फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri 2021 LIVE : उद्यमिता विकास संगठन, आयकर विभाग के रिक्त पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि नजदीक, यहां पढ़िए डिटेल्स

Tue, 23 Nov 2021 10:30 PM IST
वर्तिका तोलानी जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 23 Nov 2021 10:30 PM IST
खास बातें

Sarkari Job (सरकारी नौकरी) 2021 Live Updates Latest Government Jobs Alert & Results:  नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों को बता दें कि अगर लगन सच्ची और मेहनत करने की इच्छा हो तो सरकारी मिलना बेहद आसान है। बस जरूरत है तो सही अवसर की। इसलिए amarujala.com यहां आपको केंद्र और राज्य सरकारों के अधीन विभिन्न विभागों में निकालीं गई भर्तियों के बारे में बताने जा रहे हैं। यदि आप सरकारी नौकरी करने के इच्छुक हैं तो उस लिहाज लीहाज से यह खबर आपके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। पढ़िए...

विज्ञापन
Sarkari Job 2021 Live: Latest Govt Jobs Alert Sarkari Naukri Results Notifications 23 November News Updates in Hindi
सरकारी नौकरी - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

10:27 PM, 23-Nov-2021

sarkari naukri 2021: कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवार नीचे दिए गए कुछ आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के इस भर्ती के लिए अपना आवेदन कर सकते हैं।

1. उम्मीदवार सबसे पहले जीएमसीएच चंडीगढ़ की आधिकारिक वेबसाइट gmch.gov.in पर जाएं।
2. होम पेज पर कैटेगरी सेक्शन में वैकेंसी (भर्ती) पर क्लिक करें।
3. अब आपके सामने सभी भर्तियों के लिंक आ जाएंगे। इसमें से आप नर्स की भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
4. अब मांगी जा रही सभी जानकारियों के साथ आवेदन पत्र को भरें और सबमिट करें।
5. आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें । 
09:18 PM, 23-Nov-2021

Government job: भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया 

गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच) चंडीगढ़ नर्स भर्ती के लिए उम्मीदवारों के चयन के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को इस भर्ती के माध्यम से कुल 162 रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। उम्मीदवार बात का ध्यान रखें कि इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 दिसंबर 2021 है। आखिरी समय में वेबसाइट पर अधिक लोड होने के कारण आवेदन करने में समस्या भी हो सकती है। इसलिए उम्मीदवार जल्द से जल्द अपना आवेदन कर दें।

 
विज्ञापन
08:41 PM, 23-Nov-2021

Sarkari Naukri: नर्स के 150 से अधिक पदों पर हो रही है भर्ती

सरकारी अस्पताल में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच) चंडीगढ़ में ग्रुप सी के तहत नर्स के पदों पर भर्ती जारी की गई है। भर्ती की प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार जीएमसीएच चंडीगढ़ नर्स भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह आधिकारिक वेबसाइट gmch.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 


 
07:06 PM, 23-Nov-2021

Sarkari Naukri 2021: उद्यमिता विकास संगठन, मध्य प्रदेश (CEDMAP) भर्ती

  • कुल रिक्तियों की संख्या : 1141
  • रिक्त पद : मैनेजर, असिस्टेंट, टेक्नीकल एक्सपर्ट, प्रोग्रामर, डाटा एंट्री ऑपरेटर और अन्य
  • CEDMAP ऑनलाइन आवेदन शुरू : 15 नवंबर, 2021
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 30 नवंबर, 2021 
  • आधिकारिक वेबसाइट : mponline.gov.in
06:08 PM, 23-Nov-2021

Sarkari Job: सेंटर फॉर एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट में करें आवेदन

सेंटर फॉर एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट मध्यप्रदेश (CEDMAP) ने बंपर भर्ती निकाली है। CEDMAP भर्ती 2021 के तहत उद्यमिता विकास संगठन ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर डाटा एंट्री ऑपरेटर, अकाउंटेंट और आदि के कुल 1,141 पदों के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
 
04:52 PM, 23-Nov-2021

सरकारी नौकरी लाइव : राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी

राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) की ओर से पटवारी भर्ती परीक्षा 2021 की आसंर की यानी उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। उम्मीदवार अपनी संबंधित प्रोविजनल आंसर की RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:53 PM, 23-Nov-2021

Sarkari Naukri: कौन कर सकता है आवेदन?

  • टैक्स असिस्टेंट- उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या समकक्ष से डिग्री होनी चाहिए और प्रति घंटे 8,000 की-डिप्रेशन की डाटा एंट्री स्पीड होनी चाहिए।
  • स्टेनोग्राफर- योग्य उम्मीदवार को 12वीं कक्षा या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • मल्टी-टास्किंग ऑफिसर- उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 10वीं कक्षा पास या समकक्ष होना चाहिए.
02:39 PM, 23-Nov-2021

सरकारी नौकरी: इन पदों के लिए कर सकते हैं आवेदन

  • टैक्स असिस्टेंट- 11 पद
  • स्टेनोग्राफर- 5 पद
  • मल्टी-टास्किंग स्टाफ- 5 पद
  • कुल रिक्तियां- 21 पद
01:29 PM, 23-Nov-2021

Sarkari job: 30 नवंबर तक करें आवेदन

आईटी विभाग द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि इन पदों के लिए नौकरी के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 नवंबर, 2021 है। उत्तर पूर्वी राज्यों, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, जम्मू और कश्मीर और केरल में रहने वाले उम्मीदवारों के लिए। आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 नवंबर, 2021 है।
12:24 PM, 23-Nov-2021

सरकारी नौकरी: आयकर विभाग में निकलीं भर्तियां

आयकर विभाग भर्ती 2021: भारत का आयकर विभाग उत्तर पूर्वी राज्यों, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, जम्मू और कश्मीर और केरल में रहने वाले उम्मीदवारों के लिए जल्द ही भर्ती प्रक्रिया समाप्त करेगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2021 है। विभाग में कर सहायक, आशुलिपिक और अन्य जैसे विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं।
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed