Sarkari Jobs Result 2022: स्टेट बैंक, यूपीएसएससी, एफसीआई में हजारों पदों पर भर्ती, जानें कैसे करना है आवेदन
{"_id":"632e75825d7e4631b11ea4e9","slug":"sarkari-jobs-result-2022-live-check-latest-govt-naukri-reet-2022-result-updates-in-hindi-on-24-september","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Jobs Result 2022: स्टेट बैंक, यूपीएसएससी, एफसीआई में हजारों पदों पर भर्ती, जानें कैसे करना है आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Sat, 24 Sep 2022 11:41 PM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Sat, 24 Sep 2022 11:41 PM IST
खास बातें
LIVE Sarkari Result Sarkari Naukri 2022: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो वर्तमान में देश के विभिन्न केंद्रीय और राज्य विभागों में सरकारी भर्तियां जारी हैं। उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड जैसे राज्यों में भी बंपर भर्तियां जारी हैं। कई बार उम्मीदवारों को सरकारी भर्ती की जानकारी नहीं मिल पाती है। सरकारी नौकरियों और सरकारी रिजल्ट के बारे में आपको जानकारी देने के लिए हम लेकर आए हैं यह लाइव ब्लॉग।
विज्ञापन
Sarkari Naukri Result Live 2022
- फोटो : Amar Ujala
लाइव अपडेट
11:40 PM, 24-Sep-2022
IOCL Recruitment 2022 Govt Jobs
इच्छुक उम्मीदवार IOCL की आधिकारिक वेबसाइट iocl.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। हालांकि, एससी / एसटी / पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। इंजीनियरिंग सहायक (मैकेनिकल), इंजीनियरिंग सहायक (विद्युत), इंजीनियरिंग सहायक (टी एंड आई) और इंजीनियरिंग सहायक (संचालन) के पद के लिए वेतन स्केल ग्रेड IV के तहत वेतनमान 25,000 - 1,05,000 रुपये प्रति माह तक होगा। जबकि तकनीकी परिचारक- I के पद के लिए वेतन ग्रेड -I के तहत वेतनमान 23,000 से 78,000 रुपये प्रति माह के ग्रेड रहेगा। वहीं, मूल वेतन, डीए, एचआरए और ऐसे अन्य लाभ निगम के नियमों के अनुसार देय होंगे।
10:30 PM, 24-Sep-2022
Govt Jobs Results Uttar Pradesh PSC Results
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सहायक अभियोजन अधिकारी (एपीओ) प्रारंभिक परीक्षा 2022 का परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया। मुख्य परीक्षा के लिए कुल 1079 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। यह परीक्षा 21 अगस्त को एक सत्र में आयोजित हुई थी। इसके अलावा आयोग की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर समाजशास्त्र, शिक्षाशास्त्र, रसायन विज्ञान के परिणाम और राजकीय मेडिकल कॉलेजों में सहायक आचार्य (असिस्टेंट प्रोफेसर) साइकियाट्री के तीन पदों पर सीधी भर्ती के तहत 22 सितंबर को संपन्न साक्षात्कार के परिणाम भी जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
09:24 PM, 24-Sep-2022
सरकारी नौकरी IOCL Recruitment 2022
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन इंडिया (IOCL) की ओर से निकाली गई इस भर्ती के तहत फिलहाल नॉन एग्जीक्यूटिव यानी गैर-कार्यकारी श्रेणी के 56 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों को नियुक्तियां दी जानी हैं। आईओसीएल (IOCL) की भर्ती में आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अक्तूबर है।
08:33 PM, 24-Sep-2022
Sarkari Jobs इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में शानदार नौकरी
ऐसे युवा इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) में शानदार नौकरी पा सकते हैं। दरअसल, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने पाइपलाइन डिवीजन के विभिन्न स्थानों में गैर-कार्यकारी रिक्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए है।
07:48 PM, 24-Sep-2022
Govt Jobs IOCL Recruitment
आईटीआई (ITI) से विभिन्न ट्रेड में डिप्लोमा कर चुके और पॉलिटेक्निक कॉलेज से विभिन्न ब्रांच में इंजीनियरिंग कर चुके युवाओं के लिए सुनहरा मौका आया है। ऐसे युवा इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) में शानदार नौकरी पा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
06:43 PM, 24-Sep-2022
Govt Naukri Bihar CSBC निषेध कॉन्स्टेबल एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के चरण
-
उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाएं। -
यहां होम पेज पर टैब निषेध विभाग पर जाएं। -
इसके बाद प्रवेश पत्र जारी होने के बाद डाउनलोड एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें। -
अब उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट बटन पर करें। -
उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद भविष्य के संदर्भ के लिए इसके प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:06 PM, 24-Sep-2022
Sarkari Naukri Exam CSBC Prohibition Constable Bharti
CSBC निषेध कॉन्स्टेबल परीक्षा 2022, रविवार, 16 अक्तूबर को एक ही पाली में सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। प्रवेश पत्र 30 सितंबर से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा। भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 76 निषेध कॉन्स्टेबल पदों को भरना है।
05:45 PM, 24-Sep-2022
Sarkari Jobs Result 2022 Bihar CSBC
बिहार सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल (CSBC) ने प्रोहिबिशन कॉन्स्टेबल के पद के लिए परीक्षा तिथि की घोषणा की है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर परीक्षा अधिसूचना देख सकते हैं।
04:28 PM, 24-Sep-2022
Sarkari Naukri: कैसे चेक करें रिजल्ट?
- सबसे पहले उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं करें।
- अब आपको होम पेज पर स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट परिणाम से संबंधित लिंक प्राप्त होगा।
- इस पर क्लिक करें।
- अब परिणाम का पीडीएफ आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- अब Ctrl+F की मदद से अपना रोल नंबर खोजें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए इसकी हार्ड कॉपी प्रिंट आउट प्राप्त करें।
04:28 PM, 24-Sep-2022