Results Jobs Live: विभिन्न राज्यों में निकलीं सरकारी भर्तियां, यहां जानें कहां, कब और कैसे करना है आवेदन?
{"_id":"63943dbb0e873b0dd700b55b","slug":"govt-jobs-live-sarkari-naukri-sarkari-result-2022-latest-results-search-in-up-bihar-bharti-admit-card-update","type":"live","status":"publish","title_hn":"Results Jobs Live: विभिन्न राज्यों में निकलीं सरकारी भर्तियां, यहां जानें कहां, कब और कैसे करना है आवेदन?","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Sat, 10 Dec 2022 07:50 PM IST
देवेश शर्मा
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Sat, 10 Dec 2022 07:50 PM IST
खास बातें
Govt Jobs Sarkari Naukri Exam Result: युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों को प्रोत्साहित करने के लिए राष्ट्रीय कौशल विकास योजना के अंतर्गत एमएसडीई द्वारा 12 दिसंबर को 25 राज्यों में प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला (पीएमएनएएम) आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान युवाओं को हाथों-हाथ प्रशिक्षु वाली नौकरियां प्रदान की जाएंगी। इसके अलावा देश भर में निकलीं अन्य बड़ी नौकरियों की पूरी जानकारी यहां AmarUjala.com/Jobs पर पढ़ें।
विज्ञापन
Jobs, Exams and Results News
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लाइव अपडेट
07:49 PM, 10-Dec-2022
Govt Jobs Indian Navy Agniveer Bharti
भारतीय नौसेना एसएसआर एमआर के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए इच्छुक अविवाहित पुरुष और अविवाहित महिला उम्मीदवार भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर 17 दिसंबर, 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
07:28 PM, 10-Dec-2022
सरकारी नौकरी अपडेट: Bihar CSBC Firemen 2021 रिजल्ट जारी
बिहार केंद्रीय चयन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल (सीएसबीसी) ने बिहार पुलिस/बिहार अग्निशमन सेवा (विज्ञापन संख्या 01/2021) में फायरमैन के पदों पर भर्ती का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपना हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in से देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
06:25 PM, 10-Dec-2022
Sarkari Vacancy: CBSE CTET Exam UPdate
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, दिल्ली को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) आयोजित करने की जिम्मेदारी सौंपी है। सीबीएसई की ओर से सीटीईटी यानी सीटेट परीक्षा दिसंबर 2022 दिसंबर 2022 से जनवरी 2023 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
05:45 PM, 10-Dec-2022
Govt Job Exams : कैसे बनते हैं ब्यूरोक्रेट?
आईएएस यानी इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस से ही ब्यूरोक्रेसी यानी नौकरशाही में प्रवेश होता है। आईएएस में चयनित अभ्यर्थी विभिन्न मंत्रालयों में सचिव, विभागों या जिलों के प्रशासनिक अधिकारी/ जिलाधिकारी/ कलेक्टर बनते हैं। एक आईएएस अधिकारी ही भारतीय नौकरशाही के सबसे बड़े पद कैबिनेट सचिव तक भी पहुंच सकता है। मंत्रालयों में सचिव, उप सचिव, सहायक सचिव, अतिरिक्त सचिव और संयुक्त सचिव जैसे पद आईएएस अधिकारी को ही मिलते हैं।
04:44 PM, 10-Dec-2022
Results Jobs Live: कैसे बनते हैं आईएएस अधिकारी?
भारतीय प्रशासनिक सेवा (Indian Administrative Service) को देश का सबसे अहम सरकारी सेवा विभाग माना जाता है। इसमें चयन संघ लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित की जानी वाली सिविल सेवा परीक्षा (UPSC CSE - Civil Service Examination) के माध्यम से होता है।
03:53 PM, 10-Dec-2022
Jobs Exam Tips सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के लिए तैयारी टिप्स
-
सिलेबस को बार-बार देखें। -
केवल मानक पुस्तकों का अध्ययन करें। -
पिछले 10 साल के प्रश्न पत्र को समय-सीमा में सॉल्व करें। -
जितना पढ़ रहे हैं,उसका दुगना समय लिखने में दें। -
अपनी हैंडराइटिंग पर ध्यान दें और वर्तनी की अशुद्धियों को कम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:48 PM, 10-Dec-2022
Govt Jobs 2022: SBI में इन पदों पर होगी भर्ती
-
उप प्रबंधक - 16 पद -
सीनियर एग्जीक्यूटिव - 17 पद -
एग्जीक्यूटिव - 02 पद -
सीनियर स्पेशल एग्जीक्यूटिव - 01 पद -
डेटा प्रोटेक्शन ऑफिसर - 01 पद -
असिस्टेंट डेटा ऑफिसर - 01 पद -
सीनियर क्रेडिट स्पेशलिस्ट - 16 पद
02:16 PM, 10-Dec-2022
Sarkari Naukri LIVE: SBI SCO भर्ती 2022
एसबीआई ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन पंजीकरण नौ दिसंबर से शुरू हो चुके हैं। आवेदन के इच्छुक योग्य उम्मीदवार 29 दिसंबर 2022 या उससे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
01:38 PM, 10-Dec-2022
Govt Bank Jobs SBI Recruitment
भारतीय स्टेट बैंक यानी एसबीआई (SBI) ने एक बार फिर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। एसबीआई ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) पदों पर भर्ती 2022 के लिए अधिसूचना जारी की है। बैंक नौकरी के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार, भारतीय स्टेट बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
01:37 PM, 10-Dec-2022
Sarkari Naukri 2022: National Apprenticeship Mela
मेले में उम्मीदवारों को अपने रिज्यूमे की तीन प्रतियां, सभी मार्कशीट और प्रमाण-पत्रों की तीन प्रतियां, फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस आदि) और पासपोर्ट आकार के तीन फोटो ले जाने होंगे। वहीं, जिन उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पहले ही कर लिया है, उनसे अनुरोध है कि वे अपने सभी संबंधित दस्तावेजों के साथ आयोजन स्थल पर पहुंचें।