Sarkari Job 2023 Live: कई सरकारी विभागों में निकलीं भर्तियां, डिटेल पढ़कर आखिरी तारीख से पहले कर दें अप्लाई
{"_id":"65373ab45b99e5055906a289","slug":"sarkari-job-2023-live-updates-bihar-tre-result-ssc-drdo-upsc-up-police-and-other-jobs-notification-2023-10-24","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Job 2023 Live: कई सरकारी विभागों में निकलीं भर्तियां, डिटेल पढ़कर आखिरी तारीख से पहले कर दें अप्लाई","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Tue, 24 Oct 2023 03:27 PM IST
आकाश कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकाश कुमार
Updated Tue, 24 Oct 2023 03:27 PM IST
खास बातें
Sarkari Naukri Result 2023 Live Updates: 10वीं पास से लेकर हर योग्यता के उम्मीदवारों के लिए कई सरकारी विभागों में बंपर भर्तियां चल रही हैं। अगर आप सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं तो यह अपने सपने को साकार करने का सही समय है। पढ़ें अपडेट...
विज्ञापन
Sarkari Naukri Result 2023 Live, सरकारी नौकरी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लाइव अपडेट
03:27 PM, 24-Oct-2023
Sarkari Job, Police Vacancy 2023: असम पुलिस में बंपर भर्ती
Assam Police Recruitment 2023: असम राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (SLPRB Assam) की ओर से असम पुलिस में सब इंस्पेक्टर (SI), कांस्टेबल, ड्राइवर कांस्टेबल और अन्य के 5563 पदों के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 नवंबर है।
02:42 PM, 24-Oct-2023
Banking Jobs 2023: बैंक ऑफ महाराष्ट्र में भर्ती
Bank of Maharashtra Credit Officers Recruitment 2023: बैंक ऑफ महाराष्ट्र की तरफ से स्केल II और III के क्रेडिट ऑफिसर के 100 पदों पर भर्ती की जानी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार बैंक ऑफ महाराष्ट्र की आधिकारिक वेबसाइट Bankofmaharashtra.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण की प्रक्रिया 23 अक्तूबर 2023 से शुरू हो चुकी है। जबकि आवेदन करने की आखिरी तारीख 06 नवंबर 2023 तक है।
विज्ञापन
01:17 PM, 24-Oct-2023
Sarkari Job 2023: भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड में ट्रेनी की भर्ती
BHEL Trainee Recruitment 2023: भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) में ट्रेनी पदों पर भर्ती हो रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बीएचईएल की आधिकारिक वेबसाइट bhel.com पर जाकर इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बीएचईएल में ट्रेनी पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 25 अक्तूबर 2023 से शुरू होगी। आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 नवंबर, 2023 तक है।
12:17 PM, 24-Oct-2023
सरकारी नौकरी 2023: यूपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती
UPSC Recruitment 2023: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की तरफ से स्पेशलिस्ट ग्रेड III असिस्टेंट प्रोफेसर, ड्रिलर, शिप सर्वेक्षक और अन्य पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 14 अक्तूबर से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
12:17 PM, 24-Oct-2023
Sarkari Naukri 2023: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती
Airport Authority AAI Junior Executives ATC Recruitment 2023: भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) की तरफ से जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती होनी है। एयरपोर्ट पर काम करने के इच्छुक युवाओं के लिए एक अच्छा अवसर है। अगर आपने ग्रेजुएशन किया है और नौकरी की तलाश में हैं तो यह खबर आपके लिए है। पंजीकरण की प्रक्रिया 01 नवंबर 2023 से शुरू होगी।
11:25 AM, 24-Oct-2023
Sarkari Naukri 2023: डीआरडीओ में अप्रेंटिस भर्ती
DRDO Apprentice Recruitment 2023: रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन ने अप्रेंटिस के पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार डीआरडीओ की आधिकारिक वेबसाइट - drdo.gov.in पर जाकर इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:47 AM, 24-Oct-2023
Ram Mandir Job: अयोध्या राम मंदिर में जॉब
Ayodhya Ram mandir: अयोध्या में बन रहे भगवान श्री राम के भव्य मंदिर में पुजारियों की भर्ती की जा रही है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट नए सेवकों की भर्ती कर रहा है। इसके लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों से आवेदन भी मांगे गए हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 अक्तूबर 2023 तक है।...अधिक पढ़ें
09:37 AM, 24-Oct-2023
Banking Jobs: एसबीआई पीओ प्रीलिम्स का एडमिट कार्ड जारी
SBI PO Prelims Admit Card 2023: भारतीय स्टेट बैंक ने पीओ प्रीलिम्स भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार प्रोबेशनरी ऑफिसर पद की प्रारंभिक परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
08:57 AM, 24-Oct-2023
Sarkari Job 2023 Live: कई सरकारी विभागों में निकलीं भर्तियां, डिटेल पढ़कर आखिरी तारीख से पहले कर दें अप्लाई
Currency Note Press Nashik Recruitmenmt: करेंसी नोट प्रेस नासिक ने जूनियर तकनीशियन और अन्य पदों की कुल 113 रिक्तियों को भरने के लिए ऑनलाइन भर्ती अभियान शुरू किया है। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन पत्र और अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट - cnpnashik.spmsil.com पर जाकर करियर टैब के तहत देख सकते हैं। आवेदन पत्र को भरकप जमा करने की अंतिम तिथि 18 नवंबर है।