Sarkari Naukri Result Live: बैंक, पुलिस और पीएससी समेत विभिन्न विभागों में भर्ती, जल्दी करें आवेदन
{"_id":"634f68275aeb1b61ea7d18b5","slug":"sarkari-jobs-naukri-result-2022-live-govt-jobs-result-check-latest-naukri-updates-in-hindi-on-19-october","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri Result Live: बैंक, पुलिस और पीएससी समेत विभिन्न विभागों में भर्ती, जल्दी करें आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Wed, 19 Oct 2022 04:20 PM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Wed, 19 Oct 2022 04:20 PM IST
खास बातें
Govt Jobs Sarkari Result Naukri 2022 Live: अगर आपको सरकारी नौकरी की तलाश है तो देश के विभिन्न केंद्रीय और राज्य विभागों इस समय बंपर भर्तियां जारी हैं। इन विभागों में आवेदन कर के आप बेहतरीन पद और सैलरी दोनों ही प्राप्त कर सकते हैं। आप हमारे इस लाइव ब्लॉग की मदद से विभिन्न सरकारी भर्तियों और रिजल्ट के बारे में सभी जरूरी अपडेट प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
Sarkari Naukri Result Live 2022
- फोटो : Amar Ujala
लाइव अपडेट
04:20 PM, 19-Oct-2022
Sarkari Naukri यूपी वन दरोगा भर्ती 2022
इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया सोमवार, 17 अक्तूबर, 2022 से शुरू कर दी गई है। भर्ती एवं चयन प्रक्रिया की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) के पास है। आयोग ने यूपी वन दरोगा भर्ती 2022 के लिए अधिसूचना 22 सितंबर, 2022 को जारी की थी। भर्ती कार्यक्रम के मुताबिक आवेदन प्रक्रिया 17 अक्तूबर से शुरू हो गई है, जो कि छह नवंबर, 2022 तक चलेगी।
03:16 PM, 19-Oct-2022
Sarkari Naukri Result Live उत्तर प्रदेश वन दरोगा भर्ती
उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा यानी UP PET 2021 की परीक्षा क्वालीफाई कर चुके उम्मीदवारों के लिए बेहतरीन खबर है। उत्तर प्रदेश सरकार के वन विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश में वन एवं वन्य जीव विभाग में वन दरोगा के 701 पदों पर भर्ती शुरू की गई है।
विज्ञापन
01:28 PM, 19-Oct-2022
Sarkari Naukri : यूपीपीसीएल में तकनीशियन के 357 पदों पर भर्ती
उत्तर प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिडेट/UPPCL ने तकनीशियन के बंपर पदों पर भर्ती जारी की है। इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन मोड में हो रहे हैं, जो भी उम्मीदवार भर्ती में शामिल होने के इचछुक हैं, वे अपना आवेदन उत्तर प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिडेट की आधिकारिक वेबसाइट www.upenergy.in पर जाकर जमा कर सकते हैं।
12:30 PM, 19-Oct-2022
Sarkari Naukri: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की योग्यता होनी चाहिए। मेडिकल, इंजीनियरिंग, चार्टर्ड अकाउंटेंट, कॉस्ट अकाउंटेंट जैसी योग्यता रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन के पात्र होंगे। आवेदन करने वाले General/ EWS/ OBC उम्मीदवारों को 750 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे। वहीं, SC/ ST/ PWD उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क है।
11:55 AM, 19-Oct-2022
Sarkari Naukri: इतने पदों पर होनी गहै भर्ती
स्टेट बैंक की ओर से इस भर्ती के माध्यम से कुल 1422 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित है। इनमें से 1400 पद रेगुलर हैं तो वहीं, 22 पद बैकलॉग के हैं। उम्मीदवारों का चयन परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन 04 दिसंबर, 2022 को किया जाना निर्धारित है।
11:42 AM, 19-Oct-2022
Sarkari Naukri: इस तारीख तक कर लें आवेदन
भारतीय स्टेट बैंक की ओर से जारी की गई सर्कल बेस्ड ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। बैंक ने आवेदन की आखिरी तारीख 07 नवंबर, 2022 को निर्धारित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:18 AM, 19-Oct-2022
Sarkari Naukri : स्टेट बैंक में सर्कल बेस्ड ऑफिसर के हजारों पदों पर भर्ती
भारतीय स्टेट बैंक ने सर्कल बेस्ड ऑफिसर के हजारों पदों पर भर्ती जारी की है और योग्य उम्मीदवारों से इसके लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। उम्मीदवार अपना आवेदन भारतीय स्टेट बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर जमा कर सकते हैं।
10:48 AM, 19-Oct-2022
IBPS RRB PO Mains Result: इतने पदों पर होनी है भर्ती
बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान द्वारा इस साल आरआरबी ग्रुप-ए ऑफिसर स्केल-2 भर्ती के माध्यम से कुल 8106 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इनमें 4483 कार्यालय सहायक, 2676 अधिकारी स्केल I, 745 अधिकारी स्केल- II सामान्य बैंकिंग अधिकारी, 57 अधिकारी स्केल- II सूचना प्रौद्योगिकी अधिकारी, 19 अधिकारी स्केल- II चार्टर्ड अकाउंटेंट, 18 ऑफिसर स्केल- II लॉ ऑफिसर, 10 ट्रेजरी ऑफिसर स्केल- II, 6 मार्केटिंग ऑफिसर स्केल- II, 12 एग्रीकल्चर ऑफिसर स्केल- II और 80 ऑफिसर स्केल- III शामिल हैं।
10:23 AM, 19-Oct-2022
IBPS RRB PO Mains Result: कब हुई थी परीक्षा?
बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान यानी आईबीपीएस की ओर से आरआरबी ग्रुप-ए ऑफिसर स्केल-2 भर्ती परीक्षा का आयोजन 01 अक्तूबर, 2022 को आयोजित की गई थी। परीक्षा के परिणाम को उम्मीदवार 28 अक्तूबर, 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे।09:41 AM, 19-Oct-2022