Sarkari Naukri Result Live: 10वीं और 12वीं पास और डिप्लोमा धारकों के लिए ये हैं टॉप सरकारी नौकरियां, जानें क्या है प्रक्रिया?
{"_id":"62564d736748404c302b5db9","slug":"results-jobs-news-live-sarkari-naukri-sarkari-result-latest-vacancies-recruitments-exam-govt-jobs-results-update","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri Result Live: 10वीं और 12वीं पास और डिप्लोमा धारकों के लिए ये हैं टॉप सरकारी नौकरियां, जानें क्या है प्रक्रिया?","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Wed, 13 Apr 2022 10:02 PM IST
देवेश शर्मा
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Wed, 13 Apr 2022 10:02 PM IST
खास बातें
Sarkari Naukri Result Live: देश के सर्वोत्तम संस्थानों में अगर नौकरी करने का मौका मिले तो कौन छोड़ना या चूकना चाहेगा और यदि फिर वह संस्थान भी सरकारी और नौकरी भी सरकारी तो फिर यह तो सोने पे सुहागा अवसर है। इन सभी भर्तियों की विस्तृत जानकारी और आवेदन प्रक्रिया यहां बताई गई है। आइए अगली स्लाइड में इन नौकरियों के बारे में जानते हैं... जिनमें चयन होने वाले अभ्यर्थियों को वेतन मिलेगा आकर्षक वेतन, भत्ते और सुविधाएं । सरकारी नौकरियों और रिजल्ट के बारे में नियमित लाइव अपडेट यहां पढ़ते रहें।
विज्ञापन
सरकारी नौकरियां
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
10:01 PM, 13-Apr-2022
Sarkari Naukri Live: इस तारीख को जारी होगा राजस्थान एपीआरओ भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र
राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने सहायक जनसंपर्क अधिकारी यानी एपीआरओ (RSMSSB APRO) भर्ती परीक्षा के लिए आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा के प्रवेश पत्र को जारी करने की तारीख की घोषणा कर दी है।08:46 PM, 13-Apr-2022
Sarkari Result: ऐसे चेक करें शेड्यूल
जो भी उम्मीदवार रीट की प्रक्रिया के जारी होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं, वह बोर्ड द्वारा जारी किए गए शेड्यूल को आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
07:18 PM, 13-Apr-2022
सरकारी नौकरी: इस तारीख से शुरू होगी रीट 2022 के लिए आवेदन की प्रक्रिया
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की ओर से राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी रीट (REET-2022) का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। बोर्ड की ओर से आधिकारिक वेबसाइट पर यह शेड्यूल जारी हो चुका है।05:45 PM, 13-Apr-2022
Sarkari Job Live: कब होगी परीक्षा?
दिल्ली अधीनसथ सेवा चयन बोर्ड की ओर से तकनीकी सहायक और जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 23 अप्रैल, 2022 को किया जाएगा।04:59 PM, 13-Apr-2022
Sarkari Naukri: डीएसएसएसबी भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी
दिल्ली अधीनसथ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा के प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। अब यह आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।04:38 PM, 13-Apr-2022
Sarkari Naukri: BPSC 67th CCE Prelims
बीपीएससी 67वीं सीसीई प्रीलिम्स 2022 के एडमिट कार्ड मुख्य परीक्षा की तारीख से लगभग 16 दिन पहले जारी होने की संभावना है। इसलिए, उम्मीदवार इस एडमिट कार्ड के अप्रैल, 2022 के अंत तक जारी होने की उम्मीद कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:52 PM, 13-Apr-2022
सरकारी नौकरी लाइव : बीपीएससी 67वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा
बीपीएससी 67वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा में भाग लेने वाले पंजीकृत उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट - bpsc.bih.nic.in पर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
03:11 PM, 13-Apr-2022
Live Sarkari Naukri Sarkari Result : बीपीएससी 67वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा
बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा अब आठ मई, 2022 को आयोजित की जाएगी। इससे पहले प्रारंभिक संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा सात मई, 2022 के लिए निर्धारित थी।
02:44 PM, 13-Apr-2022
Sarkari Naukri Result : RBI Recruitment 2022 की आवेदन प्रक्रिया
- आरबीआई की वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जाएं।
- यहां होम पेज पर Opportunities@RBI के सेक्शन में 'ऑफिसर्स इन ग्रेड 'बी' (जनरल/ डीईपीआर/ डीएसआईएम) के पद के लिए भर्ती पर क्लिक करें।
- अब पंजीकरण करने के लिए दी गई रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण पूरा होने के बाद आवेदन करने के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र पर क्लिक करें।
- अब आवेदन फॉर्म में पूछे गए सभी क्रेडेंशियल दर्ज करें और फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, बाएं अंगूठे का निशान और हस्त लिखित घोषणा पत्र अपलोड करें और आवेदन पत्र के अन्य विवरण भरें
01:50 PM, 13-Apr-2022
Sarkari Naukri Result Live: RBI Recruitment 2022 की महत्वपूर्ण तिथियां
- पंजीकरण की प्रारंभिक तिथि 28 मार्च, 2022
- पंजीकरण की अंतिम तिथि 18 अप्रैल, 2022 शाम छह बजे तक
- सामान्य अधिकारी परीक्षा तिथि (पेपर- I) 28 मई, 2022
- सामान्य अधिकारी परीक्षा तिथि (पेपर- II) 25 जून, 2022
- अधिकारी डीईपीआर और डीएसआईएम (पेपर- I) 02 जुलाई, 2022
- अधिकारी डीईपीआर और डीएसआईएम (पेपर- II) 06 अगस्त, 2022