फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jharkhand LIVE: चंपई सरकार ने हासिल किया विश्वास मत, पक्ष में पड़े 47 वोट, विपक्ष के 29 वोट

Mon, 05 Feb 2024 03:49 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 05 Feb 2024 03:49 PM IST
खास बातें

Floor Test Live: झारखंड की चंपई सोरेन सरकार को आज विधानसभा में बहुमत साबित कर दिया। सरकार के पक्ष में 47 और विपक्ष में 29 वोट पड़े। बहुमत परीक्षण के लिए झारखंड विधानसभा का दो दिन का विशेष सत्र बुलाया गया, जिसकी राज्यपाल के अभिभाषण से शुरुआत हुई। 

विज्ञापन
Jharkhand floor test news live updates champai soren government trust vote jmm alliance bjp hemant soren
चंपई सोरेन ने हासिल किया विश्वास मत - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

04:54 PM, 05-Feb-2024
उनके पास था बहुमत तो वह विश्वास मत जीत गए- सीपी सिहं
झारखंड में फ्लोर टेस्ट के बाद भाजपा विधायक सीपी सिंह ने ककहा कि उनके पास बहुमत था और उन्होंने विश्वास मत जीत लिया। इसमें आश्चर्य की कोई बात नहीं है। लेकिन ध्यान रहे इससे सरकार के पाप नहीं दूर होंगे। जल्द ही सब उजागर हो जाएगा, दोषियों को सजा भुगतनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि चंपई सोरेने निर्दोष हैं, वे तो सिर्फ रबर स्टांप हैं। उन्होंने लॉचरी जीती और सीएम बन गए। जब वे सीएम नहीं रहेंगे तो उन्हें पूर्व सीएम का भी लाभ मिलेगा। अगर वो हेमंत सोरेन की गलतियों को नहीं दोहराएंगे, तो ईडी-सीबीआई के चक्कर के फेर से बचे रहेंगे। 
04:48 PM, 05-Feb-2024
जल्द ही हेमंत सोरेन आएंगे- इरफान अंसारी
फ्लोर टेस्ट के बाद झारखंड कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने कहा कि हमारे प्रभारी ने भी कहा था कि चार मंत्रियों का प्रदर्शन अच्छा नहीं है। उन्होंने जल्द हटाया जाएगा। यह हाईकमान को देखना है। पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वो आएंगे, हमारे राम आएंगे। 
विज्ञापन
04:46 PM, 05-Feb-2024
हम जनता के लिए काम करेंगे- चंपई सोरेन
फ्लोर टेस्ट के बाद झारखंड के सीएम चंपई सोरेन ने कहा कि हेमंत सोरेन ने जो योजनाओं का खाका बनाया है, उस पर तेजी से काम होगा। हम जनता के हित में काम करेंगे। भाजपा नेताओं का दावा है कि कई झामुमो विधायक जल्द ही पार्टी छोड़ देंगे। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम ने कहा कि महाराष्ट्र और अन्य जगहों से यह आदलतें हैं। हम इस तरह की परंपरा और संस्कृति से दूर हैं। जल्द 2-3 दिनों में कैबिनेट विस्तार हो जाएगा। 
 
04:37 PM, 05-Feb-2024
भाजपा का हुआ पर्दाफाश- बन्ना गुप्ता
झारखंड के मंत्री बन्ना गुप्ता ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो साजिश रची थी उसका खात्मा लोकतंत्र के मंदिर में हो गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास बहुमत नहीं था। वे लोकतंत्र की हत्या करके राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाना चाहते थे, लेकिन वे ऐसा नहीं कर सकें। हमारे पास 49 विधायक है। 
03:10 PM, 05-Feb-2024

जयराम रमेश ने राज्यपालों पर लगाए आरोप

जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि 'राज्यपाल हर जगह पक्षपात कर रहे हैं। तमिलनाडु, केरल, मणिपुर, जम्मू कश्मीर, झारखंड, बिहार। राज्यपाल वही करते हैं, जो गृह मंत्रालय और पीएमओ उनसे कहता है।'
03:07 PM, 05-Feb-2024

विधानसभा से निकले हेमंत सोरेन

विधानसभा की कार्यवाही के बाद हेमंत सोरेन ईडी की टीम के साथ वापस चले गए हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
03:04 PM, 05-Feb-2024

जयराम रमेश ने झारखंड विधानसभा में विश्वास मत जीतने पर कही ये बात

चंपई सोरेन सरकार के विश्वास मत जीतने पर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा 'इसमें कोई शक नहीं था। हमने पहले ही कहा था कि हम अच्छे बहुमत से विश्वास मत जीतेंगे। 47 विधायक समर्थन में थे। ऑपरेशन कीचड़ फेल हो गया। भाजपा ने हेमंत सोरेन को पहले गिरफ्तार कराया फिर चंपई सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में देरी कराई। भाजपा असफल रही और हमारी सरकार जारी रहेगी। हम एक बार फिर जनता से अपने काम के आधार पर बहुमत लेने के लिए काम करेंगे।'
02:08 PM, 05-Feb-2024

चंपई सरकार ने हासिल किया विश्वास मत

विधानसभा में चंपई सरकार ने विश्वास मत हासिल कर लिया है। विश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 47 वोट पड़े। वहीं विपक्ष में 29 मत पड़े। इसके साथ ही विधानसभा की कार्यवाही 6 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दी गई। 
 
12:58 PM, 05-Feb-2024
हेमंत सोरेन ने कहा, 'मुझे कोई गम नहीं कि मुझे आज ED ने पकड़ा है। झारखंड मुक्ति मोर्चा का उदय झारखंड के मान, सम्मान, स्वाभिमान को बचाने के लिए हुआ है और जो भी बुरी नजर डालेगा उसे हम मुंह तोड़ जवाब देंगे। मैं आंसू नहीं बहाऊंगा, आंसू वक्त के लिए रखूंगा, आप लोगों के लिए आंसू का कोई मोल नहीं।'
 
12:51 PM, 05-Feb-2024

हेमंत सोरेन ने ईडी-सीबीआई-आईटी को लेकर साधा निशाना

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा को संबोधित करते हुए कहा, 'यह झारखंड है, यह देश का एक ऐसा राज्य है जहां हर कोने में आदिवासी-दलित वर्गों से अनगिनत सिपाहियों ने अपनी कुर्बानी दी है। ED-CBI-IT जो देश की विशेष और काफी संवेदनशील व्यवस्थाएं कही जाती हैं... जहां करोड़ों रुपए डकार कर इनके सहयोगी विदेश में जा बैठे हैं, उनका एक बाल बांका करने की इनके पास औकात नहीं है। इनके पास औकात है तो देश के आदिवासी दलित-पिछड़ों और बेगुनाहों पर अत्याचार करना... अगर है हिम्मत तो सदन में कागज पटक कर दिखाए कि यह साढ़े 8 एकड़ की ज़मीन हेमंत सोरेन के नाम पर है, अगर हुआ तो मैं उस दिन राजनीति से अपना इस्तीफा दे दूंगा।'
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed