फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jobs Results Live: यूपी में निकलीं नौकरियां; राजस्थान सीईटी शुरू तो शिक्षक भर्ती में अब भी आवेदन का मौका

Sat, 07 Jan 2023 08:54 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sat, 07 Jan 2023 08:54 PM IST
खास बातें

Rajasthan CET EXAM Begins NEET PG 2023 Application Starts from Today Sarkari Naukri-Result Live 2023 (सरकारी नौकरी-सरकारी रिजल्ट) Hindi News Updates: स्नातक स्तरीय राजस्थान सामान्य पात्रता परीक्षा आज से शुरू हो चुकी है। वहीं, नीट पीजी प्रवेश परीक्षा 2023 के लिए आवेदन भी दोपहर तीन बजे से शुरू होंगे। उधर, UPPCL की अकाउंट्स ऑफिसर यानी लेखा अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया अगले सप्ताह खत्म हो जाएगी। 

विज्ञापन
Jobs Results Live Sarkari Naukri Govt Exam 2023 Rajasthan CET EXAM Begins NEET PG Application Start from Today
Sarkari Naukri Results 2023 Live - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

08:52 PM, 07-Jan-2023

Jobs Results Live RSMSSB Recruitment: फरवरी में होगी शिक्षक भर्ती परीक्षा

राजस्थान तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा 25 फरवरी से 28 फरवरी, 2023 तक आयोजित होने वाली है। भर्ती का लक्ष्य कुल 48,000 रिक्तियों को भरना है। आवेदक जल्द ही उपलब्ध होने वाली विस्तृत अधिसूचना में पात्रता मानदंड, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य विवरण की जांच कर सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाने की सलाह दी जाती है।
07:18 PM, 07-Jan-2023

Jobs Rajasthan Teacher Recruitment Details

राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) की ओर से बड़े स्तर पर शिक्षक भर्ती शुरू की गई है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय शिक्षक स्तर -1 और स्तर -2 भर्ती के तहत योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 48,000 पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।  ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया rsmssb.rajasthan.gov.in पर जारी है। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 जनवरी, 2023 है।
 
विज्ञापन
07:00 PM, 07-Jan-2023

UKMSSB Nursing Officer Recruitment 2023

उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड (UKMSSB) ने 1564 नर्सिंग ऑफिसर पदों के लिए अधिसूचना जारी की है। आवेदन प्रक्रिया चल रही है और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि एक फरवरी, 2023 है।
06:00 PM, 07-Jan-2023

Rajasthan CET EXAM Day 1 Over

Rajasthan CET स्नातक स्तरीय पात्रता परीक्षा के पहले दिन के दोनों पारी के पेपर आज संपन्न हो चुके हैं। अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, परीक्षा केंद्रों पर कोई बड़ी गड़बड़ नजर नहीं आई। कल दूसरे दिन भी दोनों पारियों में पात्रता परीक्षा के पेपर होंगे। परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित ड्रेस कोड का पालन करना जरूरी है।  
05:11 PM, 07-Jan-2023

Sarkari Results Govt Exam एसबीआई पीओ भर्ती रिजल्ट जल्द

एसबीआई पीओ भर्ती अभियान संगठन में प्रोबेशनरी ऑफिसर के 1673 रिक्त पदों को भरेगा। परिणाम की घोषणा जल्द ही एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर की जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा 17, 18, 19 और 20 दिसंबर, 2022 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
03:51 PM, 07-Jan-2023

सरकारी रिजल्ट SBI PO Prelims Result Date

भारतीय स्टेट बैंक यानी एसबीआई पीओ प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम की तारीख जारी नहीं की गई है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार परिणाम जनवरी 2023 में ही घोषित किया जाना है। परिणाम की घोषणा जल्द ही एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:51 PM, 07-Jan-2023

NEET PG 2023 Application Registration Start

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज यानी एनबीई की ओर से नीट पोस्ट ग्रेजुएट 2023 के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर सूचना बुलेटिन जारी कर दिया गया है। स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा यानी नीट पीजी 2023 की आवेदन पंजीकरण प्रक्रिया शनिवार, सात जनवरी, 2023 को दोपहर तीन बजे से शुरू हो रही है। अधिक जानकारी के लिए यहां NEET PG 2023 Application Registration पर क्लिक करें। 
01:42 PM, 07-Jan-2023

Results Update SBI PO Prelims Result 2022 Soon

भारतीय स्टेट बैंक जल्द ही एसबीआई पीओ भर्ती प्रारंभिक परीक्षा के रिजल्ट 2022 की घोषणा करेगा। जो उम्मीदवार प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों के पर भर्ती के लिए परीक्षा में उपस्थित हुए हैं, वे एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के माध्यम से परिणाम देख सकेंगे। एसबीआई पीओ भर्ती प्रारंभिक परीक्षा प्रारंभिक परीक्षा 17, 18, 19 और 20 दिसंबर, 2022 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
12:19 PM, 07-Jan-2023

सरकारी नौकरी अपडेट UPPCL में अकाउंट्स ऑफिसर के पदों पर भर्ती

उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) की अकाउंट्स ऑफिसर के पद पर भर्ती के लिए अनुसूचित जाति / अनुसूचित जन जाति वर्ग के उम्मीदवारों को 826 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1180 रुपये लागू है। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट upenergy.in पर जाने की सलाह दी जाती है।
11:48 AM, 07-Jan-2023

Jobs Live UPPCL Recruitment के लिए पात्रता मापदंड

आयु सीमा : उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) की अकाउंट्स ऑफिसर के पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु एक जनवरी, 2022 को 21 वर्ष से 40 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।

शैक्षणिक योग्यता : उम्मीदवारों को देवनागरी लिपि में उचित ज्ञान होना चाहिए और इंडियन चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान से कोस्ट अकाउंटेट परीक्षा पास की हो। योग्यता और पात्रता संबंधी अधिक जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में देखी जा सकती है। 
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed