फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE: विभिन्न सरकारी विभागों और कंपनियों में कई पदों पर निकलीं भर्तियां, साथ ही देखें सरकारी रिजल्ट

Sun, 30 Jan 2022 10:53 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sun, 30 Jan 2022 10:53 PM IST
खास बातें

Live Sarkari Naukri-Result Live 2022 (सरकारी नौकरी) Latest Govt Jobs (सरकारी रिजल्ट) Railway Bharti Admit Card Answer Key SSC Notifications RRB NTPC 30 January Hindi News Updates: कभी-कभी उम्मीदवार जिस नौकरी के लिए तैयारी कर रहे होते हैं, उनके आवेदन निकल जाते हैं और उनको यह बाद में पता चल पाता है। ऐसी परेशानी को देखते हुए amarujala.com 10वीं पास से लेकर स्नातक तक के पदों पर निकलीं भर्तियों की जानकारी के लिए ये लाइव अपडेट चला रहा है। जिसमें आपको न सिर्फ नई नौकरी के बारे में पता चलेगा बल्कि जिनकी अंतिम तिथि नजदीक है उनकी भी जानकारी मिलेगी। आगे पढ़ें...

विज्ञापन
Sarkari Naukri-Sarkari Result Live 2022 Latest Jobs Alert Notifications 30 January Govt Jobs Bharti Recruitment Hindi News Updates
sarkari result naukri live updates 2022 - फोटो : amar ujala

लाइव अपडेट

10:53 PM, 30-Jan-2022

Sarkari Naukri 2022: 956 पदों पर निकलीं सरकारी नौकरियां

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने संयुक्त स्नातक स्तर (सीजीएल) के कुल 956 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। उम्मीदवार के लिए सहायक शाखा अधिकारी, जूनियर सचिवालय सहायक, ब्लॉक आपूर्ति अधिकारी और योजना सहायक के पदों पर आयोग ने भर्तियां निकाली हैं। उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट  jssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करें। उम्मीदवारों के पास ऑनलाइन आवेदन करने के लिए 14 फरवरी, 2022 तक का समय है। 
09:52 PM, 30-Jan-2022

Sarkari Naukri 2022: स्टेनो टाइपिस्ट के पदों पर निकलीं सरकारी नौकरियां 

हिमाचल प्रदेश राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरण (एचपीएसएलएसए) ने स्टेनो टाइपिस्ट और जूनियर कार्यालय सहायक (जेओए) के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट himachal.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर अनुबंध के आधार पर भर्तियां निकलीं हैं।  स्टेनो टाइपिस्ट के छह पदों पर और जूनियर कार्यालय सहायक के सात पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। उम्मीदवारों के पास ऑनलाइन आवेदन करने के लिए 28 फरवरी, 2022 तक का समय है।
विज्ञापन
09:11 PM, 30-Jan-2022

Sarkari Naukri 2022: मैनेजर के पदों पर निकलीं सरकारी भर्तियां 

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने विशेषज्ञ अधिकारी (एसओ) के विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के लिए एसओ के कानून अधिकारी, मैनेजर (सिविल), मैनेजर (इलेक्ट्रिकल), पुस्तकालय पेशेवर ग्रेड ए, आर्किटेक्ट, क्यूरेटर के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। उम्मीदवारों के पास 4 फरवरी, 2022 तक ऑनलाइन आवेदन करने का समय है।
07:52 PM, 30-Jan-2022

Sarkari Naukri 2022: उत्तराखंड में विभिन्न पदों पर निकलीं भर्तियां 

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने गन्ना पर्यवेक्षक और चीनी उद्योग विभाग में विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं। 12वीं पास कर चुके अभ्यर्थियों के लिए कुल 100 पदों पर यूकेएसएससी में भर्तियां निकलीं हैं। उम्मीदवार राज्य दूध पर्यवेक्षक, बागान पर्यवेक्षक, उद्यान, खाद्य प्रसंस्करण के पद पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in में जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास 12 मार्च, 2022 तक का समय है।
06:45 PM, 30-Jan-2022

Sarkari Naukri 2022: अपरेंटिस के पदों पर निकलीं भर्तियां 

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) मार्केटिंग डिवीजन के देश भर में ट्रेड अपरेंटिस और तकनीशियन अपरेंटिस के कुल 1196 पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। आईओसीएल में उत्तरी क्षेत्र में 626 पदों पर और पश्चिमी क्षेत्र में 570 पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। उत्तरी क्षेत्र पर अपरेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए 31 जनवरी, 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं, पश्चिमी क्षेत्र में भर्ती के लिए 15 फरवरी, 2022 तक आवेदन करने का समय है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

 
05:48 PM, 30-Jan-2022

Sarkari Naukri-Sarkari Result: रायपुर जिला न्यायालय भर्ती

रायपुर जिला न्यायालय की भर्ती के लिए उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने से पूर्व सभी दिशा-निर्देशों को अच्छी तरह से पढ़ लें। उम्मीदवारों के पास 31 जनवरी, 2022 तक आवेदन करने का समय है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
05:01 PM, 30-Jan-2022

सरकारी नौकरी-सरकारी रिजल्ट: Raipur District Court Recruitment 2022

कार्यालय जिला एवं सत्र न्यायाधीश, रायपुर में कुल 67 पदों पर भर्तियां निकलीं है। सहायक ग्रेड -3, स्टेनोग्राफर और अन्य पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट districts.ecourts.gov.in/raipur पर  जाकर आवेदन कर सकते हैं। 
04:34 PM, 30-Jan-2022

Latest Govt Jobs: यूकेएसएसएससी पुलिस भर्ती आवेदन

उत्तराखंड पुलिस विभाग में विभिन्न पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर 21 फरवरी, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
03:53 PM, 30-Jan-2022

Sarkari Result-Sarkari Naukri Live 2022: यूकेएसएसएससी पुलिस भर्ती

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) के पुलिस विभाग में विभिन्न पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। आयोग ने सब-इंस्पेक्टर(सिविल पुलिस) के 65 पदों पर, एसआई के 43 पदों पर, गुल्मनायक पीएसी/आरआरबी के 89 पदों,  अग्निशमन अधिकारी के 24 पदों पर और कांस्टेबल के 272 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। 
03:14 PM, 30-Jan-2022

Sarkari Results-Naukri 2022 LIVE: BPSC Recruitment की आवेदन और चयन प्रक्रिया

बीपीएससी भर्ती 2022 में आवेदन के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार10 फरवरी, 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं, आयोग के कार्यालय में स्पीड पोस्ट से आवेदन पत्र की कॉपी और दस्तावेज भेजने की आखिरी तारीख 24 फरवरी, 2022 है। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर होगा।
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed