Sarkari Naukri Result Live: सरकारी नौकरी चाहते हैं तो इन विभागों में करें आवेदन, मिलेगा बेहतरीन पद और वेतन
{"_id":"62b7e5f897930f66015783ba","slug":"sarkari-jobs-result-2022-live-updates-june-26-check-govt-naukri-vacancy-ssc-upsc-hpssc-navy-admit-card-answer-key-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri Result Live: सरकारी नौकरी चाहते हैं तो इन विभागों में करें आवेदन, मिलेगा बेहतरीन पद और वेतन ","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Sun, 26 Jun 2022 07:05 PM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Sun, 26 Jun 2022 07:05 PM IST
खास बातें
Sarkari Naukri Result 2022 LIVE: अगर आप भी सरकारी नौकरी खोज रहे हैं, तो आपको हम यहां ऐसी नौकरियों के बारे में बता रहे हैं, जहां आवेदन के जरिए आप बेहतरीन पद और बंपर सैलरी पा सकते हैं। दरअसल, इस वक्त कई विभागों में बंपर नौकरियां निकली हैं, जिनके लिए आवेदन जारी हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Sarkari Naukri-Result Live 2022
- फोटो : Amar Ujala
लाइव अपडेट
07:05 PM, 26-Jun-2022
Sarkari Naukri 2022 : कब तक कर सकेंगे आवेदन?
उम्मीदवार इस बाद का खास ध्यान रखें कि सुप्रीम कोर्ट की ओर से जारी की गई इस भर्ती के लिए आवेदन का लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिवेट हो गया है। भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 10 जुलाई, 2022 को निर्धारित की गई है।06:28 PM, 26-Jun-2022
Govt Job Live: ऐसे करें आवेदन
जिन उम्मीदवारों को इस भर्ती में शामिल होने की इच्छा है, वे अपना आवेदन सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट sci.gov.in पर जाकर आसानी से कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए आसान से दिशा-निर्देश हमने इस खबर में आपको बताया है।
विज्ञापन
06:01 PM, 26-Jun-2022
Sarkari Naukri 2022: सुप्रीम कोर्ट में मिल रहा नौकरी का बेहतरीन मौका
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए शानदार अवसर है। उम्मीदवारों के पास में सुप्रीम कोर्ट में नौकरी करने का मौका है। यह भर्ती जूनियर कोर्ट असिस्टेंट के रिक्त पदों के लिए है।04:57 PM, 26-Jun-2022
Govt Job Live: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
- मानकीकरण विभाग- बी.टेक/बी.ई. या मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री के साथ में न्यूनतम 2 वर्ष का अनुभव।
- मानकीकरण विभाग- किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री। - कोई अनुभव नहीं
- प्रबंधन प्रणाली प्रमाणन विभाग (एमएससीडी) - किसी भी डिसिप्लिन में ग्रेजुएशन/इंजीनियरिंग में डिप्लोमा और मैनेजमेंट सिस्टम ऑडिटिंग/ट्रेनिंग/कंसल्टेंसी में कम से कम 3 साल का अनुभव।
- आयु-सीमा- अधिकतम 35 वर्ष
03:53 PM, 26-Jun-2022
Sarkari Naukri Live: कैसे होगा चयन
शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को प्रैक्टिकल, लिखित मूल्यांकन, तकनीकी ज्ञान मूल्यांकन, साक्षात्कार आदि के लिए आमंत्रित किया जाएगा। बता दें कि बीआईएस बिना कोई कारण बताए किसी भी या सभी आवेदनों को अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित रखता है। चयनित उम्मीदवारों को 70 हजार तक की सैलरी मिलेगी। भर्ती दो साल के कांट्रैक्ट पर होगी।03:04 PM, 26-Jun-2022
BIS Recruitment 2022: भर्ती का विवरण
इस भर्ती के लिए रिक्त पदों की कुल संख्या 46 निर्धारित की गई है। पदों के अनुसार भर्तियों का विवरण निम्न है-:- मानकीकरण विभाग के लिए पदों की संख्या- 4
- अनुसंधान विश्लेषण के लिए पदों की संख्या- 20
- प्रबंधन प्रणाली प्रमाणन विभाग (एमएससीडी) के लिए पदों की संख्या- 22
विज्ञापन
विज्ञापन
02:09 PM, 26-Jun-2022
Sarkari Naukri: ऐसे करें आवेदन
जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वे अपना आवेदन भारतीय मानक ब्यूरो की आधिकारिक वेबसाइट bis.gov.in पर जाकर कर सकते हैं। बता दें कि भारतीय मानक ब्यूरो भारत सरकार के उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के अधीन एक वैधानिक निकाय है।01:32 PM, 26-Jun-2022
Sarkari Naukri 2022: भारतीय मानक ब्यूरो में युवाओं के लिए नौकरी का मौका
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बेहतरीन अवसर सामने आया है। भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस), में युवा पेशेवरों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन होने वाले हैं।12:32 PM, 26-Jun-2022
HPSC ADO Recruitment: शैक्षणिक योग्यता
- कृषि विकास अधिकारी (प्रशासन संवर्ग) : कृषि में बीएससी (ऑनर्स)
- कृषि विकास कार्यालय (मृदा संरक्षण) : बीएससी (ऑनर्स) इन एग्रीकल्चर/ बीएससी एग्रीकल्चर (इंजीनियरिंग)
11:28 AM, 26-Jun-2022
Sarkari Naukri 2022: रिक्तियों का विवरण
कुल पद : 700- कृषि विकास अधिकारी (प्रशासन संवर्ग) : 600
- कृषि विकास कार्यालय (मृदा संरक्षण) : 100