फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri Exam Live: यूपीएससी, बैंक और एनपीसीआईएल निकलीं भर्तियां, सैलरी हजारों से लाख रुपये महीने तक

Wed, 08 Feb 2023 08:53 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 08 Feb 2023 08:53 PM IST
खास बातें

Sarkari Naukri LIVE Updates 2023: सरकारी नौकरी को लेकर युवाओं में रूझान बढ़ता जा रहा है। बहुत से युवा 10वीं परीक्षा पास होने के बाद से ही प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने लग जाते हैं। तैयारी करते समय सिर्फ आवेदन निकालने और परीक्षा का इंतजार रहता है। कभी-कभी युवा तमाम ऐसी वेबसाइटों पर नौकरी संबंधित जानकारी सर्च करते हैं जहां उनको आधी अधूरी जानकारी मिलती है और वे आवेदन करने से चूक जाते है। ऐसे में amarujala.com/jobs पर आपको प्रतिदिन नई सरकारी नौकरी और उनसे संबंधित सभी जानकारी देंगे। आगे पढ़ें...

विज्ञापन
Sarkari Exam Admit Card Live CBSE UP Board Hall Ticket Latest Govt Job Naukri Result Update Exam Day Guideline
Sarkari Naukri Exam Result 2023 Live Update - फोटो : Social Media

लाइव अपडेट

08:53 PM, 08-Feb-2023

SSC JHT Final Result 2022 Out

कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी जेएचटी परीक्षा 2022 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर और सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा, 2022 का रिजल्ट एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर चेक किया जा सकता है।

 

05:51 PM, 08-Feb-2023

Indian Bank SO Recruitment 2023

इंडियन बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इन पदों के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इंडियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट indianbank.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण प्रक्रिया 16 फरवरी 2023 से शुरू होगी। आवेदन करने की आखिरी तारीख 28 फरवरी, 2023 तक है।
विज्ञापन
03:28 PM, 08-Feb-2023

Sarkari Results Govt Jobs

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की तलाश कर रहा है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एसबीआई भर्ती 2023 के लिए आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in से आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि एसबीआई नौकरियों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि नौ फरवरी, 2023 तक है।
02:16 PM, 08-Feb-2023

Govt Jobs : Central Bank of India Recruitment 2022

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने चीफ मैनेजर स्केल IV (मेन स्ट्रीम) और सीनियर मैनेजर स्केल III (मेन स्ट्रीम) के पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की भर्ती में आवेदन के योग्य उम्मीदवार 11 फरवरी, 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट Centralbankofindia.co.in पर रिक्तियों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। 
 
01:44 PM, 08-Feb-2023

Jobs Patna High Court Recruitment 2023 की महत्वपूर्ण तिथियां

  •                                                  
                    
    
                                                     
                    आवेदन प्रारंभ : 06 फरवरी, 2023
  •                                                  
                    
    
                                                     
                    आवेदन की अंतिम तिथि : 07 मार्च, 2023
  •                                                  
                    
    
                                                     
                    शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : 09 मार्च, 2023
  •                                                  
                    
    
                                                     
                    संभावित प्रारंभिक परीक्षा : 30 अप्रैल, 2023
12:31 PM, 08-Feb-2023

Sarkari Jobs Patna High Court Assistant Recruitment 2023

पटना उच्च न्यायालय (PHC) वेतन स्तर-7 में सहायक (ग्रुप बी पोस्ट) के पद के लिए उम्मीदवारों की तलाश कर रहा है। पटना एचसी भर्ती 2023 ड्राइव के माध्यम से 550 से अधिक रिक्तियों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार पटना हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट patnahighcourt.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पटना उच्च न्यायालय (PHC) वेतन स्तर-7 में सहायक (ग्रुप बी पोस्ट) के पद के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और सात मार्च, 2023 को खत्म होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
11:44 AM, 08-Feb-2023

Sarkari Naukri एसबीआई भर्ती 2023

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की तलाश कर रहा है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एसबीआई भर्ती 2023 के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.sbi.co.in से आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि एसबीआई नौकरियों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि नौ फरवरी है। सैलरी लाखों रुपये महीने की होगी। 
11:11 AM, 08-Feb-2023

Government Jobs GST Intelligence महानिदेशालय की भर्ती

जीएसटी खुफिया महानिदेशालय (DG GST Intelligence)
  •                                                  
                    
    
                                                     
                    पद - खुफिया अधिकारी
  •                                                  
                    
    
                                                     
                    रिक्तियां- 46
  •                                                  
                    
    
                                                     
                    योग्यता- निर्दिष्ट नहीं
  •                                                  
                    
    
                                                     
                    समय सीमा- 10 फरवरी
10:59 AM, 08-Feb-2023

Sarkari Naukri AIIMS, Delhi में रिक्तियां

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान दिल्ली (AIIMS, Delhi)
  •                                                  
                    
    
                                                     
                    पोस्ट- साइंटिस्ट-बी, रिसर्च एसोसिएट
  •                                                  
                    
    
                                                     
                    रिक्तियां- दो पद
  •                                                  
                    
    
                                                     
                    योग्यता- एमए
  •                                                  
                    
    
                                                     
                    स्थान- अंसारी नगर, नई दिल्ली
  •                                                  
                    
    
                                                     
                    वेतन-  गोपनीय
  •                                                  
                    
    
                                                     
                    समय-सीमा- 08 फरवरी तक
10:56 AM, 08-Feb-2023

GOVT Jobs केंद्रीय रेशम बोर्ड की भर्ती

वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार के उपक्रम केंद्रीय रेशम बोर्ड की ओर से प्रतिनियुक्ति के आधार पर संयुक्त सचिव तकनीकी, संयुक्त निदेशक प्रशासन, उप निदेशक वित्त, उप निदेशक राजभाषा, सहायक निदेशक राजभाषा, सहायक निदेशक सांख्यिकी और सहायक निदेशक प्रचार आदि समूह क यानी ग्रुप ए के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं।
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed