फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Job Results Live: सरकारी नौकरी की है चाहत तो आज यहां करें आवेदन, नहीं तो चूक जाएंगे सुनहरा मौका

Sun, 21 May 2023 06:55 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sun, 21 May 2023 06:55 PM IST
खास बातें

Sarkari Naukri Exam Results 2023 Live: वर्तमान दौर में सरकारी नौकरी कौन नहीं पाना चाहता है। किसी बात का इंतजार है तो वह है वक्त पर सही और सटीक जानकारी एवं मार्गदर्शन मिलने का। यहां अमर उजाला डॉट कॉम आपके लिए लेकर आया है पांच हजार से ज्यादा पदों पर ऐसी सरकारी भर्तियों की जानकारी, जिनमें सबको नौकरी का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
Jobs Live Sarkari Naukri Exam Result 2023 APSC Recruitment BSF Bharti CRPF Recruitment Last Date
Govt Jobs Sarkari Naukri - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

06:54 PM, 21-May-2023

MP HSTET Recruitment 2023: हाई स्कूल शिक्षक पात्रता परीक्षा

मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड (MPPEB) ने एमपी हाई स्कूल शिक्षक पात्रता परीक्षा 2023 के लिए जारी अधिसूचना में दिए गए रिक्तियों के विवरण के तहत यह भर्ती अभियान मध्य प्रदेश के हाई स्कूलों में 8720 खाली पदों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है।
06:06 PM, 21-May-2023

Sarkari Naukri Exam एमपी हाई स्कूल शिक्षक पात्रता परीक्षा 2023

एमपी हाई स्कूल शिक्षक पात्रता परीक्षा 2023 के लिए आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि एक जून, 2023 है। उम्मीदवार आवेदन पत्र में बदलाव कर सकते हैं, जो 06 जून, 2023 है। एचएसटीईटी 2023 का आयोजन 02 अगस्त, 2023 को सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे और दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक किया जाना है।  
विज्ञापन
05:53 PM, 21-May-2023

Sarkari Exam MP HSTET Recruitment 2023

मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड (MPPEB) ने एमपी हाई स्कूल शिक्षक पात्रता परीक्षा 2023 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि एक जून, 2023 है। 
05:20 PM, 21-May-2023

Govt EXAM UPSC Civil Service क्या है?

भारत सरकार के करीब 24 सेवा विभागों में संघ लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित की जानी वाली सिविल सेवा परीक्षा के जरिये नियुक्तियां होती हैं। इसी परीक्षा से IAS, IPS और IFS भी बनते हैं। लेकिन इनमें सबसे अहम पद है आईएएस ऑफिसर यानी भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी का। 
04:24 PM, 21-May-2023

Sarkari Naukri: BSF Recruitment 2023 आवेदन शुल्क

बीएसएफ हेड कॉन्स्टेबल भर्ती में अनारक्षित / ईडब्ल्यूएस / ओबीसी श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क के रूप में 100 रुपये और साथ ही 47.20 रुपये सेवा शुल्क जमा करना होगा। महिला उम्मीदवारों / अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / बीएसएफ सेवारत कर्मियों और भूतपूर्व सैनिकों को परीक्षा शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। 
03:21 PM, 21-May-2023

Govt Jobs BSF Recruitment 2023

आवेदक उम्मीदवार 12 मई, 2023 को 18 वर्ष से 25 वर्ष के मध्य हो। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है। शैक्षिक योग्यता में दो साल के आईटीआई प्रमाण पत्र के साथ पीसीएम या मैट्रिक में 60 फीसदी कुल अंकों के साथ कक्षा 12वीं पास होनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
02:23 PM, 21-May-2023

Sarkari Jobs बीएसएफ भर्ती में आवेदन का आखिरी मौका

बीएसएफ के इस भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 247 पदों को भरना है, जिनमें से 217 रिक्तियां हेड कॉन्स्टेबल (रेडियो ऑपरेटर) की हैं और 30 हेड कॉन्स्टेबल (रेडियो मैकेनिक) की हैं।
01:28 PM, 21-May-2023

Sarkari Jobs BSF में निकली भर्ती

सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने 22 अप्रैल, 2023 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर अपने संचार विंग में हेड कॉन्स्टेबल (रेडियो ऑपरेटर) और हेड कॉन्स्टेबल (रेडियो मैकेनिक) पदों के लिए पंजीकरण शुरू किया था। सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने अपने संचार विंग में हेड कॉन्स्टेबल पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 21 मई, 2023 तक है। योग्य पुरुष और महिला उम्मीदवार अब BSF के लिए आवेदन कर सकते हैं। 
12:33 PM, 21-May-2023

Sarkari Naukri CRPF Recruitment Last Date

सीआरपीएफ की एसआई और एएसआई भर्ती के लिए आवेदन पंजीकरण प्रक्रिया रविवार, 21 मई को समाप्त हो रही है।  उम्मीदवार सीआरपीएफ भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट crpf.gov.in पर जल्द से जल्द सीआरपीएफ एसआई/एएसआई 2023 पदों के लिए आवेदन पूरा कर कर लें। जानें आवेदन प्रक्रिया 
12:00 PM, 21-May-2023

Government Jobs BSF Head Constable Recruitment 2023

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की संचार विंग में हेड कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती आवेदन के लिए पंजीकरण प्रक्रिया जल्द समाप्त होने वाली है। उम्मीदवार रिक्तियों के लिए बीएसएफ की वेबसाइट पर विजिट कर आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी यहां उपलब्ध कराई जा रही है। 
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed