Sarkari Naukari 2023 Live: सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, पढ़िए कब-कहां कौन-सी भर्ती निकली
Sarkari Naukari Result 2023 Live Updates: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सरकारी क्षेत्र में नौकरी पाने का यह बढ़िया मौका है। कई सरकारी विभागों में विभिन्न पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। इच्छुक उम्मीदवार फटाफट इनके लिए अप्लाई कर दें।
लाइव अपडेट
RBI Assistant 2023
भारतीय रिजर्व बैंक ने सहायक भर्ती, 2023 के लिए अधिसूचना जारी की है। आवेदन प्रक्रिया चालू है और उम्मीदवार 4 अक्तूबर तक आधिकारिक वेबसाइट - Opportunities.rbi.org.in पर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। RBI के इस भर्ती अभियान का लक्ष्य असिस्टेंट के कुल 450 रिक्त पदों को भरना है।
ONGC Apprentice Recruitment 2023
ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ओएनजीसी) में चल रही विभिन्न ट्रेडों/विभागों में अपरेंटिस के बंपर पदों पर चल रही भर्ती के लिए ऑनलाइन की आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने वाली है। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 2500 से अधिक रिक्तियों को भरना है। जिन इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों ने इन पदों के लिए अभी तक आवेदन न किया हो, वे फटाफट आधिकारिक वेबसाइट ongcindia.com पर जाकर आवेदन कर लें। आवेदकों के पास 20 सितंबर 2023 तक मौका है।
NSIC Assistant Manager Recruitment 2023
राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड (एनएसआईसी) ने सहायक प्रबंधक के पदों पर भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 51 सहायक प्रबंधक रिक्तियों को भरना है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 29 सितंबर शाम 6.00 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट www.nsic.co.in पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
IIT Dhanbad Professor Recruitment 2023
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी धनबाद ने असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर के पदों पर भर्ती शुरू कर रखी है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 27 अक्तूबर है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - www.iitism.ac.in के माध्यम से इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
SBI SCO Recruitment 2023
भारतीय स्टेट बैंक ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों के लिए भी योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। यह भर्ती अभियान 442 प्रबंधकीय और विशेषज्ञ पदों को भरेगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 अक्तूबर, 2023 है। योग्य उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक साइट - sbi.co.in के माध्यम से पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
IDBI Junior Assistant Manager Recruitment
भारतीय औद्योगिक विकास बैंक (IDBI) ने जूनियर असिस्टेंट मैनेजर के 600 रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की है। इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट - www.idbibank.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की और शुल्क भुगतान करने की आखिरी तारीख 30 सितंबर 2023 तक है।
Teacher Recruitment 2023
ओडिशा स्कूल शिक्षा कार्यक्रम प्राधिकरण में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में जूनियर शिक्षकों के 20,000 पदों पर बंपर भर्ती चल रही है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अक्तूबर है। आयु सीमा 18 से 38 वर्ष के बीच है। इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट - osepa.odisha.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
AIIMS Recruitment 2023
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) और एम्स मंगलगिरी में कई पदों पर भर्तियां चल रही हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए संबंधित वेबसाइटों पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एम्स बिलासपुर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 05 सितंबर से चल रही है, जबकि आवेदन करने की आखिरी तारीख 04 अक्तूबर 2023 तक है। वहीं एम्स मंगलगिरी में भर्ती के लिए वॉक-इन इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। जो 10 और 11 अक्तूबर 2023 को होगा।
Sarkari Naukari 2023 Live: सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, पढ़िए कब-कहां कौन-सी भर्ती निकली
UPPSC Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा अपर निजी सचिव (APS) के 328 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज से शुरू कर दी जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए 19 अक्तूबर 2023 तक आवेदन और फीस का भुगतान कर सकते हैं।