फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri Result 2022 Live: विभिन्न राज्य सेवा आयोग में निकलीं बंपर भर्तियां, मिल रहा शानदार वेतन और पद

Mon, 20 Jun 2022 06:55 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 20 Jun 2022 06:55 PM IST
खास बातें

Result Jobs Live Sarkari Naukri Sarkari Bharti LIVE 2022 Recruitment Hindi News Updates: कभी-कभी उम्मीदवार जिस नौकरी के लिए तैयारी कर रहे होते हैं, उनके आवेदन निकल जाते हैं और उनको यह बाद में पता चल पाता है। amarujala.com/jobs 10वीं पास से लेकर स्नातक तक के पदों पर निकलीं भर्तियों की जानकारी के लिए ये लाइव अपडेट चला रहा है। 

विज्ञापन
sarkari Jobs Result 2022 Live Updates Today Check Govt Naukri Vacancy Admit Card Answer Key In Hindi
Sarkari Result Naukri Live - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

06:55 PM, 20-Jun-2022

Govt Job 2022: ऐसे कर सकेंगे अपना आवेदन

जिन उम्मीदवारों को इस भर्ती में शामिल होने की इच्छा है, वे अपना आवेदन सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट sci.gov.in पर जाकर आसानी से कर सकते हैं। 
05:48 PM, 20-Jun-2022

Sarkari Naukri 2022: सुप्रीम कोर्ट में मिल रहा नौकरी का बेहतरीन मौका

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए शानदार अवसर है। उम्मीदवारों के पास में सुप्रीम कोर्ट में नौकरी करने का मौका है। यह भर्ती जूनियर कोर्ट असिस्टेंट के रिक्त पदों के लिए है। 
विज्ञापन
04:09 PM, 20-Jun-2022

BPSC Exam Postponed 2022: नई परीक्षा तिथि फिलहाल अस्थायी

आयोग द्वारा जारी परीक्षा के स्थगन की आधिकारिक अधिसूचना में लिखा है कि बीपीएससी मुख्य शिक्षक लिखित परीक्षा, जो राज्य भर में 25 जून, 2022 को आयोजित होने वाली थी, को स्थगित किया जा रहा है। परीक्षा की संशोधित तिथि 28 जुलाई, 2022 है। 
02:56 PM, 20-Jun-2022

Sarkari Naukri: अब कब होगी परीक्षा?

परीक्षा स्थगित करने के संबंध में जारी आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि परीक्षा आयोजित करने की संशोधित तिथि 28 जुलाई, 2022 तय की गई है।
01:15 PM, 20-Jun-2022

सरकारी नौकरी: बीपीएससी प्रधान शिक्षक भर्ती परीक्षा 2022 स्थगित

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने बीपीएसी प्रधान शिक्षक भर्ती परीक्षा 2022 के आयोजन को स्थगित कर दिया है। भर्ती परीक्षा का उद्देश्य राज्य के प्राथमिक विद्यालयों में प्रधान शिक्षक के पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन एवं नियुक्ति करना है। 
12:34 PM, 20-Jun-2022

Sarkari Live 2022: योग्यता मानदंड

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री या सिविल ड्राफ्ट्समैन का सर्टिफिकेट या इसके समकक्ष कोई अन्य योग्यता होनी चाहिए। वहीं, उम्मीदवारों की आयु-सीमा 1 जनवरी, 2022 तक न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:11 PM, 20-Jun-2022

Sarkari Naukri Live: ऐसे होगा चयन

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में 480 अंकों के लिए 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। 
11:26 AM, 20-Jun-2022

Govt Job 2022: इतने पदों पर होगी भर्ती

PPSC द्वारा इस भर्ती के माध्यम से कुल 119 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इनमें से 27 पद हेड ड्राफ्ट्समैन और 92 पद ड्राफ्ट्समैन (Group-B) तकनीकी के लिए है।
10:53 AM, 20-Jun-2022

Sarkari Naukri 2022: इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन

पंजाब लोक सेवा आयोग की ओर से जारी की गई ड्राफ्ट्समैन और हेड ड्राफ्ट्समैन भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी हो चुकी है। आयोग ने आवेदन की आखिरी तारीख 6 जुलाई, 2022 को निर्धारित की है। 
10:36 AM, 20-Jun-2022

Sarkari Naukri: ऐसे करें अपना आवेदन

जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वे अपना आवेदन पंजाब लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ppsc.gov.in पर जाकर कर सकते हैं।
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed