Sarkari Naukri Live: ईपीएफओ भर्ती में आवेदन की लास्ट डेट आज, इंडियन नेवी में निकलीं भर्तियां
{"_id":"6448abfa9ad8198eba004db5","slug":"jobs-results-live-sarkari-naukri-exam-result-indian-navy-recruitment-bank-epfo-jobs-update-2023-04-26","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri Live: ईपीएफओ भर्ती में आवेदन की लास्ट डेट आज, इंडियन नेवी में निकलीं भर्तियां","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Wed, 26 Apr 2023 05:48 PM IST
देवेश शर्मा
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Wed, 26 Apr 2023 05:48 PM IST
खास बातें
Sarkari Naukri Live: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की सामाजिक सुरक्षा सहायक (एसएसए) और स्टेनोग्राफर पदों के लिए भर्ती की जा रही है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
सरकारी नौकरी - सरकारी रिजल्ट लाइव अपडेट
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लाइव अपडेट
05:33 PM, 26-Apr-2023
DRDO CEPTAM 10 ए एंड ए रिजल्ट ऐसे करें डाउनलोड
- DRDO की आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in पर लॉग ऑन करें।
- उम्मीदवार होम पेज पर "करिअर" लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद अब एक नया पेज खुलेगा।
- अब DRDO CEPTAM 10/A&A के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- यहां नए पेज पर अपने क्रेडेंशियल दर्ज करें और लॉग इन करें।
- अब आपका DRDO CEPTAM 10 ए एंड ए का रिजल्ट अब प्रदर्शित होगा।
- अपने विवरण जांच लें और रिजल्ट को अपने डिवाइस पर सहेजें।
- उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।
04:35 PM, 26-Apr-2023
Sarkari Result : DRDO CEPTAM Result 2023 Out
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in पर 25 अप्रैल, 2023 को DRDO CEPTAM 10 एडमिन एंड एलाइड (A & A) का परिणाम 2023 जारी किया है। स्टेनोग्राफर ग्रेड -1, स्टेनोग्राफर ग्रेड -2, प्रशासनिक सहायक ए, सुरक्षा सहायक ए, स्टोर सहायक ए, ऑपरेटर ए, फायरमैन, फायर इंजन ड्राइवर ए, ड्राइवर और जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर (जेटीओ) जैसे विभिन्न पदों के लिए डीआरडीओ सीईपीटीएएम 10 ए एंड ए परीक्षा 20 मार्च, 2023 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की गई थी।
विज्ञापन
03:35 PM, 26-Apr-2023
Sarkari Naukri Result DRDO CEPTAM 10 Result Out
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन ने 25 अप्रैल को डीआरडीओ सेप्टम 10 एए परिणाम 2023 जारी कर दिया है। उम्मीदवार DRDO की आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in पर परिणाम देख सकते हैं।
02:46 PM, 26-Apr-2023
Sarkari Govt Exam EPFO Recruitment 2023: आवेदन शुल्क
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की सामाजिक सुरक्षा सहायक (एसएसए) और स्टेनोग्राफर पदों के लिए भर्ती में सामान्य/ ईडब्ल्यूएस/ ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 700 रुपये है। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, महिला उम्मीदवारों और भूतपूर्व सैनिकों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
02:08 PM, 26-Apr-2023
Govt Jobs EPFO Recruitment 2023 की चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया में चरण-1 और चरण-2 परीक्षाएं शामिल हैं। एसएसए के लिए प्रथम चरण की परीक्षा में 600 अंकों के प्रश्न होंगे और समय अवधि दो घंटे 30 मिनट है। एसएसए के लिए द्वितीय चरण कंप्यूटर डाटा एंट्री टेस्ट है। स्टेनोग्राफर के लिए प्रथम चरण की परीक्षा में 800 अंकों के प्रश्न होंगे और परीक्षा की अवधि दो घंटे 10 मिनट है। दूसरे चरण में स्टेनोग्राफी टेस्ट होता है।
01:29 PM, 26-Apr-2023
Sarkari Jobs EPFO Recruitment 2023: पात्रता मानदंड
सामाजिक सुरक्षा सहायक (ग्रुप सी) : उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री पूरी की हो।स्टेनोग्राफर (ग्रुप सी) : उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए।
आयु सीमा : 18 वर्ष से 27 वर्ष की आयु के बीच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:02 PM, 26-Apr-2023
Sarkari Naukri Live EPFO Recruitment 2023: रिक्तियों का विवरण
सामाजिक सुरक्षा सहायक (ग्रुप सी) : 2674 पद
स्टेनोग्राफर (ग्रुप सी) : 185 पद
12:33 PM, 26-Apr-2023
Sarkari Naukri भारतीय नौसेना भर्ती में यहां करें आवेदन
भारतीय नौसेना भर्ती में आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को 14 मई, 2023 तक नौसेना भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर ऑनलाइन अप्लाई करना होगा।
11:53 AM, 26-Apr-2023
Jobs Live नौसेना भर्ती पात्रता मानदंड
नौसेना भर्ती में आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं और 12वीं, विश्वविद्यालय से पदानुसार, स्नातक एवं परास्नातक, बीई - बीटेक, एमसीए या एमटेक, और अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए। पात्रता संबंधी जानकारी joinindiannavy.gov.in पर देख सकते हैं।
11:13 AM, 26-Apr-2023
Govt Jobs Indian Navy SSC Recruitment 2023
इंडियन नेवी यानी भारतीय नौसेना में एक बार फिर भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई है। नौसेना की ओर से एसएससी यानी शॉर्ट सर्विस कमीशन के तहत ऑफिसर के पदों पर भर्ती शुरू हुई है।