Jobs Exam Results Live: स्टील अथॉरिटी, ओएनजीसी और एफसीआई ने निकालीं भर्तियां, जानें सबकी डिटेल
{"_id":"6337cb129e6e182e2b7deba0","slug":"results-govt-jobs-exam-live-updates-news-in-hindi-sarkari-naukri-result-job-vacancy-hiring-recruitment-bharti","type":"live","status":"publish","title_hn":"Jobs Exam Results Live: स्टील अथॉरिटी, ओएनजीसी और एफसीआई ने निकालीं भर्तियां, जानें सबकी डिटेल","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Sat, 01 Oct 2022 03:17 PM IST
देवेश शर्मा
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Sat, 01 Oct 2022 03:17 PM IST
खास बातें
Live Updates News in Hindi Sarkari Naukri Result Job Vacancy Hiring : इस वक्त कई विभागों में बंपर नौकरियां निकली हैं, जिनके लिए आवेदन जारी हैं। इनके लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इन भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। देश के सर्वोत्तम संस्थानों स्टील अथॉरिटी, ओएनजीसी और एफसीआई में अगर नौकरी करने का मौका मिले तो कौन छोड़ना या चूकना चाहेगा और यदि फिर वह संस्थान भी सरकारी और नौकरी भी सरकारी तो फिर यह तो सोने पे सुहागा अवसर है।
विज्ञापन
सरकारी नौकरी भर्ती रिजल्ट लाइव अपडेट 2022
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लाइव अपडेट
03:16 PM, 01-Oct-2022
Results Govt Jobs Central Bank Bharti 17 अक्तूबर तक कर सकेंगे आवेदन
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया 28 सितंबर, 2022 से अपनी आधिकारिक वेबसाइट centralbankofindia.co.in पर ऑनलाइन आवेदन स्वीकार कर रहा है और ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 अक्तूबर, 2022 है। आवेदकों को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया एसओ भर्ती 2022 अधिसूचना के बारे में पूरी जानकारी पता कर लेनी चाहिए।
02:26 PM, 01-Oct-2022
Govt Jobs Bank Hiring CBI Bharti 2022
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया 28 सितंबर, 2022 से अपनी आधिकारिक वेबसाइट centralbankofindia.co.in पर ऑनलाइन आवेदन स्वीकार कर रहा है और ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 अक्तूबर, 2022 है। आवेदकों को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया एसओ भर्ती 2022 अधिसूचना के बारे में पूरी जानकारी पता कर लेनी चाहिए।
विज्ञापन
02:00 PM, 01-Oct-2022
Results Govt Jobs Exam सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की भर्ती
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सीबीआई एसओ भर्ती 2022 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के माध्यम से विभिन्न पदों जैसे सूचना प्रौद्योगिकी, वित्तीय विश्लेषक / प्रबंधक, क्रेडिट अधिकारी, डेटा इंजीनियर, आईटी, क्रेडिट अधिकारी, जोखिम प्रबंधक / प्रबंधक, आदि के 110 रिक्त पदों को भरा जाना है।
01:10 PM, 01-Oct-2022
Result Naukri Live Govt Jobs FCI Recruitment
फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (FCI) की भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवारों को 500 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना आवश्यक है। अनुसूचित जाति / अनुसूचित जन जाति / पीडब्ल्यूबीडी और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
12:09 PM, 01-Oct-2022
Sarkari Naukri FCI Recruitment 2022 के पात्रता मापदंड
जूनियर इंजीनियर: सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री होना जरूरी है। वहीं, डिप्लोमा होने की दशा में एक साल का न्यूनतम अनुभव होना जरूरी है।
साल का न्यूनतम अनुभव होना जरूरी है।
स्टेनो ग्रेड- II: स्नातक डिग्री के साथ अंग्रेजी टाइपिंग 40 शब्द प्रति मिनट की गति और शॉर्ट हैंड में 80 शब्द प्रति मिनट की गति होनी आवश्यक है।
असिस्टेंट ग्रेड- III: कंप्यूटर के उपयोग में दक्षता के साथ किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री होनी जरूरी है।
साल का न्यूनतम अनुभव होना जरूरी है।
स्टेनो ग्रेड- II: स्नातक डिग्री के साथ अंग्रेजी टाइपिंग 40 शब्द प्रति मिनट की गति और शॉर्ट हैंड में 80 शब्द प्रति मिनट की गति होनी आवश्यक है।
असिस्टेंट ग्रेड- III: कंप्यूटर के उपयोग में दक्षता के साथ किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री होनी जरूरी है।
11:35 AM, 01-Oct-2022
Sarkari Naukri LIVE एफसीआई में मिल रहीं पांच हजार से ज्यादा नौकरियां
योग्य उम्मीदवार रिक्त पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट fci.gov.in पर 05 अक्तूबर को शाम 04 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया की भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 5,043 रिक्तियों (2,388 उत्तर क्षेत्र, 989 दक्षिण क्षेत्र, 768 पूर्व क्षेत्र, 713 पश्चिम क्षेत्र और 185 उत्तर पूर्व क्षेत्र) को भरना है। परीक्षा जनवरी 2023 में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:07 AM, 01-Oct-2022
Sarkari Result-Sarkari Naukri FCI Recruitment 2022
भारतीय खाद्य निगम (FCI) में बड़े पैमाने पर नौकरियां निकलीं हैं। ये नौकरियां एफसीआई के देश भर में स्थित कार्यालयों और क्षेत्रीय केंद्रों के लिए हैं। दरअसल, फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (FCI) ने विभिन्न क्षेत्रों में जूनियर इंजीनियर, आशुलिपिक और सहायक ग्रेड -3 के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।
10:47 AM, 01-Oct-2022
Results and Govt Jobs ONGC Recruitment
ONGC की ओर से ग्रेजुएट ट्रेनी भर्ती के तहत 871 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन पदों पर चयन आवेदकों के गेट - 2022 की परीक्षा में हासिल किए गए स्कोर के आधार पर किया जाएगा।
10:41 AM, 01-Oct-2022
Results and Govt Jobs Update October 2022
ऑयल एंड नेचुरल गैस काॅर्पोरेशन लिमिटेड यानी ओएनजीसी ने इंजीनियरिंग और जियो साइंसेज विषयों में ई-1 लेवल पर ग्रेजुएट ट्रेनी अफसरों की भर्ती निकाली है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
10:21 AM, 01-Oct-2022
Jobs Exam Results Live: स्टील अथॉरिटी, ओएनजीसी और एफसीआई ने निकालीं भर्तियां, जानें सबकी डिटेल
इस वक्त कई विभागों में बंपर नौकरियां निकली हैं, जिनके लिए आवेदन जारी हैं। इनके लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इन भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। देश के सर्वोत्तम संस्थानों स्टील अथॉरिटी, ओएनजीसी और एफसीआई में अगर नौकरी करने का मौका मिले तो कौन छोड़ना या चूकना चाहेगा और यदि फिर वह संस्थान भी सरकारी और नौकरी भी सरकारी तो फिर यह तो सोने पे सुहागा अवसर है।