फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri Result 2021 LIVE: कई सरकारी विभागों और कंपनियों में भर्ती शुरू, यहां करें आवेदन

Fri, 21 May 2021 07:05 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 21 May 2021 07:05 PM IST
खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2021: बिहार स्वास्थ्य विभाग ने निकालीं बंपर नौकरियां। बता दें अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझबूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम amarujala.com के जरिए आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। आगे पढ़ें... 

विज्ञापन
Latest government jobs 2021: Sarkari Naukri Alert Live Results Updates News on 21th May 2021
सरकारी नौकरी - फोटो : Amar Ujala Graphics

लाइव अपडेट

06:52 PM, 21-May-2021

सरकारी नौकरी 2021: कर्नाटक पुलिस विभाग में निकली हैं बंपर नौकरियां

कर्नाटक स्टेट पुलिस के सिविल विभाग में कांस्टेबल की बंपर भर्तियां निकली हैं। यहां कांस्टेबल की 4 हजार रिक्तियां निकली हैं। इन रिक्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। जो अभ्यर्थी कांस्टेबल पदों की रिक्तियों के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे कर्नाटक पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.ksp.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई है। 
06:20 PM, 21-May-2021

डीएसएसएसबी भर्ती 2021 : मई में होने वाली परीक्षाएं टालीं गईं

डीएसएसएसबी यानी दिल्ली अधीनस्थ कर्मचारी चयन बोर्ड ने दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों में  रिक्त पदों को भरने के लिए मई आयोजित की जाने वाली  परीक्षाओं को टाल दिया है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने मौजूदा कोविड महामारी के संक्रमण की स्थिति को देखते हुए यह निर्णय किया है। 2021 की डीएसएसएसबी भर्ती परीक्षा 12 मई से 27 मई, 2021 तक निर्धारित थी। 
विज्ञापन
05:25 PM, 21-May-2021

CMRL Recruitment 2021 : 04 जून से पहले तक भेज सकते हैं आवेदन

सीएमआरएल की ओर से विज्ञापित नौ रिक्तियों में से तीन जीएम (निर्माण), एक जीएम (ट्रेक)  के पद के लिए हैं, एक एजीएम (सुरक्षा) के लिए, एक एजीएम (कानूनी), एक एजीएम (क्वालिटी एश्योरेंस / (क्वालिटी कंट्रोल) के लिए, और दो डीजीएम (वित्त और लेखा) के लिए हैं। इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र डाक सेवा/कोरियर के माध्यम से या ईमेल के माध्यम से 04 जून तक या उससे पहले जमा कर सकते हैं। आवेदन डाक/कोरियर द्वारा निम्नलिखित पते भेजे जा सकते हैं।  
संयुक्त महाप्रबंधक (एचआर), 
चेन्नई मेट्रो रेल लिमिटेड, 
सीएमआरएल डिपो, एडमिन बिल्डिंग, 
पूनमल्ली हाई रोड, कोयम्बेडु, 
चेन्नई - 600107 
05:21 PM, 21-May-2021

CMRL Recruitment 2021: वेतन 90 हजार से दो लाख तक

प्रति माह समेकित वेतन
  • महाप्रबंधक (निर्माण और ट्रेक) : ₹1,50,000- से ₹1,90,000 
  • अतिरिक्त महाप्रबंधक (सुरक्षा, विधि, क्यूए/क्यूसी) : ₹1,20,000 
  • उप महाप्रबंधक (वित्त और लेखा) : ₹90,000
     
04:03 PM, 21-May-2021

Chennai Metro Recruitment 2021: बेहतरीन नौकरी पाने का सुनहरा मौका

सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो तैयार हो जाइए। कोरोना महामारी के दौर में मेट्रो रेल बेहतरीन नौकरी पाने का सुनहरा मौका दे रही है। चेन्नई मेट्रो रेल लिमिटेड (सीएमआरएल) ने अपनी मेट्रो रेल परियोजना के लिए महाप्रबंधक (जीएम - निर्माण ), महाप्रबंधक ((जीएम - ट्रेक), अतिरिक्त महाप्रबंधक (एजीएम) और उप महाप्रबंधक (डीजीएम) के  पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
03:40 PM, 21-May-2021

Govt Jobs Result : पीसीएससी की आधिकारिक वेबसाइट ppsc.gov.in देखें परिणाम

पंजाब लोक सेवा आयोग (पीपीएससी) ने सिविल सर्विस मेन एग्जाम 2020-21 के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया हैं। परीक्षा में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ppsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। हालांकि अभी तक आधिकारिक वेबसाइट पर साक्षात्कार की तारीखों का एलान नहीं किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
02:18 PM, 21-May-2021

Sarkari Naukri LIVE: कोच के 320 पदों पर जारी है आवेदन की प्रक्रिया

भारतीय खेल प्राधिकरण ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर कोच और असिस्टेंट कोच के 320 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। कोरोना महामारी की वजह से उत्पन्न परिस्थितियों को मद्देनजर रखते हुए आवेदन की अंतिम तिथि का आगे बढ़ा दिया गया है। अब अभ्यर्थी 05 जून को शाम 05 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले, ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 मई, 2021 निधार्रित की गई थी।

01:38 PM, 21-May-2021

GOI Jobs : ऑनलाइन आवेदन के लिए अंतिम तिथि 07 जून

आवेदन के लिए 07 जून, 2021 अंतिम तिथि है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट finmin.nic.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।  अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, वेतन आदि के लिए उम्मीदवार यहां क्लिक कर सकते हैं।
01:33 PM, 21-May-2021

Central Govt Jobs : वित्त मंत्रालय में मिल रहीं 24 लाख रुपये वेतन वाली नौकरियां 

भारत सरकार के वित्त मंत्रालय में 24 लाख रुपये तक के सालाना पैकेज पर नौकरियां मिल रहीं हैं। दरअसल, मिनिस्ट्री ऑफ फाइनेंस ने रजिस्ट्रार, असिस्टेंट रजिस्ट्रार और रिकवरी ऑफिसर समेत कई पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। वित्त मंत्रालय में रिक्त 53 पदों पर योग्य उम्मीदवारों के चयन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 

 
12:31 PM, 21-May-2021

Sarkari Vacancy : भारतीय तटरक्षक बल में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर

भारतीय तटरक्षक बल ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर कुल 75 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार भारतीय तटरक्षक बल के इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। भारतीय तटरक्षक बल के इन पदों पर आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.indiancoastguard.gov.in पर जाकर आवेदन फार्म प्राप्त कर सकते हैं। ध्यान रहे आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून है। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed