08:05 PM, 15-Apr-2022
Latest Govt Job 2022: नॉर्थ सेंट्रल रेलवे जूनियर टेक्निकल एसोसिएट भर्ती
अनारक्षित उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 60% अंक, ओबीसी के लिए 55% अंक और एससी/एसटी के लिए 50% अंक होने चाहिए। गेट क्वालिफाई अभ्यर्थी (वर्ष 2016 से 2021 के बीच) को वरीयता दी जाएगी।
07:12 PM, 15-Apr-2022
Sarkari Naukri : Sarkari Result
नॉर्थ सेंट्रल रेलवे जूनियर टेक्निकल एसोसिएट भर्ती में चयन के लिए अभ्यर्थियों को शैक्षिक अंक प्रतिशत के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और स्क्रीनिंग व मूल दस्तावेजों के सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।
06:45 PM, 15-Apr-2022
सरकारी नौकरी- जॉब : नॉर्थ सेंट्रल रेलवे जूनियर टेक्निकल एसोसिएट भर्ती
नॉर्थ सेंट्रल रेलवे, प्रयागराज की जूनियर टेक्निकल एसोसिएट भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा कोर्स या सिविल इंजीनियरिंग में बीएससी किया हो।
06:04 PM, 15-Apr-2022
Results Govt Jobs Live : नॉर्थ सेंट्रल रेलवे जूनियर टेक्निकल एसोसिएट भर्ती
नॉर्थ सेंट्रल रेलवे की जूनियर टेक्निकल एसोसिएट के पदों पर भर्ती में आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष व अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आयु-सीमा में छूट नियमानुसार लागू की गई है।
05:15 PM, 15-Apr-2022
Sarkari Vacancy:नॉर्थ सेंट्रल रेलवे के विभिन्न पदों पर शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया
नॉर्थ सेंट्रल रेलवे की ओर से की जा रही भर्ती के लिए निर्धारित आयु सीमा के दायरे में आने वाले उम्मीदवार ही आवेदन कर सकेंगे।
04:23 PM, 15-Apr-2022
Sarkari Naukri Result Live: नॉर्थ सेंट्रल रेलवे भर्ती
नॉर्थ सेंट्रल रेलवे, प्रयागराज की ओर से अनुबंध के आधार पर जूनियर टेक्निकल एसोसिएट के 20 पदों पर भर्ती शुरू की गई है।
03:35 PM, 15-Apr-2022
Govt Job Live: भर्ती का विवरण
भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा जारी की गई भर्ती के माध्यम से असिस्टेंट डायरेक्टर हिंदी, असिस्टेंट डायरेक्टर, फाइनेंस, पर्सनल असिस्टेंट, सहायक सेक्शन आफिसर, स्टेनोग्राफर, सीनियर सचिवालय सहायक, जूनियर सचिवालय सहायक, तकनीकी सहायक, कारपेंटर, वेंडर, फिटर, प्लंबर और तकनीशियन के पदों पर भर्तियां की जाएंगी। भर्ती में रिक्त पदों की कुल संख्या 337 हैं।
02:15 PM, 15-Apr-2022
सरकारी नौकरी: इस तारीख को होंगे आवेदन
भारतीय मानक ब्यूरो में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 19 अप्रैल, 2022 से शुरू की जाएगी। वहीं, ब्यूरो ने आवेदन की आखिरी तारीख 9 मई, 2022 को निर्धारित की है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लें।
01:39 PM, 15-Apr-2022
Sarkari Naukri: भारतीय मानक ब्यूरो में 300 से अधिक पदों पर भर्तियां
भारतीय मानक ब्यूरो ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए कुल 317 रिक्तियां जारी की है। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक हैं, वह विस्तृत नोटिफिकेशन के जारी होने के बाद भारतीय मानक ब्यूरो की आधिकारिक वेबसाइट bis.gov.in पर जाकर नोटिफिकेशन को पढ़ कर अपना आवेदन कर सकेंगे।
01:03 PM, 15-Apr-2022
Sarkari Result: इतने पदों पर होगी भर्ती
इंटेलिजेंस ब्यूरो की ओर से इस भर्ती के माध्यम से कुल दो हजार रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को सहायक केंद्रीय खुफिया अधिकारी, ग्रेड- II / एसीआईओ- II के रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।