Sarkari Naukri 2021 LIVE: कई सरकारी विभागों और कंपनियों में भर्ती शुरू, यहां जानें आवेदन प्रक्रिया
{"_id":"60779f852655ce3fce2f61d3","slug":"sarkari-naukri-2021-govt-job-alert-result-live-news-updates-apply-now-for-these-posts","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri 2021 LIVE: कई सरकारी विभागों और कंपनियों में भर्ती शुरू, यहां जानें आवेदन प्रक्रिया","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Thu, 15 Apr 2021 06:32 PM IST
वर्तिका तोलानी
जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Thu, 15 Apr 2021 06:32 PM IST
खास बातें
LIVE Sarkari Naukri 2021: इस समय हर युवा सरकारी नौकरी की तलाश कर रहा है। यही कारण है आज हम आपको उन विभागों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां भर्तियां शुरू होने वाली है। ध्यान रहे अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझबूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम amarujala.com के जरिये आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। आगे पढ़ें...
विज्ञापन
सरकारी नौकरी लाइव अपडेट
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
06:31 PM, 15-Apr-2021
UPSC Recruitment स्वास्थ्य विभाग में सहायक प्राध्यापकों की भर्तियां
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अधीन आने वाले देश भर के विभिन्न अस्पतालों में खाली पड़े कई शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर भर्ती शुरू कर दी गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से यह भर्ती प्रक्रिया संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के द्वारा आयोजित की जा रही है। संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी की ओर से चिकित्सकों और सहायक चिकित्सा प्राध्यापकों समेत कई रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।06:04 PM, 15-Apr-2021
समग्र शिक्षा अभियान : चयन एवं आवेदन की प्रक्रिया
समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत रिक्त पदों पर चयन लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। आवेदन के इच्छुक अभ्यर्थी समग्र शिक्षा अभियान (SSA) की आधिकारिक वेबसाइट https://ssarms.gipl.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
05:37 PM, 15-Apr-2021
समग्र शिक्षा अभियान भर्ती : शैक्षणिक योग्यता
समग्र शिक्षा अभियान भर्ती के तहत आवेदकों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय और संस्थान से स्नातक डिग्री / पीटीसी / बीएड / टीईटी - I / टीईटी - II / एच टीएटी डिप्लोमा होना चाहिए। वहीं, आवेदन के लिए आयु सीमा भी निर्धारित है। सीआरसी के 250 पदों पर भर्ती आवेदन के लिए अधिकतम उम्र सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है।
05:11 PM, 15-Apr-2021
समग्र शिक्षा अभियान भर्ती : कुल पदों की संख्या 250
गुजरात सरकार के समग्र शिक्षा अभियान भर्ती के तहत इन पदों पर आवेदन ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन के इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार समग्र शिक्षा अभियान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15, अप्रैल, 2021 है। कुल पदों की संख्या 250 है।
04:48 PM, 15-Apr-2021
सरकारी भर्ती : समग्र शिक्षा अभियान के तहत स्नातकों के लिए यहां निकलीं बंपर नौकरियां
गुजरात में सरकारी भर्ती निकली है। यहां राज्य सरकार की ओर से समग्र शिक्षा अभियान ने नैदानिक अनुसंधान समन्वयक यानी क्लीनिकल रिसर्च कॉर्डिनेटर, शॉर्ट में कहें तो सीआरसी के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। समग्र शिक्षा अभियान (SSA) ने सीआर कॉर्डिनेटर के कई पदों के लिए अधिसूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं।
04:02 PM, 15-Apr-2021
सरकारी नौकरी : पश्चिम मध्य रेलवे में इलेक्ट्रिशियन, पेंटर, वायरमैन सहित अन्य पदों पर होंगी भर्तियां
पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा इलेक्ट्रिशियन, फिटर, वेल्डर, पेंटर, कारपेंटर, प्लमबर, ब्लैकस्मिथ, वायरमैन सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के मुताबिक कुल 716 पोस्ट पर भर्तियां की जाएंगी। इच्छुक अभ्यर्थी पश्चिम मध्य रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट @wcr.indianrailways.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल, 2021 निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:11 PM, 15-Apr-2021
Sarkari Jobs : गोवा पुलिस भर्ती 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू
पुलिस विभाग ने गोवा पुलिस भर्ती 2021 के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार आवेदकों की भर्ती पुलिस कॉन्स्टेबल, पुलिस सब इंस्पेक्टर समेत 1000 से भी ज्यादा पदों पर की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी गोवा पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2021 निर्धारित की गई है।
02:10 PM, 15-Apr-2021
Govt Jobs: पीएसएसएसबी में स्कूल लाइब्रेरियन के 750 पदों पर होंगी भर्तियां
पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (पीएसएसएसबी) द्वारा स्कूल लाइब्रेरियन के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के अनुसार पीएसएसएसबी स्कूल लाइब्रेरियन रिक्ति 2021 के लिए 5 अप्रैल 2021 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 750 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी।
01:09 PM, 15-Apr-2021
Sarkari Naukri 2021: आईएएफ के 1515 पदों पर होंगी भर्तियां
भारतीय वायुसेना (आईएएफ) ने ग्रुप सी सिविलियन के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के अनुसार भर्ती प्रक्रिया के जरिए हिंदी टाइपिस्ट, मल्टी टास्किंग स्टाफ, एलडीसी, ड्राइवर, कुक आदि के कुल 1515 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 3 अप्रैल 2021 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी आईएएफ की वेबसाइट http://indianairforce.nic.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
12:15 PM, 15-Apr-2021
Sarkari Naukri Alert : बीपीएससी ने एलडीसी के पदों पर भर्ती के लिए मांगे आवेदन
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर लोअर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी) के 24 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जारी अधिसूचना के अनुसार 19 मार्च से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके लिए किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से बारहवीं कक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा और कंप्यूटर स्किल टेस्ट के जरिए किया जाएगा।