Sarkari Naukari Result Live: असिस्टेंट प्रोफेसर-हिंदी अनुवादक के पदों पर नौकरियां, जानें भर्ती का पूरा प्रोसेस
{"_id":"64e98cd97ee102b417060616","slug":"sarkari-naukari-result-2023-check-ssc-jht-ibps-upsc-upcoming-state-and-central-government-jobs-notification-date-2023-08-26","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukari Result Live: असिस्टेंट प्रोफेसर-हिंदी अनुवादक के पदों पर नौकरियां, जानें भर्ती का पूरा प्रोसेस","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Sat, 26 Aug 2023 05:54 PM IST
सौरभ पांडेय
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Sat, 26 Aug 2023 05:54 PM IST
खास बातें
Sarkari Naukari Result 2023 Live Updates: एसएससी में हिंदी अनुवादक के पदों पर भर्तियां चल रही हैं। इसके साथ ही सहायक प्रोफेसर, बैंकिंग के क्षेत्र में भी नौकरी का अवसर है।
विज्ञापन
सरकारी नौकरी 2023
- फोटो : Amar Ujala Graphics
लाइव अपडेट
05:54 PM, 26-Aug-2023
UIICL Specialist Recruitment 2023
यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (UIICL) में स्पेशलिस्ट पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। योग्य उम्मीदवार यूआईआईसीएल की आधिकारिक वेबसाइट uiic.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य संगठन में 100 पदों को भरना है।
05:41 PM, 26-Aug-2023
Assam Police Vacancy पदों का विवरण
असम पुलिस के इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 332 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 02 रिक्तियां इंस्पेक्टर (बी) के पद के लिए, 60 सब-इंस्पेक्टर (बी) के लिए, 70 हेड कॉन्स्टेबल (बी) के लिए और 200 कॉन्स्टेबल (बी) के लिए हैं।
विज्ञापन
05:41 PM, 26-Aug-2023
Assam Police SI Constable Recruitment
असम राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (SLPRB) ने इंस्पेक्टर, हेड कॉन्स्टेबल, सब-इंस्पेक्टर और अन्य के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार 01 सितंबर से आधिकारिक वेबसाइट slprbassam.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकेंगे। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 15 सितंबर 2023 तक है।
02:17 PM, 26-Aug-2023
Lady Hardinge Medical College Recruitment 2023
लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज ने हाल ही में सीनियर रेजिडेंट के 203 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। योग्यताओं को पूरा करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट lhmc-hosp.gov.in पर जाकर भर्ती विवरण देख सकते हैं। एलएचएमसी भर्ती 2023 पंजीकरण और लिखित परीक्षा की तारीख 31 अगस्त से 06 सितंबर 2023 तक निर्धारित है। मूल्यांकन की तारीख 04 सितंबर से 11 सितंबर 2023 तक है।
01:22 PM, 26-Aug-2023
UPSC Recruitment 2023
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने उप निदेशक, सहायक निदेशक, सहायक प्रोफेसर और अन्य पदों पर भर्ती लिए उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 26 अगस्त से आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर शुरू हो चुकी है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 14 सितंबर 2023 तक है।
12:41 PM, 26-Aug-2023
Indian Navy Tradesman mate Recruitment 2023
भारतीय नौसेना में ट्रेड्समैन मेट के 362 पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.indiannavy.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 26 अगस्त 2023 से शुरू हो चुकी है। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 25 सितंबर 2023 तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:22 AM, 26-Aug-2023
Assam Police SI Constable Recruitment
असम राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (SLPRB) ने इंस्पेक्टर, हेड कॉन्स्टेबल, सब-इंस्पेक्टर और अन्य के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार 01 सितंबर से आधिकारिक वेबसाइट slprbassam.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकेंगे। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 15 सितंबर 2023 तक है।
10:55 AM, 26-Aug-2023
SSC JHT Recruitment रिक्तियों का विवरण
एसएससी जेएचटी आवेदन पत्र सुधार विंडो 13 और 14 सितंबर, 2023 को खुलेगी। एसएससी का यह भर्ती अभियान संगठन में जूनियर हिंदी अनुवादक, जूनियर अनुवादक और वरिष्ठ हिंदी अनुवादक के 307 पदों को भरेगा।
-
जूनियर हिंदी अनुवादक: 21 पद
-
कनिष्ठ अनुवाद अधिकारी: 13 पद
-
जूनियर ट्रांसलेटर: 263 पद
-
वरिष्ठ अनुवादक: 01 पद
-
वरिष्ठ हिंदी अनुवादक: 09 पद
10:40 AM, 26-Aug-2023
Sarkari Naukari Result Live: असिस्टेंट प्रोफेसर-हिंदी अनुवादक के पदों पर नौकरियां, जानें भर्ती का पूरा प्रोसेस
SSC JHT Recruitment 2023: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर हिंदी अनुवादक, जूनियर अनुवादक और वरिष्ठ हिंदी अनुवादक भर्ती परीक्षा, 2023 के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। आवेदन करने की प्रक्रिया 22 अगस्त से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 12 सितंबर 2023 तक है।