फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri Result Live: एसएससी, एमपीपीईबी समेत विभिन्न विभागों में भर्तियां, जानें कैसे और कहां करें आवेदन

Mon, 10 Oct 2022 06:00 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 10 Oct 2022 06:00 PM IST
खास बातें

Sarkari Naukri Result Live: सरकारी नौकरी करना किसका सपना नहीं होता। हर रोज देश में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है। अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए देश के विभिन्न केंद्रीय और राज्य विभागों में भर्तियां जारी हैं। इसके लिए या तो नोटिफिकेशन जारी हो गए हैं या आवेदन शुरू हो गए हैं। 
 

विज्ञापन
Sarkari Jobs naukri Result 2022 Live SSC MTS Result Check Latest Naukri Updates in Hindi on 10 october
Sarkari Naukri Result Live 2022 - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

06:00 PM, 10-Oct-2022

Sarkari Naukri 2022: इतने पदों पर होगी भर्ती

हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट द्वारा इस भर्ती के माध्यम से कुल 444 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित किया गया है। चयनित उम्मीदवारों को प्रोटोकॉल अधिकारी, क्लर्क, जूनियर कार्यालय सहायक (आईटी), प्रोसेस सर्वर, चपरासी / चौकीदार/सफाई कर्मचारी, माली, स्टेनो और चालक के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। 
04:33 PM, 10-Oct-2022

Sarkari Naukri: इस तारीख तक कर लें आवेदन

हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट की ओर से जारी की गई भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में जारी है। भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 14 अक्तूबर, 2022 को निर्धारित की गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लें। 
विज्ञापन
04:07 PM, 10-Oct-2022

सरकारी नौकरी: हिमाचल हाई कोर्ट में 444 पदों पर भर्ती

हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट/HP High Court ने सैकड़ों रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है और इसके लिए योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। उम्मीदवार अपना आवेदन हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट hphcrecruitment.in पर जाकर जमा कर सकते हैं।
03:30 PM, 10-Oct-2022

Sarkari Naukri Live: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा 

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री और पदों के अनुसार अन्य योग्यताएं मांगी गई है। उम्मीदवारों की आयु 01 सितंबर, 2022 को 21 से 35 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु में छूट प्रदान की जाएगी। 
02:56 PM, 10-Oct-2022

Sarkari Naukri: आज है आवेदन की आखिरी तारीख

NABARD की ओर से जारी की गई डेवलपमेंट असिस्टेंट और डेवलपमेंट असिस्टेंट (हिंदी) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज 10 अक्तूबर, 2022 को निर्धारित की गई है। इसलिए सभी जल्द से जल्द आवेदन कर लें। 
02:33 PM, 10-Oct-2022

Sarkari Naukri 2022: इतने पदों पर है भर्ती

नाबार्ड की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से कुल 177 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित है। इनमें से 173 रिक्तियां विकास सहायक के पद के लिए और 04 विकास सहायक के पद हिंदी के लिए हैं। उम्मीदवारों का चयन दो चरण की परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। चरण एक की परीक्षा  06 नवंबर, 2022 को आयोजित होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:16 PM, 10-Oct-2022

Satrkari Naukri 2022: नाबार्ड में 177 पदों पर भर्ती 

नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट यानी नाबार्ड/NABARD ने डेवलपमेंट असिस्टेंट और डेवलपमेंट असिस्टेंट (हिंदी) के पदों पर भर्ती जारी की है। उम्मीदवार आवेदन नाबार्ड की आधिकारिक वेबसाइट  nabard.org पर जाकर जमा कर सकते हैं।
01:47 PM, 10-Oct-2022

Sarkari Naukri 2022: इतने पदों पर होगी भर्ती

हरियाणा लोक सेवा आयोग की ओर से कृषि विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 600 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। यह भर्ती हरियाणा सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के तहत जारी की गई है। 
01:21 PM, 10-Oct-2022

Sarkari Naukri: कब होगी परीक्षा?

हरियाणा लोक सेवा आयोग की ओर से कृषि विकास अधिकारी के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 16 अक्तूबर, 2022 को किया जाएगा। परीक्षा राज्यभर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर एक पाली में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। 
12:36 PM, 10-Oct-2022

Sarkari Naukri: हिमाचल पीएससी एडीओ भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी

हरियाणा लोक सेवा आयोग/HPSC ने कृषि विकास अधिकारी (ADO) के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र को हरियाणा लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed