडर, नाइट वॉचमैन आदि पदों पर की जाएगी। 18 अप्रैल से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट www.mhc.tn.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 
05:30 PM, 28-Apr-2021

सरकारी नौकरी : भारतीय खेल प्राधिकरण में 320 पदों पर होंगी भर्तियां

भारतीय खेल प्राधिकरण ने कोच और असिस्टेंट कोच के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जारी अधिसूचना के मुताबिक भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 320 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। 20 अप्रैल से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट sportsauthorityofindia.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 
04:38 PM, 28-Apr-2021

UPRVUNL recruitment postponed : कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) स्थगित 

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य विद्युद उत्पादन निगम लिमिटेड (RVUNL) के द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं को अग्रिम आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया है। यूपीआरवीयूएनएल (UPRVUNL) की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, सहायक अभियंता (प्रशिक्षु) (ई एंड एम)-यांत्रिक पद कोड-1, पद कोड-2/ इलेक्ट्रॉनिक्स इंस्ट्रूमेंटेशन (पद कोड-3), सहायक अभियंता प्रशिक्षु, सहायक समीक्षा अधिकारी, पद कोड-5, पद कोड-6, पद कोड-7, स्टाफ नर्स (पद कोड-8), एवं टेक्नीशियन श्रेणी-II, इलेक्ट्रीशियन आदि पदों की भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) को स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:11 PM, 28-Apr-2021

UPRVUNL recruitment: स्थगित की गई यह बड़ी सरकारी भर्ती परीक्षा 

देशभर में कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों के बीच कई राज्यों में बोर्ड परीक्षाओं, स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय समेत कई तरह की भर्ती परीक्षाओं को टाल दिया गया है। इस देश के सबसे बड़े की एक भर्ती परीक्षा भी इस महामारी की चपेट में चुकी है। उत्तर प्रदेश बिजली विभाग की भर्ती के तहत उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (UPRVUNL) में काफी समय से अटकी 2019 की भर्तियों के लिए परीक्षा अबकी बार कोरोना महामारी की चपेट आ गई है। 
03:33 PM, 28-Apr-2021

OPSC MO 2021 : कुल 2452 रिक्त पदों पर होगी नियुक्तियां 

ओडिशा पब्लिक सर्विस कमीशन (OPSC) की ओर से जब इस भर्ती परीक्षा के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी हुई थी तो उसमें कहा गया था कि इस भर्ती के तहत उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 2452 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। मेडिकल ऑफिसर भर्ती परीक्षा का आयोजन 28 अप्रैल, 2021 को किया जा रहा है।
02:47 PM, 28-Apr-2021

Sarkari Vacancy: यूपीएसईएसएसबी के 12603 पदों पर करें आवेदन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड (यूपीएसईएसएसबी) ने 12603 शिक्षकों के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के मुताबिक भर्ती प्रक्रिया के जरिए हिंदी, गणित, होम साइंस, उर्दू, अंग्रेजी, आर्ट, सोशल साइंस, सिलाई, संस्कृत, विज्ञान, जीव विज्ञान, कॉमर्स, एग्रीकल्चर, पीई, संगीत वादन और संगीत गायन के विभिन्न पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। संबंधित विषय में स्नातक और बीएड करने वाले अभ्यर्थी इन पदों के लिए 1 मई 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। 
01:48 PM, 28-Apr-2021

Govt Jobs: यहां 9534 पदों पर शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) ने 9534 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए उप-निरीक्षक के 9037, प्लाटून कमाण्डर व पीएसी के 484 और अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के 23 पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। बता दें नागरिक पुलिस में एसआई पद और प्लाटून कमांडर व पीएसी के लिए अभ्यर्थी के पास किसी भी विषय में स्नातक होना अनिवार्य है।
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed