फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri Result Live: स्नातक और डिप्लोमा धारकों के लिए निकलीं सरकारी नौकरियां, यहां करें आवेदन

Thu, 14 Apr 2022 06:10 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 14 Apr 2022 06:10 PM IST
खास बातें

Sarkari Result-Naukri 2022 Live (सरकारी नौकरी) Latest Govt Jobs (सरकारी रिजल्ट) Admit Card Answer Key Hindi News Updates: कुछ विभाग और कंपनियां इस सप्ताह तक आवेदन प्रक्रिया को बंद कर देंगे, तो वहीं, सरकारी क्षेत्र की दिग्गज कंपनियां भी अपने वर्चुअल करियर मेले के माध्यम से हजारों नौकरियों की पेशकश करने जा रही है। यहां इस खबर में सभी नौकरी भर्तियां हैं, जहां आप आवेदन कर सकते हैं :-

विज्ञापन
Results Govt Jobs Live Sarkari Naukri Sarkari Result 2022 Latest Vacancies Recruitments Exam Govt Jobs Results 2022 Update
ग्रेजुएट के लिए सरकारी नौकरी अपडेट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

05:56 PM, 14-Apr-2022

सरकारी नौकरी लाइव : UPSC IFS Interview 2022

भारतीय वन सेवा मुख्य परीक्षा में क्वालीफाई उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि व्यक्तित्व परीक्षण यानी पर्सनल इंटरव्यू (UPSC IFS Interview 2022) नई दिल्ली में स्थित संघ लोक सेवा आयोग के आधिकारिक कार्यालय धौलपुर हाउस पर आयोजित किए जाएंगे।
05:11 PM, 14-Apr-2022

सरकारी रिजल्ट (Sarkari Results) : UPSC IFS Main Result

भारतीय वन सेवा मुख्य परीक्षा के व्यक्तित्व परीक्षण और इंटरव्यू के दौर के दौरान, उम्मीदवारों को अपने साथ आवश्यक शैक्षणिक दस्तावेज, आयु प्रमाण, आरक्षण श्रेणी या अन्य किसी कोटे संबंधी दस्तावेजों से संबंधित प्रमाण- पत्र, जाति प्रमाण- पत्र, ईडब्ल्यूएस प्रमाण- पत्र, टीए फॉर्म आदि लाने होंगे। 
 
विज्ञापन
04:27 PM, 14-Apr-2022

Sarkari Result Live: भारतीय वन सेवा मुख्य परीक्षा के परिणाम जारी

आयोग की ओर से इंडियन फॉरेस्ट सर्विसेस मेन एग्जाम 27 फरवरी से 06 मार्च, 2022 तक आयोजित किया गया था। भारतीय वन सेवा मुख्य परीक्षा के परिणाम जारी होने के बाद, परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार साक्षात्कार एवं व्यक्तित्व परीक्षण के दौर में उपस्थित होने के पात्र बन गए हैं।
03:25 PM, 14-Apr-2022

Sarkari Naukri 2022: यूपीएससी आईएफएस मुख्य परीक्षा परिणाम

जिन उम्मीदवारों ने यूपीएससी द्वारा आयोजित आईएफएस मुख्य परीक्षा में भाग लिया था, वे संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं। 
03:14 PM, 14-Apr-2022

Sarkari Naukri Sarkari Result 2022: यूपीएससी आईएफएस मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने भारतीय वन सेवा मुख्य परीक्षा (IFS Main Result) 2021 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। 
02:13 PM, 14-Apr-2022

Sarkari Vacancy: MPPEB Recruitment 2022 के लिए आवेदन शुल्क

सामान्य श्रेणी के आवेदक और अन्य राज्यों के सभी आवेदकों के लिए आवेदन शुल्क 560 रुपये देय होगा। वहीं, मध्य प्रदेश के निवासी एससी / एसटी / ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क महज 310 रुपये ही लागू होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
01:35 PM, 14-Apr-2022

Sarkari Naukri LIVE: MPPEB Recruitment महत्वपूर्ण तारीखें

  1. एमपीपीईबी सब इंजीनियर पंजीकरण की प्रारंभिक तिथि - 09 अप्रैल, 2022
  2. एमपीपीईबी सब इंजीनियर पंजीकरण की अंतिम तिथि - 23 अप्रैल, 2022
  3. आवेदन सुधार की अंतिम तिथि - 28 अप्रैल, 2022
  4. एमपीपीईबी सब इंजीनियर परीक्षा तिथि - 06 जून, 2022
12:39 PM, 14-Apr-2022

Jobs Live Sarkari Naukri: एमपीपीईबी भर्ती योग्यता व आयु-सीमा

उम्मीदवारों का नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी गई है। शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा से जुड़ी अन्य जानकारी और शर्तों के लिए आवेदक एमपीपीईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना को देख सकते हैं।
11:41 AM, 14-Apr-2022

Results Govt Jobs Live Sarkari Naukri: एमपीपीईबी भर्ती योग्यता व आयु-सीमा

उम्मीदवारों के पास आधिकारिक अधिसूचना में दी गई संबंधित योग्यता होनी चाहिए। एमपीपीईबी द्वारा जारी पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई हैं।
10:50 AM, 14-Apr-2022

Govt Jobs and Results Update: एमपीपीईबी ग्रुप-3 भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत एमपीपीईबी अपने मंडल के 3,435 रिक्त पदों को भरने जा रहा हैं। नियमानुसार पात्रता रखने वाले रखने वाले उम्मीदवार एमपीपीईबी की आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाकर ग्रुप-3 एप्लीकेशन लिंक के जरिये आवेदन कर सकते हैं। 
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed