फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukari Results Live: यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में सरकारी निकलीं सरकारी नौकरियां, ऐसे करें आवेदन

Wed, 21 Dec 2022 09:27 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Wed, 21 Dec 2022 09:27 PM IST
खास बातें

Govt Jobs Naukri Exam Update News: देश के हर राज्य में सरकारी नौकरियां निकली हैं। नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए आवेदन का बेहतरीन मौका है। पिछले पांच वर्षों में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC), कर्मचारी चयन आयोग (SSC) और रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा केंद्र सरकार की नौकरियों के लिए 3.77 लाख से अधिक उम्मीदवारों का चयन किया गया है।


 

विज्ञापन
Govt Jobs Naukri Results live ssc police upsc nda jobs exam results and more in hindi news
सरकारी नौकरी 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

09:23 PM, 21-Dec-2022

Sarkari Naukri UPSC CDS-1 Exam के लिए शैक्षणिक योग्यता

  •                                                  
                    
    
                                                     
                    आईएमए और अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी, चेन्नई में दाखिले के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या समकक्ष की डिग्री होनी चाहिए।
  •                                                  
                    
    
                                                     
                    भारतीय नौसेना अकादमी में दाखिले के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से इंजीनियरिंग में डिग्री होना अनिवार्य है।
  •                                                  
                    
    
                                                     
                    वायु सेना अकादमी में दाखिले के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय की डिग्री 10+2 स्तर पर भौतिकी और गणित के साथ या इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री होनी जरूरी है।
08:30 PM, 21-Dec-2022

Sarkari Naukari UPSC CDS-1 Exam 2023 रिक्तियों का विवरण

  •                                                  
                    
    
                                                     
                    भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून - 100 सीट/पद
  •                                                  
                    
    
                                                     
                    भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला - 22 सीट/पद
  •                                                  
                    
    
                                                     
                    वायु सेना अकादमी, हैदराबाद - 32 सीट/पद
  •                                                  
                    
    
                                                     
                    अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी, चेन्नई (मद्रास) 116वीं एसएससी (पुरुष) (एनटी) - 170 सीट/पद
  •                                                  
                    
    
                                                     
                    अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी, चेन्नई (मद्रास) 30 वीं एसएससी महिला (एनटी) - 17 सीट/पद
कुल : 341 सीट/पद
विज्ञापन
07:29 PM, 21-Dec-2022

Govt Jobs UPSC CDS-1 Exam 10 जनवरी तक कर सकते हैं आवेदन

यूपीएससी सीडीएस-1 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर 10 जनवरी को शाम छह बजे तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को आवेदन के लिए 200 रुपये का शुल्क देना होगा। हालांकि, महिला/ एससी/ एसटी उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट दी गई है। 
06:31 PM, 21-Dec-2022

Sarkari Naukri UPSC CDS-1 Exam Application Start

विभिन्न भारतीय सैन्य संस्थानों में विभिन्न पाठ्यक्रमों में 341 रिक्तियों पर प्रवेश के लिए UPSC CDS-1 परीक्षा 16 अप्रैल, 2023 को आयोजित की जाएगी। पाठ्यक्रम जनवरी 2024 में शुरू होंगे। योग्य उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से तीन सप्ताह पहले एक ई-प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा।
05:41 PM, 21-Dec-2022

UPSC CDS-1 Examination Notification Out

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने अपनी वेबसाइट upsc.gov.in पर संयुक्त रक्षा सेवा (CDS) परीक्षा-1, 2023 की विस्तृत आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इसी के साथ प्रवेश आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। 
04:58 PM, 21-Dec-2022

Sarkari naukari UPPSC MO Bharti 2022

उत्तर प्रदेश के एमबीबीएस पास युवाओं के लिए गवर्नमेंट जॉब पाने का बढ़िया मौका सामने आया है। मेडिकल ऑफिसर के दो हजार से अधिक पद पर भर्ती निकली हैं। इन रिक्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। आवेदन की आखिरी तारीख 05 जनवरी 2023 है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
04:08 PM, 21-Dec-2022

PPSC DDA Answer Key 2022 Released

पंजाब लोक सेवा आयोग (PPSC) ने गृह मामलों और न्याय विभाग, पंजाब सरकार में डिप्टी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी (ग्रुप ए) के पद के लिए अंतरिम उत्तर कुंजी जारी की है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ppsc.gov.in से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

03:35 PM, 21-Dec-2022

NID DAT 2023

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिज़ाइन (NIT) डिज़ाइन एप्टीट्यूड टेस्ट (DAT) के लिए पंजीकरण करने का कल यानी 22 दिसंबर, 2022 आखिरी दिन है।


 

02:52 PM, 21-Dec-2022

Sarkari jobs RSMSSB Teacher Recruitment 2023

आरएसएमएसएसबी (RSMSSB) ने कुछ दिन पहले टीचर के बंपर पद पर भर्ती का विज्ञापन प्रकाशित किया था। इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से  प्राइमरी टीचर और अपर प्राइमरी टीचर के पद भरे जाएंगे। ये आवेदन रीट परीक्षा 2023 के लिए आमंत्रित किए गए हैं। वे कैंडिडेट्स जो राजस्थान में शिक्षक पद पर नियुक्ति चाहते हैं, वे इस परीक्षा के लिए rsmssb.rajasthan.gov.in. पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।


 

01:51 PM, 21-Dec-2022

Sarkari naukari DU Recruitment

दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल महाविद्यालय में गैर शैक्षणिक पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की गई है। नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के पास सुनहरा मौका है। महाविद्यालय में विभिन्न विभागों में 68 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार किरोड़ीमल महाविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट kmc.du.ac.in पर जाकर पहले पूरा नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें। इसके बाद ही संबंधित पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करें। 
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed