Sarkari Naukari 2023 Live: बैंक नोट प्रेस-न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी में भर्तियां,पढ़ें नौकरी से जुड़ी हर खबर
{"_id":"64dda875f9879d5abe091ea6","slug":"sarkari-naukari-result-2023-live-updates-check-latest-government-job-notification-date-application-eligibility-2023-08-17","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukari 2023 Live: बैंक नोट प्रेस-न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी में भर्तियां,पढ़ें नौकरी से जुड़ी हर खबर","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Thu, 17 Aug 2023 06:04 PM IST
सौरभ पांडेय
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Thu, 17 Aug 2023 06:04 PM IST
खास बातें
Sarkari Naukari Result 2023: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड, बैंक नोट प्रेस, देवास, ओडिशा लोक सेवा आयोग सहित कई अन्य राज्यों में भर्तियां चल रही हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Sarkari Naukri Result 2023 Live, सरकारी नौकरी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लाइव अपडेट
06:03 PM, 17-Aug-2023
Chandigarh Teacher Recruitment
शिक्षा विभाग, चंडीगढ़ प्रशासन ने जूनियर बेसिक टीचर्स (जेबीटी) के पद पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट chdeducation.gov.in पर जाकर 31 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि 04 सितंबर 2023 तक है।
05:50 PM, 17-Aug-2023
NCL Recruitment 2023
नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में 338 पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट nclcil.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 09 अगस्त से जारी है, जबकि ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 अगस्त 2023 तक है।
विज्ञापन
03:50 PM, 17-Aug-2023
GSRTC Driver Conductor Bharti 2023 रिक्तियों का विवरण
गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार, ड्राइवरों के कुल 4062 रिक्तियों को भरा जाएगा, जबकि कंडक्टरों के कुल 3342 रिक्तियों को भरा जाएगा03:49 PM, 17-Aug-2023
GSRTC Conductor Driver Recruitment 2023
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे 12वीं पास युवाओं के लिए काम की खबर है। गुजरात राज्य गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम (GSRTC) की तरफ से कंडक्टर और ड्राइवरों के सात हजार से अधिक पदों पर भर्ती की जा रही है। आवेदन की प्रक्रिया 07 अगस्त से शुरू हो चुकी है, जबकि आवेदन करने की आखिरी तारीख 06 सितंबर तक है। इच्छुक उम्मीदवार gsrtc.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
02:41 PM, 17-Aug-2023
Chandigarh Teacher Recruitment
शिक्षा विभाग, चंडीगढ़ प्रशासन ने जूनियर बेसिक टीचर्स (जेबीटी) के पद पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट chdeducation.gov.in पर जाकर 31 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि 04 सितंबर 2023 तक है।
01:59 PM, 17-Aug-2023
DRDO Scientist B Recruitment 2023
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने विभिन्न विभागों में वैज्ञानिक 'बी' के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 अगस्त (शाम 5.00 बजे तक) तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:21 PM, 17-Aug-2023
DSSSB 2023 Recruitment
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) की तरफ से टीजीटी, पीजीटी, लैब असिस्टेंट, पीए सहित 1841 पदों पर भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया की शुरुआत गुरुवार 17 अगस्त 2023 से हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 सितंबर 2023 है।
12:26 PM, 17-Aug-2023
SECR Recruitment 2023
रेलवे में नौकरी की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका है। रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) की तरफ से साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे (SECR) में एक हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट secr.indianrailways.gov.in पर जाकर इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 22 जुलाई से शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 अगस्त 2023 तक है। रेलवे की ये भर्तियां जनरल डिपार्टमेंटल कांपटीटिव एग्जाम यानी जीडीसीई (GDCE) कोटा के तहत भरी जाएंगी
11:27 AM, 17-Aug-2023
Bihar Vidhan Parishad Vacancy 2023
बिहार विधान परिषद ने 172 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। इनमें सहायक,रिपोर्टर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, सुरक्षा गार्ड और लोअर डिवीजन क्लर्क के पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की प्रक्रिया मंगलवार 25 जुलाई 2023 से शुरू होगी। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त 2023 तक है। बिहार विधान परिषद भर्ती का अभियान 172 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।
11:06 AM, 17-Aug-2023
EMRS Recruitment 2023
एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों ने प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) और छात्रावास वार्डन (पुरुष और महिला) की सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार ईएमआरएस की आधिकारिक वेबसाइट emrs.tribal.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 18 अगस्त 2023 है। नेशनल एजुकेशन सोसाइटी फॉर ट्राइबल स्टूडेंट्स (NESTS) जनजातीय मामलों के मंत्रालय, भारत सरकार के तहत एक संगठन है, जिसके तहत ये भर्ती की जा रही है।