Jobs Results 2023 Live: बिहार पुलिस में बंपर भर्ती, देश भर के बैंकों में भी निकलीं नौकरियां
{"_id":"6482a28b5df6b13d850d02a3","slug":"sarkari-jobs-results-2023-latest-government-vacancy-ssc-upsc-bank-bharti-notification-admit-card-2023-06-09","type":"live","status":"publish","title_hn":"Jobs Results 2023 Live: बिहार पुलिस में बंपर भर्ती, देश भर के बैंकों में भी निकलीं नौकरियां","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Fri, 09 Jun 2023 06:35 PM IST
सौरभ पांडेय
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Fri, 09 Jun 2023 06:35 PM IST
खास बातें
Sarkari Jobs Results 2023 Live: डीयू में प्रोफेसर के पद नौकरियां निकली हैं। इसके साथ ही आईबीपीएस के तहत बैंकिंग क्षेत्र में देश भर की कई बैंकों में नौकरियां निकलीं हैं।
विज्ञापन
sarkari naukri result 2023 सरकारी नौकरी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लाइव अपडेट
06:34 PM, 09-Jun-2023
सरकारी नौकरी : बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस की भर्ती
बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस की वाहिनियों एवं अन्य इकाइयों में 21700 से 69100 वेतनमान लेवल 3 के लिए 23 हजार रिक्तियां आई हैं। ऑनलाइन आवेदन भरने की प्रक्रिया 20 जून से शुरू होगी और यह 20 जुलाई, 2023 तक चलेगी। आवेदन की तारीख खत्म होने के बाद आवेदन पत्रों की जांच की जाएगी और जिन अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र अवैध पाए जाएंगे उनके लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
05:19 PM, 09-Jun-2023
IISER Recruitment 2023
इस संदर्भ में संस्थान की वेबसाइट iiserb.ac.in पर 15 मई से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इन पदों के लिए 14 जून, 2023 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं, सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ उनकी हार्डकॉपी 26 जून, 2023 को या उससे पहले संस्थान के भर्ती अनुभाग को पोस्ट के माध्यम से पहुंच जानी आवश्यक है।
विज्ञापन
05:18 PM, 09-Jun-2023
IISER Recruitment 2023 Notification
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (IISER) भोपाल ने विभिन्न गैर-शैक्षणिक पदों पर भर्तियां निकाली हैं। संस्थान द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार लाइब्रेरियन, अधीक्षण अभियंता, सहायक कुलसचिव, खेल अधिकारी, चिकित्सा अधिकारी, कनिष्ठ अभियंता (सिविल) और अन्य सहित कुल 77 गैर-शैक्षणिक पदों पर भर्ती होनी है।
04:34 PM, 09-Jun-2023
CSBC Bihar Police Constable Bharti 2023
बिहार पुलिस के सिपाही संवर्ग सामान्य सशस्त्र में विभिन्न जिलों बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस की वाहिनी एवं अन्य इकाइयों में 21700 से 69100 वेतनमान लेवल 3 के लिए यह रिक्तियां आई हैं। ऑनलाइन आवेदन भरने की प्रक्रिया 20 जून से शुरू होगी और यह 20 जुलाई 2023 तक चलेगी। विस्तृत खबर पढ़ने के लिए यहां CSBC Bihar Police Constable Bharti 2023 क्लिक करें
04:28 PM, 09-Jun-2023
Central Selection Board of Constable
बिहार पुलिस में बड़े स्तर पर नियुक्तियों के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। इसके तहत सिपाही के 21,391 पदों पर भर्ती की जाएगी।04:12 PM, 09-Jun-2023
UPSSSC X-Ray Technician 2023
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन समिति (UPSSSC) ने एक्स-रे तकनीशियन के पद पर भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार 15 जून से आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:14 PM, 09-Jun-2023
AOC Recruitment 2023
भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 1793 रिक्तियों को भरना है। लिखित परीक्षा 11 दिसंबर, 2022 को आयोजित की गई थी। जिन उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा और शारीरिक योग्यता परीक्षा उत्तीर्ण की है, उन्हें उनके पंजीकृत ई-मेल पते पर नियुक्ति पत्र भेजा जाएगा। आधिकारिक भर्ती अधिसूचना के अनुसार सभी पदों / रिक्तियों में अखिल भारतीय सेवा दायित्व है और चयनित उम्मीदवार दो साल की परिवीक्षा अवधि के अधीन होंगे। अधिसूचना में कहा गया है कि नियुक्ति प्रस्ताव केवल उन रिक्तियों की संख्या के लिए जारी किया जाएगा जिनके लिए सरकारी स्वीकृति मौजूद है। वेबसाइट पर प्रदर्शित परिणाम केवल अंतरिम हैं और योग्यता आधारित नहीं हैं।
02:13 PM, 09-Jun-2023
AOC Recruitment Result 2023
सेना आयुध कोर, रक्षा मंत्रालय ने ट्रेड्समैन मेट और फायरमैन के पद पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा के परिणाम की घोषणा कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aocrecruitment.gov.in पर अपने परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं।
12:53 PM, 09-Jun-2023
PMBI Recruitment 2023
फार्मास्यूटिकल्स एंड मेडिकल डिवाइसेज ब्यूरो ऑफ इंडिया (पीएमबीआई) ने असिस्टेंट मैनेजर एग्जीक्यूटिव आदि पदों पर उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र, पीजीआई, चंडीगढ़ के लिए फार्मासिस्ट की आवश्यकता है। इसके लिए 28 से 40 वर्ष के बीच वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
10:01 AM, 09-Jun-2023
पदों का विवरण
प्रबंधक - ग्रेड 'बी'- 84 पदसहायक महाप्रबंधक (एजीएम) - ग्रेड 'सी'- 46 पद
उप महाप्रबंधक (डीजीएम) - ग्रेड 'डी'- 06 पद