फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Job 2023: सरकारी विभागों में निकलीं भर्तियां, यहां पढ़ें सरकारी नौकरी से जुड़ी हर लेटेस्ट अपडेट

Tue, 14 Nov 2023 05:00 PM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 14 Nov 2023 05:00 PM IST
खास बातें

Sarkari Naukri Result 2023 Updates: कई सरकारी विभागों में भर्तियां चल रही हैं। मेडिकल, पुलिस और बैंकिंग से लेकर कई सरकारी विभागों में ढेरों भर्तियां चल रही हैं। सरकारी नौकरी पाने का सपना देखने वालों के लिए यह सुनहरा मौका है। पढ़ें पूरा अपडेट

विज्ञापन
Government jobs Live 2023 UPSC UP Police UPSSSC BPSC TRE UPPSC Railway UP Board CBSE Board Datesheet Updates
सरकारी नौकरी 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics

लाइव अपडेट

05:00 PM, 14-Nov-2023

Sarkari Job 2023: आईआईटी जम्मू में भर्ती

IIT Jammu Non-Teaching Recruitment 2023: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) जम्मू ने रजिस्ट्रार, वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी, प्रयोगशाला सहायक और अन्य पदों पर भर्ती के लिए 05 नवंबर से पंजीकरण शुरू हो चुका है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iitjammu.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 16 दिसंबर 2023 तक है।
05:00 PM, 14-Nov-2023

BFUHS Recruitment 2023

बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज, फरीदकोट पंजाब में कुल 249 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। इसमें मेडिकल प्रयोगशाला तकनीशियन ग्रेड 2, ब्लॉक एक्सटेंशन एजुकेटर, और नेत्र रोग अधिकारी के पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bfuhs.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते। आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 नवंबर 2023 तक है।
विज्ञापन
03:49 PM, 14-Nov-2023

NIT Patna Non-Teaching Recruitment 2023

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) पटना ने अधीक्षक (Superintendent), तकनीकी सहायक (Technical Assistant), तकनीशियन (Technician), कनिष्ठ सहायक (लेखा) (Jr. Assistant (Accounts), कार्यालय परिचर (Office Attendant),सहित विभिन्न गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nitp.ac.in पर जाकर 29 नवंबर 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
03:49 PM, 14-Nov-2023

Sarkari Job 2023: जेई, टेक्नीकल ऑफिसर की भर्ती

SGPGIMS Recruitment 2023: संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसजीपीजीआईएमएस) लखनऊ में जूनियर इंजीनियर, तकनीकी अधिकारी, ट्यूटर और अन्य रिक्तियों की भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sgpgims.org.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 नवंबर 2023 तक है।
02:50 PM, 14-Nov-2023

Department of Post Recruitment 2023

डाक विभाग (DoP) भारत सरकार की तरफ से खेल कोटा के तहत विभिन्न पदों पर भर्तियां की जानी है। इसके लिए एक अधिसूचना भी जारी हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार जो सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हो और खेल के क्षेत्र में भी सफलता हासिल की हो, वे आधिकारिक वेबसाइट  dopsportsrecruitment.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
02:49 PM, 14-Nov-2023

यूपीपीएससी में समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी भर्ती

UP Sameeksha Adhikari Bharti: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) में समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी के पदों पर 09 अक्तूबर 2023 से भर्ती चल रही है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 09 नवंबर 2023 तक थी, लेकिन अब इसे आगे बढ़ा दिया गया है।...अधिक पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
02:04 PM, 14-Nov-2023

सरकारी नौकरी: पुलिस की भर्ती

Chandigarh Police Recruitment 2023: चंडीगढ़ पुलिस ने खेल कोटा के तहत कॉन्स्टेबल (कार्यकारी) के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया चल रही है और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 18 नवंबर है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - chandigarhpolice.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी यहां पढ़ें
02:03 PM, 14-Nov-2023

सरकारी नौकरी 2023: ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडियन लिमिटेड में भर्ती

BECIL Recruitment 2023: ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडियन लिमिटेड (बीईसीआईएल) ने डीईओ, ईएमटी, जूनियर फिजियोथेरेपिस्ट, एमटीएस और अन्य पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 23 नवंबर 2023 है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.besil.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।...अधिक पढ़ें
11:46 AM, 14-Nov-2023

Sarkari Naukri 2023: डीयू में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती

DU Recruitment 2023: दिल्ली यूनिवर्सिटी के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया अभी चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - colrec.uod.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।...अधिक पढ़ें
11:46 AM, 14-Nov-2023

Sarkari Job 2023: रेल विकास निगम लिमिटेड में भर्ती

RVNL Recruitment 2023: रेल विकास निगम लिमिटेड ने प्रबंधकीय पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आरवीएनएल की आधिकारिक वेबसाइट - rvnl.org के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार 5 दिसंबर, 2023 तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।...अधिक पढ़ें
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed