05:58 PM, 22-May-2021
सरकारी नौकरी 2021: पंजाब स्टेट पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड में निकली हैं नौकरियां
पंजाब स्टेट पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड में बंपर नौकरियां निकली हैं। यहां असिस्टेंट लाइनमैन समेत विभिन्न पदों की 2632 रिक्तियां निकली हैं। जिनके लिए अभ्यर्थी pspcl.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्तियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 जून है। इन रिक्तियों के लिए आवेदन की शुरुआत 31 मई से होगी।
रिक्तियों का विवरण
रिवेन्यू अकाउंटैंट -18 पद
क्लर्क- 549 पद
जूनियर इंजीनियर- 75 पद
असिस्टेंट लाइनमैन- 1700 पद
असिस्टेंट सब स्टेशन सहायक- 290 पद
05:32 PM, 22-May-2021
सरकारी नौकरी 2021: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में निकली नौकरियों का विवरण
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मंडी में निकली इन नौकरियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 5 मई से ही शुरू हो चुकी है। 4 जून आवेदन की आखिरी तारीख है। ऐसे में अभ्यर्थी हर हाल में तय सीमा के भीतर इन पदों के लिए आवेदन कर लें।
रिक्तियों का विवरण
टेक्निकल ऑफिसर वर्कशॉप- 1 पद
स्पोर्ट्स ऑफिसर- 1 पद
जूनियर टेक्निकल अधीक्षक- 6 पद
जूनियर अधीक्षक- 1 पद
जूनियर इंजीनियर सिविल- 3 पद
जूनियर इंजीनियर असिस्टेंट- 12 पद
जूनियर इंजीनियर सिविल के पोस्ट पर ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री मांगी गई है। स्पोर्ट्स ऑफिसर के लिए फिटनेस टेस्ट पास मांगा गया है।
04:23 PM, 22-May-2021
Sarkari Naukri 2021: यहां 43 पदों पर निकली हैं नौकरियां, 4 जून तक करें आवेदन
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मंडी ने विभिन्न पदों पर रिक्तियां निकाली हैं। ये रिक्तियां टेक्निकल ऑफिसर, स्पोर्ट्स ऑफिसर, जूनियर इंजीनियर सहित विभिन्न पदों की है। कुल रिक्तियों की संख्या 43 है। इन रिक्तियों के लिए योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी 4 जून तक आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट https://www.iitmandi.ac.in के जरिए इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
03:37 PM, 22-May-2021
सरकारी नौकरी 2021: शामली जिले में आंगनबाड़ी में नौकरी के लिए आवेदन शुरू
उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थित आंगनबाड़ियों में निकलीं 53000 भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग ने शनिवार को शामली के लिए भी आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। शामली शहर के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी balvikasup.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 11 जून है। फिरोजाबाद, आगरा, अंबेडकरनगर, अमेठी, फैजाबाद, हाथरस और सहारनपुर इत्यादी जिलों के लिए आवेदन प्रक्रियाएं खत्म हो चुकी हैं।
03:17 PM, 22-May-2021
Govt Jobs : जिला और तालुका न्यायालयों में होंगी भर्तियां
बॉम्बे हाईकोर्ट (BHC) ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर महाराष्ट्र राज्य के जिला और तालुका न्यायालयों में 40 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक चयन प्रक्रिया के जरिए सीनियर सिस्टम ऑफिसर और सिस्टम ऑफिसर के पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। आवेदन की प्रक्रिया 13 मई से शुरू हो चुकी है, जो 27 मई तक जारी रहेगी। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bhc.gov.in/bhcsysadm के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
02:15 PM, 22-May-2021
Sarkari Naukri 2021 LIVE: पुलिस में नौकरी पाने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए अच्छा मौका
गोवा पुलिस द्वारा अधिसूचना जारी कर लिस कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर के 938 पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी गोवा पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट citizen.goapolice.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे अभ्यर्थियों को गोवा पुलिस के ऑफिस में जाकर आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 26 मई 2021 निर्धारित की गई है। इस नौकरी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए
इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
01:11 PM, 22-May-2021
Sarkari Naukri 2021 LIVE : जारी है एम्स भुवनेश्वर में सीनियर रेजिडेंट के पदों पर आवेदन प्रक्रिया
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भुवनेश्वर ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर सीनियर रेजिडेंट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए सीनियर रेजिडेंट के कुल 90 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। 18 मई से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsbhubaneswar.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर आवेदकों का चयन किया जाएगा। इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी
इस डायरेक्ट लिंक पर जाकर अधिसूचना पढ़ सकते हैं।
11:51 AM, 22-May-2021
सरकारी नौकरी: सीएमआरएल के पदों पर 4 जून तक करें आवेदन
चेन्नई मेट्रो रेल लिमिटेड (सीएमआरएल) ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर महाप्रबंधक (जीएम - निर्माण ), महाप्रबंधक ((जीएम - ट्रेक), अतिरिक्त महाप्रबंधक (एजीएम) और उप महाप्रबंधक (डीजीएम) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी 4 जून तक आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को अनुबंध के आधार पर दो साल के लिए नियुक्ति किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए
इस लिंक पर क्लिक करें।
11:08 AM, 22-May-2021
Sarkari Jobs: 7 जून से 30 जून के बीच यूपी के फतेहगढ़ में होने जा रही है सेना भर्ती रैली
भारतीय सेना में भर्ती का सपना देख रहे हैं तो यह आपके लिए सुनहरा अवसर है। 7 जून से 30 जून 2021 के बीच उत्तर प्रदेश के फतेहगढ़ में सैना भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए बदायूं, लखीमपुरखेड़ी या लखीमपुर, पीलीभीत, फर्रुखाबाद, बहराइच, बलरामपुर, बरेली, हरदोई, संभल, शाहजहांपुर, श्रावस्ती और सीतापुर जिलों के अभ्यर्थी 22 मई तक आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इससे संबंधित अन्य जानकारी के लिए
इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
10:25 AM, 22-May-2021
सरकारी नौकरी: पश्चिमी रेलवे में जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया
पश्चिमी रेलवे, मुंबई द्वारा अप्रेंटिस के 3591 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं। 25 मई से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। दसवीं पास अभ्यर्थी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.rrc-wr.com पर जाकर 24 जून तक ऑनलाइन इस भर्ती की खास बात यह है कि अभ्यर्थियों का चयन बिना परीक्षा के किया जाएगा। आवेदन कर सकते हैं। इस नौकरी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए
इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।