फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukari 2023 Live: सरकारी नौकरी का इंतजार खत्म! कई विभागों में निकलीं बंपर भर्तियां, जल्दी करें अप्लाई

Tue, 03 Oct 2023 04:57 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 03 Oct 2023 04:57 PM IST
खास बातें

Sarkari Naukari Result 2023 Live Updates: सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे लोगों के पास अपना सपना साकार करने का सुनहरा मौका है, क्योंकि कई सरकारी विभागों में विभिन्न पदों पर भर्तियां चल रही हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन नौकरियों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
Sarkari Naukari Result 2023 Live Updates Check Latest Government Job Notification Date Application Eligibility
सरकारी नौकरी 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics

लाइव अपडेट

04:57 PM, 03-Oct-2023

AIIMS Bhopal Recruitment 2023

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), भोपाल ने सीधी भर्ती के आधार पर विभिन्न गैर-संकाय पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 06 अक्तूबर से आधिकारिक वेबसाइट aiimsbhopal.edu.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अक्तूबर 2023 तक है।

05:57 PM, 26-Sep-2023

CG JE AE Recruitment 2023

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर की तरफ से राज्य में सहायक अभियंता (एई) और कनिष्ठ अभियंता (जेई) की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 14 अक्तूबर 2023 तक है।
पूरी खबर यहां पढ़ें...
विज्ञापन
05:22 PM, 26-Sep-2023

Field Engineer Recruitment 2023

एसजेवीएन लिमिटेड ने फील्ड इंजीनियर और फील्ड ऑफिसर के 152 पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - sjvn.nic.in के माध्यम से इन पदों के लिए 9 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
03:50 PM, 26-Sep-2023

SBI PO 2023 Recruitment

भारतीय स्टेट बैंक में प्रोबेशनरी ऑफिसर की भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया चल रही है। इसके तहत 2000 पदों पर भर्ती की जानी है। इच्छुक उम्मीदवार बैंक के करियर पोर्टल sbi.co.in/web/careers/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की समय-सीमा समाप्त होने वाली है। लिहाजा फटाफट आवेदन कर लें।
खबर के बारे में यहां पढ़ें...
02:07 PM, 26-Sep-2023

UPPSC Recruitment 2023

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने अपर निजी सचिव (APS) के 328 पदों पर भर्ती शुरू कर रखी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - uppsc.up.nic.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए 19 अक्तूबर 2023 तक आवेदन और फीस का भुगतान कर सकते हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 
01:30 PM, 26-Sep-2023

NHAI Recruitment 2023

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के तहत भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने प्रबंधक, उप प्रबंधक, महाप्रबंधक और जूनियर हिंदी अनुवादक के 62 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चालू है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nhai.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 अक्तूबर 2023 तक है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन
विज्ञापन
10:32 AM, 26-Sep-2023

ITI Trade Instructor Recruitment 2023

बिहार तकनीकी सेवा आयोग, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) में ट्रेड अप्रेंटिस के करीब 1300 पदों पर भर्ती कर रहा है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट - btsc.bih.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन अंतिम तारीख 18 अक्तूबर है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
10:32 AM, 26-Sep-2023

AIIMS Recruitment 2023

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) और एम्स मंगलगिरी में कई पदों पर भर्तियां चल रही हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए संबंधित वेबसाइटों पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 04 अक्तूबर 2023 तक है।
09:48 AM, 26-Sep-2023

OSSSC Laboratory Technician Recruitment 2023

ओडिशा सब-ऑर्डिनेट कर्मचारी चयन आयोग ने प्रयोगशाला तकनीशियन के 921 पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगा है। योग्य उम्मीदवार ओएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट - osssc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर, 2023 है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
09:03 AM, 26-Sep-2023

OSSSC Radiographer Recruitment

ओडिशा सब-ऑर्डिनेट कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से रेडियोग्राफर के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट osssc.gov.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 अक्तूबर 2023 है।
पूरी खबर यहां पढ़ें...
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed