05:12 PM, 09-Feb-2023
DSSSB Fire Operator Result 2019 Out
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने 2019 फायर ऑपरेटर भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर रिजल्ट मेरिट लिस्ट चेक कर सकते हैं।
04:37 PM, 09-Feb-2023
Sarkari Naukri एसबीआई भर्ती 2023
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की तलाश कर रहा है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एसबीआई भर्ती 2023 के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.sbi.co.in से आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि एसबीआई नौकरियों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि नौ फरवरी है। सैलरी लाखों रुपये महीने की होगी।
04:13 PM, 09-Feb-2023
इन पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के जरिए 297 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर (डिप्टी कमांडेंट) के 185 पद, मेडिकल ऑफिसर (असिस्टेंट कमांडेंट) के 107 पद व सुपर स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर (सेकंड इन कमांड) के 5 पदों पर भर्ती की जाएगी। ये भर्ती बीएसएफ, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, एससएबी और असम राइफल्स में होगी।
03:07 PM, 09-Feb-2023
CAPF Recruitment 2023
सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPF) ने भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट capf.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है।
CUET UG 2023 Application
स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट सीयूईटी (यूजी)-2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया आज रात से शुरू होगी।
Neet PG 2023 Application
राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा स्नातकोत्तर (NEET PG 2023) के पंजीकरण की प्रक्रिया आज से दोबारा से शुरू हुई है।
BRO Recruitment 2023
सीमा सड़क संगठन (BRO ) ने कुल 567 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे थे। जिसके लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। भर्ती अधिसूचना में रेडियो मैकेनिक, ऑपरेटर संचार, एमएसडब्ल्यू सहित अन्य पदों पर रिक्तियों की विभिन्न श्रेणियां शामिल हैं। इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख नजदीक है।
रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला का यह भर्ती अभियान संगठन में 550 पदों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है। भर्ती से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए उम्मीदवार सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट पर ही विजिट करें।
RCF Apprentice Recruitment 2023
रेल कोच फैक्ट्री (RCF) कपूरथला ने अप्रेंटिस के पदों पर उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आरसीएफ की आधिकारिक वेबसाइट rcf.indianrailways.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 04 मार्च 2023 तक है।
NPCIL Recruitment 2023
न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCIL) ने 193 पैरामेडिकल और स्टाइपेंडरी ट्रेनी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.npcilcareers.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।