Rajasthan Student Union Election Result Live: निर्मल चौधरी बने राजस्थान विश्वविद्यालय के अध्यक्ष
{"_id":"6309bb780dfd1b2dae0d87a6","slug":"rajasthan-student-union-election-result-live-updates","type":"live","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Student Union Election Result Live: निर्मल चौधरी बने राजस्थान विश्वविद्यालय के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sat, 27 Aug 2022 04:26 PM IST
रोमा रागिनी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: रोमा रागिनी
Updated Sat, 27 Aug 2022 04:26 PM IST
खास बातें
राजस्थान छात्र संघ चुनाव के नतीजे घोषित होने शुरू हो गए हैं। शुक्रवार दोपहर एक बजे वोटिंग खत्म होने के बाद छात्र प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटियों में बंद हुआ था। आज सुबह 10 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई थी। मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
अजमेर में NSUI और ABVP कार्यकर्ताओं को पुलिस ने खदेड़ा
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
04:12 PM, 27-Aug-2022
राजस्थान यूनिवर्सिटी का अध्यक्ष
- फोटो : Social Media
राजस्थान विश्वविद्यालय में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी निर्मल चौधरी ने जीत दर्ज की है। निर्मल चौधरी को मिले 4043 वोट। राजस्थान यूनिवर्सिटी के संघटक कॉलेजों को नए अध्यक्ष मिल गए हैं। महाराजा कॉलेज में संदीप गुर्जर, कॉमर्स कॉलेज में अदित्य शर्मा, राजस्थान कॉलेज में लक्ष्य राज सिंह चूंडावत और महारानी कॉलेज में मानसी वर्मा अध्यक्ष बनीं।
03:24 PM, 27-Aug-2022
राजस्थान यूनिवर्सिटी के बाहर छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों को खदेड़ दिया है।
विज्ञापन
03:22 PM, 27-Aug-2022
निर्मल चौधरी चल रहे आगे
निर्मल चौधरी राजस्थान विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष के पद को जीतने के एकदम करीब हैं। वे 1300 वोटों से आगे चल रहे हैं। सूचना है कि उन्हें 4500 वोट मिले हैं।
निर्मल चौधरी राजस्थान विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष के पद को जीतने के एकदम करीब हैं। वे 1300 वोटों से आगे चल रहे हैं। सूचना है कि उन्हें 4500 वोट मिले हैं।
02:49 PM, 27-Aug-2022
आचार्य संस्कृत कॉलेज में एनएसयूआई की जीत
आचार्य संस्कृत कॉलेज में एनएसयूआई के पैनल ने जीत दर्ज की है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से सागर शर्मा ने अध्यक्ष पद पर 43 वोट से, पल्ल्वी दाधी ने 44 वोट से उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है। सावरालाल ने 43 वोट से महासचिव, अनुराधा मेघवंशी ने संयुक्त सचिव पद पर जीत दर्ज की है।
आचार्य संस्कृत कॉलेज में एनएसयूआई के पैनल ने जीत दर्ज की है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से सागर शर्मा ने अध्यक्ष पद पर 43 वोट से, पल्ल्वी दाधी ने 44 वोट से उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है। सावरालाल ने 43 वोट से महासचिव, अनुराधा मेघवंशी ने संयुक्त सचिव पद पर जीत दर्ज की है।
02:44 PM, 27-Aug-2022
राजकीय लॉ कॉलेज अजमेर छात्रसंघ चुनाव परिणाम
राजकीय लॉ कॉलेज में एनएसयूआई के दिनेश रियाड़ का अध्यक्ष पद पर निर्वाचन हो चुका था। वहीं मतगणना के बाद उपाध्यक्ष और महासचिव पद भी एनएसयूआई के खाते में गए। संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी के आशीष पारीक ने जीत दर्ज की। उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के भावेश जैन को 120, एबीवीपी के मोहन को 93, महासचिव पद पर एबीवीपी के जयेश चौरसिया को 66, एनएसयूआई के इमरान खान को 96, निर्दलीय कन्हैयालाल को 50, संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी के आशीष पारीक को 130 और एनएसयूआई की रश्मि निमेडिया को 85 मत मिले। अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के दिनेश रियाड़ का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है।
02:40 PM, 27-Aug-2022
राजकीय कन्या महाविद्यालय रिजल्ट
अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई की अंजली मीणा ने एबीवीपी की मधु चौधरी को हराकर जीत दर्ज की है। वहीं उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई की साक्षी भट्ट, एबीवीपी की सीमा मेघवंशी, महासचिव, विशाखा-संयुक्त सचिव चुनी गई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से मंधु चौधरी अध्यक्ष, चंचल तेजावत उपाध्यक्ष, सीमा मेघवंशी ने महासचिव पद पर जीत हासिल की है। विशाखा ने 306 वोट से संयुक्त सचिव पद पर जीत दर्ज की है। वहीं नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया से अंजली मीणा ने 272 वोट से अध्यक्ष पद, साक्षी भाट्ट 262 वोट से उपाध्यक्ष, नेहा नायक ने महासचिव और हर्षिता सेन ने संयुक्तसचिव पद पर जीत हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:38 PM, 27-Aug-2022
यूनिवर्सिटी परिणाम को लेकर घमासान
राजस्थान यूनिवर्सिटी के परिणाम आने से पहले ही विवाद शुरू हो गया है। कॉमर्स कॉलेज में चल रही गिनती का अभी तक कोई अपडेट नहीं मिल पाया है। मीडिया को गिनती में शामिल नहीं किया गया है। सुबह 10 बजे से चल रही काउंटिग अभी तक पूरी नहीं हो पायी है। अभी मिली जानकारी के अनुसार अंदर मौजूद कर्मचारियों में भी किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ है। यूनिवर्सिटी प्रशासन अभी भी बंडल बनाने की बात कहकर रिजल्ट को टालने के तैयारी कर रहा है। यूनिवर्सिटी चुनाव परिणाम को टालने की कवायद बड़े घाल मेल की और इशारा करती है।
02:23 PM, 27-Aug-2022
अजमेर छात्र संघ चुनाव 2022 परिणाम
राजकीय कन्या महाविद्यालय के अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई की अंजलि मीणा जीती हैं। NSUI की साक्षी भाट को उपाध्यक्ष पद पर जीत मिली है। महासचिव पद पर एबीवीपी की सीमा मेघवंशी जीती हैं। वहीं संयुक्त सचिव पर एबीवीपी की विशाखा विजयी घोषित हुई हैं।
02:23 PM, 27-Aug-2022
NSUI से 6 छात्र नेताओं को 6 साल तक के लिए निकाल दिया गया है। इनमें मंत्री मुरारीलाल मीणा की बेटी निहारिका जोरवाल, जेएनयू जोधपुर में एसएफआई से चुनाव लड़ रहे अरविंद भाटी, RU में निर्दलीय अध्यक्ष प्रत्याशी प्रतापभानू मीणा के साथ-साथ आलोक शर्मा, सुंदर बैराड और अशोक बुरिया को भी NSUI से निकाल दिया गया है। एनएसयूआई राजस्थान प्रभारी गुरजोत संधू ने आदेश जारी किए हैं।
02:06 PM, 27-Aug-2022
एक वोट से जीत
जैसलमेर के एसबीके कॉलेज में एनएसयूआई के जसवंत सिंह एक वोट से जीते। रिकॉउंटिंग के बाद परिणाम घोषित हुआ।