फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri-Result 2022 Live: सरकारी नौकरी चाहते हैं तो ये विभाग दे रहे बेहतरीन पद और वेतन, जानें प्रक्रिया

Sat, 30 Jul 2022 06:52 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sat, 30 Jul 2022 06:52 PM IST
खास बातें

LIVE Sarkari Result Sarkari Naukri 2022: हमारे देश में हर साल सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों की संख्या में इजाफा हो रहा है। विभिन्न केंद्रीय और राज्य विभागों में भर्तियां जारी हैं। कई बार उम्मीदवारों को सरकारी भर्ती की जानकारी नहीं मिल पाती है। सरकारी नौकरियों और सरकारी रिजल्ट के बारे में आपको जानकारी देने के लिए हम लेकर आए हैं यह लाइव ब्लॉग।

विज्ञापन
Results Jobs Live Sarkari Naukri Result 2022 Latest Notification Admit Card Answer Key Result on 30 July
सरकारी नौकरी - सरकारी रिजल्ट लाइव अपडेट 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

06:52 PM, 30-Jul-2022

Sarkari Naukri 2022 : इतने उम्मीदवार हो रहे शामिल

UPSSSC की ओर से आयोजित की जाने वाली लेखपाल भर्ती मुख्य परीक्षा के लिए करीब दो लाख 47 हजार से अधिक उम्मीदवार शामिल होने वाले हैं। बता दें कि इस परीक्षा के माध्यम से कुल 8085 उम्मीदवारों का चयन किया जाना है।
06:33 PM, 30-Jul-2022

Govt Job 2022: कल होगी यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से रविवार 31 जुलाई, 2022 को लेखपाल भर्ती मुख्य परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
06:08 PM, 30-Jul-2022

Sarkari Naukri 2022: कब होगी परीक्षा?

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्यप्रदेश की ओर से राज्य में स्टाफ नर्स के पदों पर भर्ती परीक्षा का आयोजन 03 अगस्त, 2022 को किया जाना निर्धारित है।
05:33 PM, 30-Jul-2022

Sarkari Naukri 2022: ऐसे डाउनलोड करें

जो भी उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे अब अपने प्रवेश पत्र को आधिकारिक वेबसाइट sams.co.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 
05:03 PM, 30-Jul-2022

Sarkari Naukri: एमपी स्टाफ नर्स परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्यप्रदेश ने राज्य में स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। इसे डाउनलोड करने का लिंक अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
04:32 PM, 30-Jul-2022

Govt Job Live: कैसे होगा चयन?

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और उन्हें लिखित परीक्षा और पीएफटी के लिए कॉल लेटर जारी किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
04:12 PM, 30-Jul-2022

Govt Job 2022 : शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या बोर्ड से दसवीं पास की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, उम्मीदवारों का जन्म 01 दिसंबर, 1999 से 31 मई, 2005 के बीच होना चाहिए। 
03:36 PM, 30-Jul-2022

Sarkari Job 2022 : इतने पदों पर है भर्ती

नौसेना में एमआर भर्ती के माध्यम से कुल 240 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इस भर्ती में 40 पद महिलाओं के लिए भी आरक्षित हैं। बता दें कि आवेदन करने वाले पुरुष और महिला दोनों ही उम्मीदवारों का अविवाहित होना अनिवार्य है। 
03:03 PM, 30-Jul-2022

सरकारी नौकरी: ऐसे करें आवेदन

जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अब तक अपना आवेदन नहीं कर सके हैं, वे इस मौके को हाथों से न जाने दें। उम्मीदवार अपना आवेदन नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 
 
02:36 PM, 30-Jul-2022

Sarkari Naukri: नौसेना में एमआर के पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख आज

नौसेना में अग्निपथ योजना के तहत एमआर के पदों पर भर्ती निकली है। जरूरी बात यह है कि इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज 30 जुलाई, 2022 को है।
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed