Sarkari Naukari Result Live: 10वीं पास के लिए डाकघर से लेकर कई क्षेत्रों में नौकरियां, बस ऐसे करना होगा आवेदन
{"_id":"64d07db7f4a7bbe62902a354","slug":"sarkari-naukari-result-2023-live-updates-check-latest-government-job-notification-date-application-eligibility-2023-08-07","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukari Result Live: 10वीं पास के लिए डाकघर से लेकर कई क्षेत्रों में नौकरियां, बस ऐसे करना होगा आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Mon, 07 Aug 2023 05:24 PM IST
सौरभ पांडेय
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Mon, 07 Aug 2023 05:24 PM IST
खास बातें
Sarkari Result Live Updates: सरकारी नौकरी की तैयारी लाखों की संख्या में युवा करते हैं। लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि उन्हें सही समय पर सही नौकरी की जानकारी कभी-कभी नहीं मिल पाती है। लेकिन हम आपको नौकरी से जुड़ी हर जानकारी यहां देंगे।
विज्ञापन
सरकारी नौकरी sarkari naukari
- फोटो : Amar Ujala Graphics
लाइव अपडेट
05:24 PM, 07-Aug-2023
NIACL AO recruitment 2023 पदों का विवरण
रिस्क इंजीनियर: 36ऑटोमोबाइल इंजीनियर: 96
लीगल: 70
अकाउंट: 30
हेल्थ : 75
आईटी: 23
जनरलिस्ट: 120
05:23 PM, 07-Aug-2023
NIACL AO recruitment 2023
न्यू इंडिया एश्योरन्स कंपनी लिमिटेड (NIACL) ने प्रशासनिक अधिकारी (जनरलिस्ट और स्पेशलिस्ट) (स्केल I) पदों के लिए रिक्तियां अधिसूचित की हैं। इन रिक्तियों के लिए इच्छुक उम्मीदवार 01 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त 2023 तक है। उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट www.newindia.co.in के माध्यम से आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
04:30 PM, 07-Aug-2023
JIPMER Recruitment 2023
जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (JIPMER) में प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट jipmer.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 अगस्त 2023 तक है।03:52 PM, 07-Aug-2023
SSC Recruitment पदों का विवरण
एसएससी के इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 1207 पदों को भरना है, जिनमें से 93 रिक्तियां स्टेनोग्राफर ग्रेड सी के लिए और 1114 स्टेनोग्राफर ग्रेड डी के लिए हैं। उम्मीदवार 24 और 25 अगस्त, 2023 को अपने आवेदन पत्र में बदलाव कर सकेंगे।
03:28 PM, 07-Aug-2023
Rajasthan Police constable recruitment 2023
राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करेक्शन विंडो 28 से 30 अगस्त तक खुली रहेगी। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य राजस्थान राज्य पुलिस बल में कुल 3578 कॉन्स्टेबल रिक्तियों को भरना है।03:27 PM, 07-Aug-2023
Rajasthan Police constable recruitment 2023
राजस्थान पुलिस की तरफ से राज्य पुलिस बल में पुलिस कॉन्स्टेबल के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया आज यानी 07 अगस्त से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 27 अगस्त तक आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:33 PM, 07-Aug-2023
SSC Stenographer Recruitment 2023
सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे युवाओं के लिए खुशखबरी है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड 'सी' और 'डी' भर्ती परीक्षा, 2023 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही आवेदन भी शुरू हो चुका है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 23 अगस्त रात 11.00 बजे तक है।
11:19 AM, 07-Aug-2023
Post Office Recruitment 2023 पदों का विवरण
-
अनारक्षित श्रेणी 13628 पद
-
ओबीसी 6051 पद
-
एससी 4138 पद
-
एसटी 2669 पद
-
ईडब्लूएस 2847 पद
-
पीडब्लूडी-ए 195 पद
-
पीडब्लूडी-बी 220 पद
-
पीडब्लूबी-सी 233 पद
-
PWD-DE 70 पद
डाक विभाग की इस भर्ती के तहत कुल 30041 पद भरे जाएंगे।
10:44 AM, 07-Aug-2023
India Post GDS Recruitment 2023
इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 23 अगस्त तक है। इसके बाद आवेदन पत्र में संपादन या सुधार विंडो 24 अगस्त से 26 अगस्त तक सक्रिय रहेगी।
10:27 AM, 07-Aug-2023
Sarkari Naukari Result Live: 10वीं पास के लिए डाकघर से लेकर कई क्षेत्रों में नौकरियां, बस ऐसे करना होगा आवेदन
India Post GDS Recruitment 2023: देशभर में डाक विभाग ने बंपर भर्तियां जारी की हैं। डाक विभाग में नौकरी के इच्छुक 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। ब्रांच पोस्ट मास्टर (BPM), सहायक ब्रांच पोस्ट मास्टर (ABPM) और ग्रामीण डाक सेवक (GDS) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 03 अगस्त 2023 से शुरू हो चुकी है।