Jobs Results 2023 Live: मकर संक्रांति पर इन भर्तियों में करें आवेदन, 10वीं-12वीं पास के लिए भी है सरकारी नौकरी
{"_id":"63c2349351165942fd321307","slug":"jobs-results-live-sarkari-naukri-exam-2023-upsc-ssc-bharti-notification-ukpsc-paper-leak-update-nd-result-news-2023-01-14","type":"live","status":"publish","title_hn":"Jobs Results 2023 Live: मकर संक्रांति पर इन भर्तियों में करें आवेदन, 10वीं-12वीं पास के लिए भी है सरकारी नौकरी","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Sat, 14 Jan 2023 07:21 PM IST
देवेश शर्मा
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Sat, 14 Jan 2023 07:21 PM IST
खास बातें
Sarkari Naukri-Result 2023 Live (सरकारी नौकरी) Latest Govt Jobs (सरकारी रिजल्ट) Teacher Recruitment, UPSC Call Letter, Sena Bharti Admit Card Answer Key Notifications January 14 Hindi News Updates: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में amarujala.com/jobs 10वीं पास से लेकर स्नातक पास पात्रता वाले पदों पर निकलीं भर्तियों की जानकारी के लिए ये लाइव अपडेट चला रहा है।
विज्ञापन
Sarkari Result Sarkari Naukri 2023
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लाइव अपडेट
07:21 PM, 14-Jan-2023
SBI PO Prelims Result 2022: ऐसे कर सकेंगे चेक
-
सबसे पहले उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं। -
इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध करिअर लिंक पर क्लिक करें। -
यहां से एसबीआई पीओ प्रीलिम्स रिजल्ट 2022 के लिंक को दबाएं। -
उम्मीदवार अपना लॉग इन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें। -
इसके बाद आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। -
अपना रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें। -
भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंट आउट भी निकाल कर रखें।
06:43 PM, 14-Jan-2023
Sarkari Naukri Exam SBI PO Prelims Result
भारतीय स्टेट बैंक यानी एसबीआई पीओ प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम जल्द जारी किए जाने वाले हैं। हालांकि, एसबीआई द्वारा पीओ प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम की तारीख जारी नहीं की गई है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार परिणाम जनवरी 2023 में ही घोषित किया जाना है। एसबीआई पीओ प्रीलिम्स परिणाम के साथ कट ऑफ स्कोर भी जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
06:12 PM, 14-Jan-2023
Sarkari Bharti AIIMS Recruitment 2023 आवेदन शुल्क
सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये और प्रोसेसिंग शुल्क लागू है। जबकि अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जन जाति वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 800 रुपये और लेन-देन शुल्क अलग है। वहीं, विकलांग और दिव्यांग व्यक्तियों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
05:24 PM, 14-Jan-2023
Govt Jobs AIIMS Recruitment चयन प्रक्रिया
एम्स जोधपुर की भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया में एमसीक्यू आधारित लिखित परीक्षा और साक्षात्कार शामिल है। उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए 1:6 के अनुपात में बुलाया जाएगा अर्थात एक पद के लिए केवल छह उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
04:20 PM, 14-Jan-2023
Govt Jobs AIIMS Recruitment 2023: पात्रता मापदंड
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, जोधपुर (AIIMS Jodhpur) की सीनियर रेजिडेंट पदों पर भर्ती में आवेदन करने की अंतिम तिथि 03 फरवरी, 2023 तक है। यह भर्ती अभियान संगठन में 114 पदों को भरेगा। जो उम्मीदवार पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल डिग्री होनी चाहिए। प्रत्येक विषय के लिए शैक्षिक योग्यता से संबंधित विवरण यहां उपलब्ध विस्तृत अधिसूचना पर देखे जा सकते हैं। ऊपरी आयु सीमा 45 वर्ष से कम होनी चाहिए।
03:30 PM, 14-Jan-2023
Sarkari Naukri AIIMS Recruitment 2023
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, जोधपुर ने (AIIMS Jodhpur) सीनियर रेजिडेंट पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। जो उम्मीदवार पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे एम्स जोधपुर की आधिकारिक वेबसाइट aiimsjodhpur.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:58 PM, 14-Jan-2023
APSC Squad Commander Result ऐसे करें चेक
-
सबसे पहले उम्मीदवार एपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट apsc.nic.in पर जाएं। -
यहां होम पेज पर एपीएससी एसडीआरएफ स्क्वाड कमांडर भर्ती परीक्षा के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। -
अब APSC Squad Commander Result स्क्रीन पर दिखाई देगा। -
उम्मीदवार रोल नंबर सर्च करके डाउनलोड करें और चेक करें। -
उम्मीदवार सुविधानुसार, भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंट आउट भी लेकर रख सकते हैं।
02:15 PM, 14-Jan-2023
APSC Squad Commander Result: अब शारीरिक और चिकित्सा परीक्षण होगा
असम लोक सेवा आयोग (APSC) की ओर से असम सरकार के गृह और राजनीतिक विभाग के अधीन स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स के लिए स्क्वाड कमांडर के पदों पर भर्ती हेतु परीक्षा 11 नवंबर, 2022 को आयोजित की गई थी। जिन उम्मीदवारों के रोल नंबर मेरिट सूची में सूचीबद्ध हैं, उन्हें शारीरिक और चिकित्सा परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा।
01:18 PM, 14-Jan-2023
Sarkari Job UPSC CSE 2022 Interview Call Letter कैसे डाउनलोड करें?
-
यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर जाएं। -
व्हाट्स न्यू के तहत “महत्वपूर्ण सूचना: सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2022” पर क्लिक करें। -
सात अंकों का रोल नंबर और जन्म तिथि और कैप्चा कोड दर्ज करें। -
व्यक्तित्व परीक्षण के लिए यूपीएससी ई-सम्मन पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा। -
डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसी का प्रिंट आउट लें।
12:28 PM, 14-Jan-2023
Jobs RPSC Sanskrit Teacher Bharti Exam Postponed
राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) की ओर से वरिष्ठ शिक्षक संस्कृत शिक्षा विभाग की जनवरी से फरवरी तक होने वाली भर्ती परीक्षा स्थगित कर दी गई है। लेक्चरर भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन कर चुके उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर परीक्षा के स्थगन और नई तारीख संबंधी आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं।