Sarkari Naukri Result Live: कोस्टगार्ड, नाबार्ड समेत विभिन्न विभागों में भर्ती, जानें कैसे करना है आवेदन
{"_id":"632d255ec500635d3b5e157c","slug":"sarkari-jobs-result-2022-live-today-check-latest-govt-naukri-reet-2022-result-updates-in-hindi-on-23-septembe","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri Result Live: कोस्टगार्ड, नाबार्ड समेत विभिन्न विभागों में भर्ती, जानें कैसे करना है आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Fri, 23 Sep 2022 11:01 PM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Fri, 23 Sep 2022 11:01 PM IST
खास बातें
LIVE Sarkari Result Sarkari Naukri 2022: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो वर्तमान में देश के विभिन्न केंद्रीय और राज्य विभागों में सरकारी भर्तियां जारी हैं। उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड जैसे राज्यों में भी बंपर भर्तियां जारी हैं। कई बार उम्मीदवारों को सरकारी भर्ती की जानकारी नहीं मिल पाती है। सरकारी नौकरियों और सरकारी रिजल्ट के बारे में आपको जानकारी देने के लिए हम लेकर आए हैं यह लाइव ब्लॉग।
विज्ञापन
सरकारी नौकरी - सरकारी रिजल्ट लाइव अपडेट
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लाइव अपडेट
10:57 PM, 23-Sep-2022
Sarkari Naukri Updates Relaxation in Upper Age Limit
अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली राजस्थान सरकार ने युवा बेरोजगारों को बहुत बड़ी राहत दी है। सरकार ने राजस्थान सरकार की समस्त भर्तियों में आवेदन के लिए निर्धारित ऊपरी आयु सीमा नियमों में बदलाव कर दिया है। राज्य सरकार ने ऊपरी आयु सीमा में चार साल की छूट देने का एलान किया है। इस संबंध में राज्यपाल की ओर से आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है।
पूरी खबर पढ़ें - Big Relief: राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला
10:54 PM, 23-Sep-2022
Sarkari Job: आईबीपीएस आरआरबी 2022 मुख्य परीक्षा
बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) 24 सितंबर को आईबीपीएस आरआरबी 2022 मुख्य परीक्षा आयोजित करने के लिए तैयार है। जिन उम्मीदवारों को कार्यालय सहायक के पद के लिए मुख्य परीक्षा में शामिल होना है, उन्हें परीक्षा से गुजरना होगा।
विज्ञापन
10:24 PM, 23-Sep-2022
Jobs Result 2022 Live DRDO CEPTAM Recruitment
-
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in पर जाएं। -
होम पेज पर, “करिअर” टैब पर क्लिक करें। -
CEPTAM-10/DRTC के तहत ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने के लिए क्लिक करें। -
उम्मीदवार अपने पंजीकृत आईडी से लॉग इन करें और आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें। -
अब अपना पूरा विवरण भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा कर दें। -
उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट आउट ले लें।
09:50 PM, 23-Sep-2022
Sarkari Naukri DRDO CEPTAM 10 Recruitment
डीआरडीओ की आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in पर जारी अपडेट के अनुसार इस भर्ती के लिए जिन उम्मीदवारों ने शुक्रवार, 23 सितंबर को शाम पांच बजे तक रजिस्ट्रेशन पूरा कर लिया है वे अब 25 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) के भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 1901 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 1075 रिक्तियां वरिष्ठ तकनीकी सहायक-बी (एसटीए-बी) के पद के लिए और 826 तकनीशियन-ए (टेक-ए) के पद के लिए हैं।
08:48 PM, 23-Sep-2022
Jobs Result 2022 Live DRDO Recruitment
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) वरिष्ठ तकनीकी सहायक-बी (एसटीए-बी) और तकनीशियन-ए (टेक-ए) के पदों के लिए सीईपीटीएएम -10 / डीआरटीसी की आवेदन प्रक्रिया शुक्रवार, 23 सितंबर को समाप्त हो चुकी है। हालांकि, पंजीकृत उम्मीदवारों के पास अभी भी रिक्त पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी करने का मौका है।
08:01 PM, 23-Sep-2022
Jobs and Result बीपीएससी प्रधान शिक्षक भर्ती 2022
-
आधिकारिक वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाएं। -
प्रधान शिक्षक पद के लिए "ऑनलाइन आवेदन करें" पर क्लिक करें। -
रजिस्टर करें और पद के लिए आवेदन करें। -
विवरण भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें। -
भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
07:31 PM, 23-Sep-2022
BPSC Recruitment 13,761 पद महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित
बीपीएससी प्रधान शिक्षक लिखित वस्तुनिष्ठ प्रतियोगी परीक्षा पहले भी दो बार स्थगित की जा चुकी है। बीपीएससी भर्ती अभियान प्रधान शिक्षक के कुल 40,506 रिक्त पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है, जिनमें से 13,761 पद महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जिलेवार रोस्टर रिक्तियों की जांच कर सकते हैं।
06:40 PM, 23-Sep-2022
Sarkari Jobs BPSC Head Teacher Recruitment
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) शिक्षा विभाग, बिहार सरकार के तहत प्राथमिक विद्यालयों में प्रधान शिक्षक के 40 हजार से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुक्रवार, 23 सितंबर को खत्म होने वाली है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया वे जल्द से जल्द आवेदन पूरा कर लें। योग्य उम्मीदवार रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। वहीं, जो उम्मीदवार आवेदन कर चुके हैं वे आवेदन पत्र में 30 सितंबर तक त्रुटि सुधार कर सकते हैं।
05:31 PM, 23-Sep-2022
Sarkari Naukri Result Live: इस तारीख से करें आवेदन
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से जारी की गई फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 17 अक्तूबर, 2022 से शुरू की जाएगी। वहीं, आयोग ने आवेदन की आखिरी तारीख 06 नवंबर, 2022 को निर्धारित की गई है।
04:45 PM, 23-Sep-2022