Sarkari Job Live: सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, कई विभागों में चल रही भर्ती; पढ़ें नौकरी से जुड़ी हर अपडेट
{"_id":"652b70e4a10382e9ca0c2c45","slug":"sarkari-job-live-updates-2023-bihar-tre-deled-result-latest-notification-of-upsc-up-police-ssc-and-other-job-2023-10-15","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Job Live: सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, कई विभागों में चल रही भर्ती; पढ़ें नौकरी से जुड़ी हर अपडेट","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Sun, 15 Oct 2023 04:58 PM IST
आकाश कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकाश कुमार
Updated Sun, 15 Oct 2023 04:58 PM IST
खास बातें
Sarkari Naukri 2023 Live Updates: कई सरकारी विभागों में भर्ती चल रही है। 10वीं पास उम्मीदवारों के पास सरकारी नौकरी पाने का यह सुनहरा मौका है। अभी भर्ती से जुड़ी अपडेट नीचे पढ़कर अपनी पसंद का नौकरी के लिए अप्लाई करें।
विज्ञापन
Sarkari Naukri Result 2023 Live, सरकारी नौकरी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लाइव अपडेट
04:57 PM, 15-Oct-2023
SSC JHT 2023 Exam
SSC JHT Exam 2023: कर्मचारी चयन आयोग, कल जूनियर हिंदी अनुवादक परीक्षा आयोजित करेगा। जिन भी उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट - ssc.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
02:35 PM, 15-Oct-2023
Sarkari Job 2023: नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में ट्रेड अपरेंटिस ट्रेनी की भर्ती
Jobs After ITI, NCL Apprentice 2023: नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड, आज ट्रेड (आईटीआई) अपरेंटिस ट्रेनी भर्ती के लिए पंजीकरण विंडो बंद कर देगा। कुल पदों की संख्या 1140 है। इच्छुक उम्मीदवार अपना फॉर्म nclcil.in पर जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
02:32 PM, 15-Oct-2023
Sarkari Job 2023: उत्तराखंड़ में जूनियर इंजीनियर की भर्ती
Sarkari Naukri, UKPSC JE Recruitment 2023: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) की तरफ संयुक्त राज्य जूनियर इंजीनियर सेवा परीक्षा 2023 के माध्यम से राज्य में जूनियर इंजीनियरों (JE) के 1097 पदों पर भर्ती की जा रही है। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित उम्मीदवारों को लेवल 7 के मुताबिक 44900 से 142400 रुपये तक वेतन मिल सकता है।...अधिक पढ़ें
02:26 PM, 15-Oct-2023
Sarkari Job 2023: राजस्थान में एनिमल अटेंडेंट की भर्ती
Sarkari Naukri, RSMSSB Animal Attendant Recruitment 2023: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से एनिमल अटेंडेंट के 5934 पदों पर भर्ती चल रही है। क की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदन शुल्क 600 और 400 रुपये है।...अधिक पढ़ें
01:19 PM, 15-Oct-2023
Sarkari Job, Police Bharti 2023: असम पुलिस में भर्ती
Assam Police Recruitment 2023: असम राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (SLPRB Assam) की ओर से असम पुलिस में सब इंस्पेक्टर (SI), कांस्टेबल, ड्राइवर कांस्टेबल सहित अन्य के 5563 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती होनी है। आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो चुकी है।
12:45 PM, 15-Oct-2023
Sarkari Job 2023: आईबी में 10वीं पास के लिए भर्ती
IB Recruitment 2023: इंटेलिजेंस ब्यूरो में सुरक्षा सहायक/मोटर ट्रांसपोर्ट (SA/MT) और मल्टी-टास्किंग स्टाफ/जनरल (एमटीएस/जनरल) के 677 पदों पर भर्ती चल रही है। 10 वीं पास आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा 18 से 25 वर्ष है। आवेदन शुल्क 500 रुपये है।...अधिक पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
11:38 AM, 15-Oct-2023
सरकारी नौकरी 2023: ओडिशा में ग्रुप बी और ग्रुप सी पदों पर भर्ती
OSSC CGL Recruitment 2023: ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग ओएसएससी सीजीएल भर्ती के तहत ग्रुप बी और ग्रुप सी पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती कर रहा है। यह भर्ती अभियान संगठन में कुल 495 पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। उम्मीदवारों की आयु 21 से 38 वर्ष के बीच होनी चाहिए।...अधिक पढ़ें
11:33 AM, 15-Oct-2023
सरकारी नौकरी 2023: एसएससी की और से सहायक और क्लर्क के पदों पर भर्ती
SSC JSA LDC Exam: कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से जूनियर सचिवालय सहायक/लोअर डिवीजन क्लर्क के पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा शामिल है। जिसमें दो पेपर शामिल हैं- पेपर I और पेपर II।...अधिक पढ़ें
10:29 AM, 15-Oct-2023
सरकारी नौकरी 2023: यूपी के एम्स में ग्रुप बी और सी में नॉन-फैकल्टी की भर्ती
Sarkari Job, AIIMS Recruitment 2023: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायबरेली, उत्तर प्रदेश में ग्रुप बी के तहत 100 पद और ग्रुप सी के 49 पदों पर भर्ती चल रही है। अंतिम तिथि बेहद नजदीक है। 18 से 35 वर्ष के उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं। आवेदकों के पास 10+2 विज्ञान के साथ/स्नातक/बी.एससी. होना चाहिए।...अधिक पढ़ें
10:22 AM, 15-Oct-2023
Sarkari Job Live: सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, कई विभागों में चल रही भर्ती; पढ़ें नौकरी से जुड़ी हर अपडेट
UCIL Trade Apprentice Recruitment 2023: यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में ट्रेड अपरेंटिस के 243 पदों पर भर्ती चल रही है। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवारों को संबंधित ट्रेड में एनसीवीटी से 10वीं और आईटीआई उत्तीर्ण होना चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को एक निश्चित स्टाइपेंड दिया जाएगा।...अधिक पढ़ें