फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Jobs Results 2023 Live: एसएससी सीएचएसएल-FTII में निकलीं नौकरियां, जानें आवेदन की प्रक्रिया और पात्रता

Thu, 11 May 2023 10:35 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Thu, 11 May 2023 10:35 PM IST
खास बातें

Sarkari Jobs Results 2023 Live: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एसएससी सीएचएसएल के तहत 1600 पदों पर बंपर भर्तियां चल रही हैं। इसके साथ ही रेलवे, एफटीआईआई सहित कई क्षेत्रों में बेहतरीन नौकरियां हैं।

विज्ञापन
Sarkari Jobs Results 2023 Latest Government Vacancy Ssc Upsc FTII Notification Admit Card Board Result Date
Sarkari Naukri Result 2023 Live, सरकारी नौकरी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

10:32 PM, 11-May-2023

Sarkari Naukri Exam : UPPSC Civil Judge Mains Admit Card Out

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने यूपी न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) मुख्य परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। UPPSC सिविल जज मुख्य परीक्षा 23, 24 और 25 मई को आयोजित होने वाली है।
10:10 PM, 11-May-2023

Govt Jobs Exam यूपीएससी 2024 का परीक्षा कैलेंडर जारी

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने यूपीएससी 2024 का परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके तहत सीएसई, एनडीए I और II, सीडीएस सहित विभिन्न भर्ती परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। जो उम्मीदवार अगले साल यूपीएससी की इन भर्ती परीक्षाओं में शामिल होना चाहते हैं, वे परीक्षा का पूरा कार्यक्रम आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर देख सकते हैं। 

विज्ञापन
09:31 PM, 11-May-2023

Govt Jobs : SSC CHSL कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल परीक्षा

SSC CHSL कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल परीक्षा के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 09 मई, 2023 से जारी है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 8 जून, 2023 तक है। परीक्षा के लिए पंजीकृत होने वाले उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से 10-15 दिन पहले जारी किए जा सकते हैं।
10:19 PM, 11-May-2023

Sarkari Results : IDBI Assistant Manager Result 2023

आईडीबीआई बैंक ने सहायक प्रबंधक (ग्रेड "ए") 2023-24 ऑनलाइन परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। योग्य उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट idbibank.in से चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। शॉर्ट लिस्ट किए गए उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन और इंटरव्यू राउंड के लिए उपस्थित होना होगा। 
08:48 PM, 11-May-2023

Jobs : SSC CHSL 2023 Registration Begins

कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से एसएससी कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL 2023) के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। जो उम्मीदवार एसएससी सीएचएसएल 2023 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट  ssc.nic.in पर अप्लाई कर सकते हैं।
07:48 PM, 11-May-2023

Sarkari Jobs Results 2023 SSC CPO Answer Key 2022 Released

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने एसएससी सीपीओ उत्तर कुंजी 2022 पेपर 2 आज यानी 11 मई 2023 को जारी किया। उम्मीदवार जो दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (पेपर- II) परीक्षा में सब-इंस्पेक्टर के लिए उपस्थित हुए थे, वे एसएससी सीपीओ उत्तर कुंजी की जांच कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
07:15 PM, 11-May-2023

Jobs HSSC TGT Admit Card 2023 OUT

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग के विभिन्न TGT पदों (ROH और मेवात कैडर) के लिए लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार जो परीक्षा में उपस्थित होंगे, वे आधिकारिक वेबसाइट- hssc.gov.in से हरियाणा एसएससी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें। 
06:15 PM, 11-May-2023

Sarkari Naukri : योग्यता मानदंड

शिक्षक- संबंधित विषयों और कुल मिलाकर कम से कम 45% अंकों के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से D.Ed/B.Ed/D.El.Ed डिग्री। टीईटी पेपर II उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
 
लेक्चरर- किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में कम से कम द्वितीय श्रेणी में मास्टर डिग्री उत्तीर्ण। बी.एड होना अनिवार्य है।
 
05:26 PM, 11-May-2023

CG Teacher Recruitment शैक्षणिक योग्यता

छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता पदों के मुताबिक अलग-अलग है। 

सहायक शिक्षक- किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालय से कम से कम 45% अंकों के साथ 12वीं कक्षा या समकक्ष। किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से D.Ed/B.Ed/D.El.Ed, टीईटी पेपर I पास होना अनिवार्य है।

 

05:25 PM, 11-May-2023

TEACHER Recruitment 2023

छत्तीसगढ सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि युवाओं के हित में एक और बड़ा फैसला। स्कूल शिक्षा विभाग ने 12 हजार 489 शिक्षकों की सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया। इसमें 6,285 सहायक शिक्षक, 5,772 शिक्षक, 432 व्याख्याताओं के पदों पर भर्ती की जाएगी। व्यापमं भर्ती परीक्षा आयोजित करेगा।  
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed