फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Govt Job Results Live: साल के आखिर में नौकरियों की भरमार, कई विभागों में आवेदन का मौका

Mon, 19 Dec 2022 09:23 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Mon, 19 Dec 2022 09:23 PM IST
खास बातें

Sarkari Naukri-Result Live 2022 Exam, Admit Card, Datesheet: शिक्षा, स्वास्थ्य, रेलवे,सरकारी बैंक जैसे बड़े विभागों में भर्तियां निकली हैं। जिसके लिए उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अलग-अलग चयन प्रक्रिया से गुजरना होगा। वहीं, रेलवे ने पहली बार न केवल अपनी भर्ती परीक्षाओं के परिणामों की घोषणा करने के लिए समय-सारिणी निर्धारित की है, बल्कि इस वर्ष की गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी की परीक्षाओं में चयनित 35,281 उम्मीदवारों को मार्च 2023 तक नौकरी प्रदान करने की समय-सीमा भी निर्धारित की है। पढ़िए सरकारी नौकरी, परीक्षा और रिजल्ट संबंधी सभी ताजा अपडेट amarujala.com/jobs/ पर ...

विज्ञापन
Govt Job Sarkari Naukari Results Live Update Exam Admit Card Datesheet Job Education News in Hindi
सरकारी नौकरी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

09:22 PM, 19-Dec-2022

सरकारी नौकरी राजस्थान तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा

राजस्थान तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा 25 फरवरी से 28 फरवरी, 2023 तक आयोजित होने वाली है। भर्ती का लक्ष्य कुल 48000 रिक्तियों को भरना है। आवेदक विस्तृत अधिसूचना में पात्रता मानदंड, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य विवरण की जांच कर सकते हैं।
08:25 PM, 19-Dec-2022

Govt Job Sarkari Naukari राजस्थान तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती

राजस्थान तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा में भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए 21 दिसंबर, 2022 से आवेदन कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया rsmssb.rajasthan.gov.in पर जारी है। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 जनवरी, 2023 है।
विज्ञापन
07:33 PM, 19-Dec-2022

Govt Job Results Live: RSMSSB Teacher Recruitment

राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) की ओर से बड़े स्तर पर शिक्षक भर्ती शुरू की गई है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय शिक्षक स्तर -1 और स्तर -2 भर्ती 2022 के तहत योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। अधिक जानकारी के लिए यहां Rajasthan Techaers Jobs क्लिक करें
06:38 PM, 19-Dec-2022

Sarkari Naukari BPSC 68th CCE Prelims नेगेटिव मार्किंग पर पूछा मंतव्य

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की अधिसूचना के अनुसार, 68वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होना तय है। आयोग की ओर से फॉर्म भरते समय छात्रों से इसे लेकर राय मांगी गई है। आयोग की ओर से उम्मीदवारों को कुछ विकल्प दिए गए हैं, जिनमें से आवेदन फॉर्म भरते समय उन्हें एक विकल्प चुनना होगा। सर्वाधिक उम्मीदवारों द्वारा चुने गए विकल्प को परीक्षा में अपनाने को लेकर आयोग की परीक्षा समिति विमर्श करेगी और उसे परीक्षा के पैटर्न में शामिल किया जाएगा। 
05:47 PM, 19-Dec-2022

Govt Recruitment BPSC 68th CCE Prelims के लिए ऐसे करें आवेदन 

  1.                                                  
                    
    
                                                     
                    सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
  2.                                                  
                    
    
                                                     
                    होम पेज पर बीपीएससी 68वीं प्रीलिम्स के लिए पंजीकरण के लिंक पर क्लिक करें।
  3.                                                  
                    
    
                                                     
                    अब खुद को रजिस्टर करें, और फिर आवेदन पत्र भरने के लिए लॉग इन करें।
  4.                                                  
                    
    
                                                     
                    इसके बाद आवश्यकतानुसार अपने दस्तावेजों को अपलोड करें।
  5.                                                  
                    
    
                                                     
                    फिर उम्मीदवारों को आवेदन परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा।
  6.                                                  
                    
    
                                                     
                    शुल्क भुगतान करने के उपरांत अपना आवेदन फॉर्म जमा करें।
  7.                                                  
                    
    
                                                     
                    अब उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन फॉर्म और भुगतान रसीद का प्रिंट आउट ले लें।
04:45 PM, 19-Dec-2022

Govt Jobs BPSC 68th Prelims in Feb 2023

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की अधिसूचना के अनुसार, 68वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 20 दिसंबर, 2022 को खत्म होने जा रही है। आयोग द्वारा जारी अस्थायी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार बीपीएससी की 68वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा 12 फरवरी, 2022 को आयोजित की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
03:54 PM, 19-Dec-2022

BPSC 68th CCE Prelims

बिहार लोक सेवा आयोग की 68वीं प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन करने का कल यानी 20 दिसंबर आखिरी दिन है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है वे 20 दिसंबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।
02:35 PM, 19-Dec-2022

sarkari naukari opsc recruitment 2022

ओडिशा पब्लिक सर्विस कमीशन (OPSC) ने प्लानिंग और कन्वर्जेन्स डिपार्टमेंट के तहत ओडिशा सबऑर्डिनेट स्टैटिक्स और इकोनॉमिक सर्विस कैडर के ग्रुप बी में स्टैटिस्टिकल अधिकारियों के पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। इसके लिए नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया ग या है। ध्यान दें कि आवेदन प्रक्रिया 30 दिसंबर से शुरू होगी और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 30 जनवरी, 2023 है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  www.opsc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 
 

01:51 PM, 19-Dec-2022

BSEB Inter Practical Exam Admit Card 2023

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने इंटर की प्रैक्टिकल परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। वे कैंडिडेट्स जो इस साल बिहार बोर्ड 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं दे रहे हों, वे अपने स्कूल से प्रवेश पत्र ले कर सकते हैं। स्कूलों को ये एडमिट कार्ड बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in से डाउनलोड करना होगा।

01:33 PM, 19-Dec-2022

DU UG Admission 2022

दिल्ली विश्वविद्यालय आज स्नातक प्रवेश के लिए 'स्पेशल स्पॉट राउंड' शुरू करेगा। जो उम्मीदवार विश्वविद्यालय में प्रवेश लेना चाहते हैं, वे डीयू की आधिकारिक वेबसाइट - entry.uod.ac.in पर स्पेशल स्पॉट राउंड लिस्ट देख सकते हैं।

Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed