06:52 PM, 30-Jul-2022
Sarkari Naukri 2022 : इतने उम्मीदवार हो रहे शामिल
UPSSSC की ओर से आयोजित की जाने वाली लेखपाल भर्ती मुख्य परीक्षा के लिए करीब दो लाख 47 हजार से अधिक उम्मीदवार शामिल होने वाले हैं। बता दें कि इस परीक्षा के माध्यम से कुल 8085 उम्मीदवारों का चयन किया जाना है।
06:33 PM, 30-Jul-2022
Govt Job 2022: कल होगी यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से रविवार 31 जुलाई, 2022 को लेखपाल भर्ती मुख्य परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
06:08 PM, 30-Jul-2022
Sarkari Naukri 2022: कब होगी परीक्षा?
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्यप्रदेश की ओर से राज्य में स्टाफ नर्स के पदों पर भर्ती परीक्षा का आयोजन 03 अगस्त, 2022 को किया जाना निर्धारित है।
05:33 PM, 30-Jul-2022
Sarkari Naukri 2022: ऐसे डाउनलोड करें
जो भी उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे अब अपने प्रवेश पत्र को आधिकारिक वेबसाइट sams.co.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
05:03 PM, 30-Jul-2022
Sarkari Naukri: एमपी स्टाफ नर्स परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्यप्रदेश ने राज्य में स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। इसे डाउनलोड करने का लिंक अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
04:32 PM, 30-Jul-2022
Govt Job Live: कैसे होगा चयन?
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और उन्हें लिखित परीक्षा और पीएफटी के लिए कॉल लेटर जारी किया जाएगा।
04:12 PM, 30-Jul-2022
Govt Job 2022 : शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या बोर्ड से दसवीं पास की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, उम्मीदवारों का जन्म 01 दिसंबर, 1999 से 31 मई, 2005 के बीच होना चाहिए।
03:36 PM, 30-Jul-2022
Sarkari Job 2022 : इतने पदों पर है भर्ती
नौसेना में एमआर भर्ती के माध्यम से कुल 240 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इस भर्ती में 40 पद महिलाओं के लिए भी आरक्षित हैं। बता दें कि आवेदन करने वाले पुरुष और महिला दोनों ही उम्मीदवारों का अविवाहित होना अनिवार्य है।
03:03 PM, 30-Jul-2022
सरकारी नौकरी: ऐसे करें आवेदन
जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अब तक अपना आवेदन नहीं कर सके हैं, वे इस मौके को हाथों से न जाने दें। उम्मीदवार अपना आवेदन नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
02:36 PM, 30-Jul-2022
Sarkari Naukri: नौसेना में एमआर के पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख आज
नौसेना में अग्निपथ योजना के तहत एमआर के पदों पर भर्ती निकली है। जरूरी बात यह है कि इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज 30 जुलाई, 2022 को है।