Sarkari Naukri Result 2021 LIVE: इन विभागों में 7000 से भी ज्यादा पदों पर निकलीं हैं बंपर नौकरियां
{"_id":"60a4722aea85a30ac943e570","slug":"latest-government-jobs-2021-sarkari-naukri-alert-results-live-updates-news-on-19th-may-2021","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri Result 2021 LIVE: इन विभागों में 7000 से भी ज्यादा पदों पर निकलीं हैं बंपर नौकरियां","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Wed, 19 May 2021 07:54 PM IST
वर्तिका तोलानी
जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Wed, 19 May 2021 07:54 PM IST
खास बातें
LIVE Sarkari Naukri 2021: इन सरकारी विभागों में बंपर भर्तियां निकलीं हैं। बता दें अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझबूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम amarujala.com के जरिए आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। आगे पढ़ें...
विज्ञापन
सरकारी नौकरी 2021
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
07:53 PM, 19-May-2021
CMRL Recruitment 2021 : 04 जून से पहले तक भेज सकते हैं आवेदन
सीएमआरएल की ओर से विज्ञापित नौ रिक्तियों में से तीन जीएम (निर्माण), एक जीएम (ट्रेक) के पद के लिए हैं, एक एजीएम (सुरक्षा) के लिए, एक एजीएम (कानूनी), एक एजीएम (क्वालिटी एश्योरेंस / (क्वालिटी कंट्रोल) के लिए, और दो डीजीएम (वित्त और लेखा) के लिए हैं। इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र डाक सेवा/कोरियर के माध्यम से या ईमेल के माध्यम से 04 जून तक या उससे पहले जमा कर सकते हैं।
07:53 PM, 19-May-2021
CMRL Recruitment 2021: वेतन 90 हजार से दो लाख तक
प्रति माह समेकित वेतन
- महाप्रबंधक (निर्माण और ट्रेक) : ₹1,50,000- से ₹1,90,000
- अतिरिक्त महाप्रबंधक (सुरक्षा, विधि, क्यूए/क्यूसी) : ₹1,20,000
- उप महाप्रबंधक (वित्त और लेखा) : ₹90,000
विज्ञापन
06:27 PM, 19-May-2021
Chennai Metro Recruitment 2021: बेहतरीन नौकरी पाने का सुनहरा मौका
सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो तैयार हो जाइए। कोरोना महामारी के दौर में मेट्रो रेल बेहतरीन नौकरी पाने का सुनहरा मौका दे रही है। चेन्नई मेट्रो रेल लिमिटेड (सीएमआरएल) ने अपनी मेट्रो रेल परियोजना के लिए महाप्रबंधक (जीएम - निर्माण ), महाप्रबंधक ((जीएम - ट्रेक), अतिरिक्त महाप्रबंधक (एजीएम) और उप महाप्रबंधक (डीजीएम) के पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
05:47 PM, 19-May-2021
सरकारी भर्ती : आठवीं और दसवीं पास को यहां सीधे मिल रही हैं नौकरियां
महिला और बाल विकास विभाग (WCD) कर्नाटक सरकार के तहत चामराजनगर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सहायक के 223 पदों पर भर्ती शुरू हुई है। महिला और बाल विकास विभाग ने इस सीधी भर्ती के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट anganwadirecruit.kar.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
04:46 PM, 19-May-2021
JKPSC : प्रारंभिक परीक्षा के बाद होगी मेन परीक्षा और साक्षात्कार
गौरतलब है कि सिविल सेवा परीक्षा की तर्ज पर जेकेपीएससी की राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 को क्लीयर करने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन अंतिम राउंड में उनके प्रदर्शन के आधार पर होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे प्रारंभिक परीक्षा 2021 के बारे में अधिक और नवीनतम अपडेट के लिए जेकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
04:03 PM, 19-May-2021
JKPSC : राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा अक्तूबर में होगी
जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग ने प्रीलिम्स यानी प्रारंभिक परीक्षा 2021 को लेकर आधिकारिक स्थगन अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना में कहा गया है कि वैश्विक संक्रामक कोविड-19 महामारी के कारण जेकेपीएससी की संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा 2021 जो कि 11 जुलाई को होनी निर्धारित थी, को अक्तूबर तक टाल दिया गया है। जम्मू-कश्मीर राज्य सेवा संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा अब रविवार, 24 अक्तूबर, 2021 को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:21 PM, 19-May-2021
JKPSC : राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 स्थगित
कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के कारण केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में राज्य लोक सेवा आयोग (JKPSC) की ओर से राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 को स्थगित कर दिया गया है। बता दें कि जेकेपीएससी प्रीलिम्स 2021 परीक्षा 11 जुलाई, 2021 को आयोजित होने वाली थी। लेकिन कोरोना संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए जेकेपीएससी प्रशासन ने इस अहम परीक्षा को स्थगित करने का निर्णय किया है।
02:34 PM, 19-May-2021
Govt Jobs : भारतीय तटरक्षक बल ने विभिन्न पदों पर निकालीं नौकरियां
भारतीय तटरक्षक बल ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर कुल 75 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार भारतीय तटरक्षक बल के इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। भारतीय तटरक्षक बल के इन पदों पर आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.indiancoastguard.gov.in पर जाकर आवेदन फार्म प्राप्त कर सकते हैं। ध्यान रहे आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून है।
01:44 PM, 19-May-2021
Sarkari Naukri 2021 LIVE : पश्चिम रेलवे में अपरेंटिस के पदों पर निकलीं हैं नौकरियां
रेलवे भर्ती सेल (आरआरसी), पश्चिम रेलवे, मुंबई ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर अपरेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जारी अधिसूचना के मुताबिक कुल 3,591 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 25 मई से शुरू होगी। आवेदन करने की आखिरी तारीख 24 जून निर्धारित की गई है।
12:51 PM, 19-May-2021
Sarkari Vacancy: गेट के माध्यम से मिलेगी नौकरी
नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन (एनटीपीसी) ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर 280 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जारी अधिसूचना के मुताबिक 21 मई से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी एनटीपीसी की आधिकारिक वेबसाइट ntpccareers.net पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बता दें ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग टेस्ट (GATE) 2021 के माध्यम से इंजीनियरिंग एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों पर भर्ती की जाएगी।