Rajasthan Political Crisis: गहलोत दिल्ली पहुंचे, कल सोनिया गांधी से मिलेंगे, कहा- घर की बातें हम सुलझा लेंगे
{"_id":"6333d68c5b14bf3b83556bbe","slug":"rajasthan-political-crisis-sachin-pilot-in-delhi-he-can-meet-sonia-gandhi-today","type":"live","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Political Crisis: गहलोत दिल्ली पहुंचे, कल सोनिया गांधी से मिलेंगे, कहा- घर की बातें हम सुलझा लेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Wed, 28 Sep 2022 11:19 PM IST
रोमा रागिनी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: रोमा रागिनी
Updated Wed, 28 Sep 2022 11:19 PM IST
खास बातें
Rajasthan Political Crisis: राजस्थान में नए मुख्यमंत्री को लेकर सियासी बवाल मचा हुआ है। अशोक गहलोत गुट के नेताओं से सोनिया गांधी खासी नाराज हैं। गहलोत गुट के तीन नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
अशोक गहलोत, सोनिया गांधी और सचिन पायलट
- फोटो : Amar Ujala Digital
लाइव अपडेट
10:58 PM, 28-Sep-2022
विधायक वेद प्रकाश सोलंकी
- फोटो : ANI
गहलोत समर्थक धर्मेंद्र राठौड़ के बयान पर पायलट गुट के विधायक वीपी सोलंकी ने हमला बोला है। सोलंकी ने कहा, वह एक दलाल हैं, हम हाईकमान के साथ हैं। कांग्रेस के साथ हैं और हमेंशा रहेंगे। 2023 में कांग्रेस को फिर से सत्ता में लाएंगे और 2024 में राहुल गांधी को पीएम बनाएंगे।
10:47 PM, 28-Sep-2022
सियासी संकट के बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दिल्ली पहुंच गए हैं। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए गहलोत ने कहा, हम कांग्रेस अध्यक्ष के अधीन काम करते हैं। आने वाले समय में उनके अनुसार निर्णय लिया जाएगा। अनुशासन हमारी पार्टी की परंपरा है। 50 साल से पार्टी अध्यक्ष के अधीन रहकर हम काम करते आ रहे हैं। हमेशा कांग्रेस पार्टी में अनुशासन रहा है। आज भी देश में अगर कोई नेशनल पार्टी है तो वह कांग्रेस ही है। सब ठीक है, यह घर की बातें हैं हम सुलझा लेंगे। आंतरिक राजनीति में यह चलता रहता है। कल गुरुवार को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी से मिलूंगा उसके बाद बात करूंगा। मीडिया को देश के मुद्दों को समझना चाहिए। लेखकों और पत्रकारों को देशद्रोही बताकर जेल में डाला जा रहा है। हमें उनकी चिंता है, राहुल गांधी उनके लिए यात्रा पर हैं।
Rajasthan Political Crisis: गहलोत दिल्ली पहुंचे, कल सोनिया गांधी से मिलेंगे, कहा- घर की बातें हम सुलझा लेंगेhttps://t.co/DXBZSumCEb#Rajasthan #RajasthanPoliticalCrisis #AshokGehlot #RajasthanCM #RajasthanCongressCrisis #SoinaGandhi pic.twitter.com/te1rZ02De6
— Uditdixit7 journalist (@Uditdixit4) September 28, 2022
विज्ञापन
07:54 PM, 28-Sep-2022
सीएम अशोक गहलोत के दिल्ली जाने के समय में लगातार बदलाव हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गहलोत अब रात आठ बजे के बाद दिल्ली के लिए रवाना हो सकते हैं। इससे पहले वह दोपहर साढ़े तीन बजे दिल्ली जाने वाले थे, लेकिन नहीं गए। कहा गया कि वह शाम पांच बजे दिल्ली जाएंगे। अब कहा जा रहा है कि वह आठ बजे के बाद दिल्ली जाएंगे और कल सोनिया गांधी से मिलेंगे। सूत्रों के अनुसार अब तक सोनिया गांधी ने गहलोत को मिलने का समय नहीं दिया है।
07:41 PM, 28-Sep-2022
टीएस सिंह देव
- फोटो : PTI
04:32 PM, 28-Sep-2022
कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने केरल में कहा कि राजस्थान में ड्रामा नहीं है, एक-दो दिन में सब साफ हो जाएगा। मीडिया इसे नाटक के रूप में देख सकता है। कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव को हम बहुत लोकतांत्रिक तरीके से कर रहे हैं। यह दो दिनों में आसानी से समाप्त हो जाएगा।
01:52 PM, 28-Sep-2022
डोटसरा और धारीवाल सीएम से मिलने पहुंचे
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और शांति धारीवाल मुख्यमंत्री से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। अशोक गहलोत आज दिल्ली जाने वाले हैं। ऐसे में डोटासरा और धारीवाल का उनके घर पहुंचना चर्चा का विषय बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:45 PM, 28-Sep-2022
मानेसर गए लोगों में से नहीं बनाए जाए सीएम-महेश जोशी
नोटिस को लेकर महेश जोशी ने कहा कि हमने आलाकमान को किसी प्रकार का नुकसान नहीं हो, इसका ध्यान रखा। इसके साथ ही जोशी ने मांग की कि मानेसर गए लोगों में से किसी को मुख्यमंत्री नहीं बनाया जाए।
01:33 PM, 28-Sep-2022
प्रियंका गांधी पायलट से कर सकती हैं मुलाकात
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार प्रियंका गांधी थोड़ी देर में सचिन पायलट से मुलाकात कर सकती हैं। सचिन पायलट मंगलवार को ही दिल्ली पहुंच गए थे।01:29 PM, 28-Sep-2022
सीएम को पता है कि पूरे हालात को कैसे टैकल करना है: विश्वेंद्र सिंह
कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने अशोक गहलोत का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि सीएम गहलोत हम सभी से ज्यादा विद्वान व्यक्ति हैं। उन्हें पता है कि पूरे हालात को कैसे टैकल करना है। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान सुप्रीम हैं और राजस्थान में मुख्यमंत्री सुप्रीम हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत तीसरी बार मुख्यमंत्री हैं, उन्हें 14 साल का अनुभव है मुख्यमंत्री के रूप में और वो ये टर्म भी पूरा करेंगे।
01:15 PM, 28-Sep-2022
धर्मेंद्र राठौड़ ने पायलट को बताया गद्दार
आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ ने मीडिया से बातचीत में सचिन पायलट को गद्दार बताया। उन्होंने कहा कि दो साल पहले सचिन पायलट ने गद्दारी की थी। दो साल पहले जो भी घटनाक्रम हुआ, वह पायलट की साजिश थी। राठौड़ ने कहा कि यह बात अजय माकन खुद जानते हैं, वो खुद 34 दिन वहां मौजूद थे। साथ ही उन्होंने पायलट पर निशाना साधते हुए कहा कि अभी भी क्या भरोसा है कि वे पायलट से नहीं मिले हुए हों।