Sarkari Jobs Results 2023 Live: पंजाब पुलिस विभाग में भर्ती तो एसएससी सीएचएसएल का आखिरी दिन, पढ़ें हर अपडेट
Sarkari Jobs Results 2023 Live: चंडीगढ़ पुलिस में जनरल ड्यूटी कॉन्स्टेबल, आईटी कॉन्स्टेबल और स्पोट्र्स कोटा कॉन्स्टेबल के पदों पर वैकेंसी निकली है। इसके साथ एसएससी सीएचएसएल के पदों पर आवेदन का आखिरी मौका है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
Sarkari Naukri 2023 : India Post GDS Recruitment
India Post GDS Recruitment 2023 शैक्षणिक योग्यता
भारत सरकार / राज्य सरकारों / केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित गणित और अंग्रेजी (अनिवार्य या वैकल्पिक विषयों के रूप में अध्ययन किया गया है) में 10 वीं कक्षा उत्तीर्ण होने का माध्यमिक विद्यालय परीक्षा उत्तीर्ण प्रमाण पत्र एक अनिवार्य शैक्षिक होगा जीडीएस की सभी अनुमोदित श्रेणियों के लिए योग्यता। कंप्यूटर, साइकिल चलाने और आजीविका के पर्याप्त साधनों का ज्ञान आवश्यक है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पात्रता मानदंड, वेतनमान और अन्य विवरण नीचे दी गई अधिसूचना में देखें:
India Post GDS Recruitment 2023 पात्रता मापदंड
आयु सीमा : आवेदक उम्मीदवार की आयु 11 जून 2023 को 18 वर्ष से 40 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु में छूट दिए जाने का प्रावधान है।
MPPSC AMO Result 692 रिक्त पदों मिलेगी नियुक्ति
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की ओर से आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी (AMO) भर्ती अभियान का उद्देश्य आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी के कुल 692 रिक्त पदों को भरना है। आगे की प्रक्रिया संबंधी अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट mppsc.nic.in पर जाने की सलाह दी जाती है।
MPPSC AMO Result 2023
UPUMS Recruitment ऐसे करें आवेदन
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.upums.ac.in पर जाएं।
-
अब रिक्रूटमेंट पर क्लिक करें।
-
पीडीएफ विज्ञापन डाउनलोड करें।
-
ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें।
-
अंतिम तिथि से पहले इसे जमा करें।
-
UPUMS Vacancy 2023 आवेदन शुल्क
उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में स्टाफ नर्स के पद पर आवेदन करने के लिए सामान्य ओबीसी, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 2360 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी श्रेणी के आवेदकों को 1416 रुपये का शुल्क देना होगा।
UPUMS Recruitment 2023
उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (सैफई) में चल रही स्टाफ नर्स के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन का आज यानी 08 जून 2023 आखिरी दिन है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया हो, वे फटाफट आधिकारिक वेबसाइट upums.ac.in पर जाकर अप्लाई कर दें। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 600 स्टाफ नर्स के पदों को भरा जाएगा। जिसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 19 मई 2023 से चल रही है।