फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukari Result Live: जूनियर ऑफिसर, सिविल जज बनने सहित कई नौकरियों में मौका, जानें भर्ती की प्रक्रिया

Tue, 29 Aug 2023 11:33 AM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 29 Aug 2023 11:33 AM IST
खास बातें

Sarkari Naukari Result 2023 Live Updates: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सिविल जज, जूनियर ऑफिसर और मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों सहित कई क्षेत्रों में नौकरी करने का सुनहरा मौका है। यहां उन भर्तियों के बारे में बताया गया जो अभी चल रही है।
 

विज्ञापन
Sarkari Naukari Result 2023 Live Updates Check Latest Government Job Notification Date Application Eligibility
Govt Jobs Sarkari Naukri - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

11:33 AM, 29-Aug-2023

JKPSC Civil Judge Recruitment 2023

जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग ने अधीनस्थ न्यायपालिका में सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के पद पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 17 सितंबर, 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आवेदक 18 से 20 सितंबर तक अपने आवेदन पत्र में बदलाव कर सकेंगे।

10:52 AM, 29-Aug-2023

Rajasthan DPNV recruitment 2023

राजस्थान का शांति और अहिंसा विभाग (DPNV) आज, यानी 28 अगस्त को महात्मा गांधी सेवा प्रेरकों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो बंद कर देगा। योग्य उम्मीदवार रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट - PeaceandnonViolence.rajasthan.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से राजस्थान सरकार के तहत 1 वर्ष के कार्यकाल के लिए महात्मा गांधी सेवा प्रेरक के पद पर कुल 50,000 योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जायेगी। 

 
विज्ञापन
09:53 AM, 29-Aug-2023

National Seeds Corporation Limited Recruitment

नेशनल सीड्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने 89 जूनियर ऑफिसर, मैनेजमेंट ट्रेनी और अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.indiaseeds.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 28 अगस्त से शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 सितंबर 2023 तक है।
09:17 AM, 29-Aug-2023

UPSC Recruitment 2023

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने उप निदेशक, सहायक निदेशक, सहायक प्रोफेसर और अन्य पदों पर भर्ती लिए उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 26 अगस्त से आधिकारिक वेबसाइट  upsconline.nic.in पर शुरू हो चुकी है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 14 सितंबर 2023 तक है।

09:12 AM, 29-Aug-2023

Sarkari Naukari Result Live: जूनियर ऑफिसर, सिविल जज बनने सहित कई नौकरियों में मौका, जानें भर्ती की प्रक्रिया

Assam Police SI Constable Recruitment: असम राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (SLPRB) ने इंस्पेक्टर, हेड कॉन्स्टेबल, सब-इंस्पेक्टर और अन्य के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार 01 सितंबर से आधिकारिक वेबसाइट slprbassam.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकेंगे। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 15 सितंबर 2023 तक है।

विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed