फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Job Results Live: रेलवे, शिक्षा, स्वास्थ्य समेत इन विभागों में नौकरियां, 10वीं-12वीं पास करें आवेदन

Sun, 18 Dec 2022 06:02 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Sun, 18 Dec 2022 06:02 PM IST
खास बातें

Sarkari Naukri-Result Live 2022 Exam, Admit Card, Datesheet: शिक्षा, स्वास्थ्य, रेलवे,सरकारी बैंक जैसे बड़े विभागों में भर्तियां निकली हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अलग-अलग चयन प्रक्रिया से गुजरना होगा। वहीं, रेलवे ने पहली बार न केवल अपनी भर्ती परीक्षाओं के परिणामों की घोषणा करने के लिए समय-सारिणी निर्धारित की है, बल्कि इस वर्ष की गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी की परीक्षाओं में चयनित 35,281 उम्मीदवारों को मार्च 2023 तक नौकरी प्रदान करने की समय-सीमा भी निर्धारित की है। पढ़िए सरकारी नौकरी, परीक्षा और रिजल्ट संबंधी सभी ताजा अपडेट amarujala.com/jobs/ पर ...

 

 

विज्ञापन
Sarkari jobs-results-sarkari-naukri-result-live-2022-govt-vacancies-exam-datesheet more detail news-in-hindi
Govt Jobs Sarkari Naukri - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

05:55 PM, 18-Dec-2022

Punjab NEET UG Mop Up Round Seat Allotment Result

बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेस, पंजाब (BFUHS, Punjab) ने पंजाब नीट यूजी का प्रोविजनल सीट एलॉटमेंट का रिजल्ट जारी कर दिया है। ये रिजल्ट मॉप-अप राउंड का है। वे कैंडिडेट्स जिन्होंने मॉप-अप राउंड के लिए आवेदन किया हो, वे बाबा फरीद विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट bfuhs.ac.in पर जाकर नतीजे चेक कर सकते हैं.


 
04:17 PM, 18-Dec-2022

DU PG Admissions 2022

दिल्ली यूनिवर्सिटी नॉन कॉलेजिएट वूमेंस एजुकेशन बोर्ड पोस्ट ग्रेजुएट एडमिशन ( DU NCWEB 2022 PG Admission ) के लिए कल यानी 19 दिसंबर को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी करेगा।

विज्ञापन
03:36 PM, 18-Dec-2022

RPSC Group B Admit Card 2022 Released

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सीनियर टीचर ग्रेड टू परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। वे कैंडिडेट्स जिन्होंने आरपीएससी की इस परीक्षा के लिए फॉर्म भरा हो, वे आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

02:01 PM, 18-Dec-2022

Sarkari naukari OPTCL Apprentice Recruitment 2022

ओडिशा पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन लिमिटेड ने नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसके अनुसार संस्थान में ट्रेड अप्रेंटिस के 280 रिक्त पद पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। जिनके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख नजदीक आ चुकी है। इन पद के लिए आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी 18 दिसम्बर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। ये अभियान कुल 280 पद पर भर्ती के लिए चलाया जा रहा है।

12:59 PM, 18-Dec-2022

Sarkari naukari DU Sri Ram College Of Commerce Bharti 2022

दिल्ली यूनिवर्सिटी (Delhi University) में असिस्टेंट प्रोफेसर पद (DU Assistant Professior Recruitment 2022) पर भर्ती निकली हैं। वे कैंडिडेट्स जो इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने की योग्यता और इच्छा रखते हों, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भी कर सकते हैं और इन पद के बारे में विस्तार में जानकारी भी हासिल कर सकते हैं। इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 80 पद भरे जाएंगे।

12:11 PM, 18-Dec-2022

Sarkari Job UPPCL Recruitment 2022

उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने अकाउंट्स ऑफिसर यानी लेखा अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार 20 दिसंबर से आधिकारिक वेबसाइट upenergy.in पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकेंगे। पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 जनवरी, 2023 है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
11:26 AM, 18-Dec-2022

Jobs Update: 10वीं-12वीं पास के लिए 2100 से ज्यादा नौकरियां

10वीं-12वीं पास लोगों के लिए नौकरी पाने की राह खुल गई है। बीपीएनएल ने करीब 2100 पदों पर भर्ती शुरू की है। इन नौकरियों पर कम से कम 10वीं-12वीं तक पढ़े-लिखे उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं।

11:21 AM, 18-Dec-2022

Jobs : नौसेना अग्निवीर भर्ती आवेदन की समय-सीमा आगे बढ़ी

नौसेना की सीनियर सेकेंडरी रिक्रूटमेंट (एसएसआर) और मैट्रिक भर्ती (एमआर) के तहत अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया शनिवार, 17 दिसंबर, 2022 को बंद होने वाली थी, लेकिन इसे अब आगे बढ़ा दिया गया है। अब उम्मीदवार 28 दिसंबर, 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

11:20 AM, 18-Dec-2022

DU UG Admission 2022

डीयू आज शाम पांच बजे यूजी प्रवेश के लिए खाली सीटों की सूची जारी करेगा। उम्मीदवार du.ac.in या entry.uod.ac.in पर जाकर इसे देख सकते हैं

10:28 AM, 18-Dec-2022

Sarkari Job Results Live: रेलवे, शिक्षा, स्वास्थ्य समेत इन विभागों में नौकरियां, 10वीं-12वीं पास करें आवेदन

Rajasthan Medical Health Department Recruitment: राजस्थान मेडिकल हेल्थ डिपार्टमेंट ने 3114 पदों पर भर्ती निकली है। इनमें महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ANM) के 1155, सहायक रेडियोग्राफर के 1015 और लैब टेक्नीशियन के 1044 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसके लिए 18 से 40 साल तक की उम्र के उम्मीदवार 23 दिसंबर से 29 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

 

विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed